---विज्ञापन---

Religion angle-right

Govardhan Pooja 2024: गोर्वधन पूजा के दिन इन 7 उपायों को करने से होती है पैसों की बारिश! चमक जाती है किस्मत

Govardhan Pooja 2024: ज्योतिष शास्त्र के अनुसार गोवर्धन पूजा का हिन्दू धर्म में विशेष महत्त्व है। ज्योतिषशास्त्र कहता है कि अगर इस दिन कुछ विशेष उपाय किए जाएं तो व्यक्ति की किस्मत चमक सकती है। आइए जानते हैं ऐसे 7 उपायों के बारे में जिसे, गोवर्धन पूजा के दिन करने से पैसों की बारिश होती है।

---विज्ञापन---

Govardhan Pooja 2024: इस साल गोवर्धन का पर्व 2 नवंबर को मनाया जाएगा। इस दिन भगवान श्री कृष्ण ने ब्रजवासियों को इंद्र के क्रोध से बचाया था। इसी दिन श्री कृष्ण ने अपनी छोटी अंगुली पर गोवर्धन पर्वत को धारण किया था। इस दिन गौ माता की भी पूजा की जाती है। इसे अन्नकूट पर्व के रूप में भी जाना जाता है।

1. कथा का श्रवण करें

गोवर्धन पूजा के दिन, श्री कृष्ण और गौ पूजन के बाद गोवर्धन पूजा की कथा का पाठ या श्रवण करना चाहिए। गोवर्धन पूजा की कथा को सुनना या सुनाना अत्यंत शुभ माना गया है। कथा सुनने या सुनाने से घर में सकारात्मक ऊर्जा का वास होता है। साथ ही भगवान श्री कृष्ण भी प्रसन्न होते हैं और अपना आशीर्वाद बनाए रखते हैं। श्री कृष्ण की कृपा से आय में वृद्धि भी होती है। घर में भी सुख-समृद्धि बढ़ती है।

---विज्ञापन---

2. व्रत जरूर रखें

गोवर्धन पूजा के दिन गौ सेवा का विशेष महत्त्व है। जो भी व्यक्ति गोवर्धन पूजा के दिन व्रत धारण कर, गौ माता की पूजा करता है उसे पुण्य फल की प्राप्ति होती है। गाय में 33 कोटि देवी-देवताओं का वास माना गया है। ऐसा माना जाता है कि व्रत रख कर जो भी इस दिन गौ पूजन करता है, उस से सभी देवी-देवता प्रसन्न हो जाते हैं। इस दिन व्रत रखने वालों को सात्विक भोजन ही शाम के समय करना चाहिए।

3. गाय को स्नान कराएं

ज्‍योत‍िषशास्‍त्र के अनुसार अगर आप आर्थिक रूप से परेशान हैं तो, गोवर्धन पूजा के दिन गाय को स्नान कराएं। स्नान कराने के बाद गाय के माथे पर तिलक लगाकर उसे चारा खिलाएं। चारा खिलाने के बाद गौ माता की सात बार परिक्रमा करें। परिक्रमा पूरी होने के बाद गाय के चरणों यानि खुर की मिट्टी को बोतल में भरकर अपने पास रख लें। ध्यान रहे जिस बोतल में मिट्टी भर रहे हैं वो कांच से बनी हो। उसके बाद गौ माता से आर्थिक समृद्धि की कामना करें। ऐसा माना जाता है कि गोवर्धन पूजा के दिन इस उपाय को करने से आर्थिक परेशानी दूर हो जाती है। साथ ही धन की प्राप्ति भी होने लगती है।

---विज्ञापन---

4. पीपल के पेड़ की करें पूजा

गोवर्धन पूजा के दिन पीपल के पेड़ की पूजा करने से भगवान श्री कृष्ण प्रसन्न होते हैं। ऐसा माना जाता है कि भगवान विष्णु को पीपल का पेड़ प्रिय है। गोवर्धन पूजा के दिन पीपल के पेड़ की पूजा करने से श्री कृष्ण प्रसन्न होते हैं। जो भी इस दिन पीपल के पेड़ की पूजा करता है वह धन-धान्य से पूर्ण हो जाता है।

5. तुलसी की पूजा

पुराणों में बताया गया है कि भगवान श्री कृष्ण को तुलसी बहुत प्रिय है। इस दिन तुलसी की पूजा करने से धन की प्राप्ति होती है। तुलसी की पूजा करते समय दीपक जलाने और तुलसी को गंगाजल अर्पित करने से भगवान श्री कृष्ण प्रसन्न होते हैं।

---विज्ञापन---

6. अन्न दान करें

गोवर्धन पूजा के दिन अन्न दान का भी विशेष महत्त्व है। ऐसा माना जाता है कि इस दिन अन्न दान करने से पुण्य फल की प्राप्ति होती है और जीवन में धन की आमदनी भी बढ़ती है।

7. संतान सुख प्राप्त करें

शास्त्रों में बताया गया है कि गोवर्धन पूजा के दिन भगवान श्री कृष्ण को पंचामृत अर्पित करने से संतान की प्राप्ति होती है। जिन लोगों को संतान सुख की प्राप्ति नहीं हुई है, उन्हें ये उपाय अवश्य करनी चाहिए। गोवर्धन पूजा के दिन सबसे पहले दूध, दही, शहद, शक्कर और घी से पंचामृत तैयार कर लें। फिर पूजा के दौरान उस पंचामृत को शंख में भरकर भगवान श्री कृष्ण को चढ़ाएं। उसके बाद कम से कम 11 बार “क्लीं कृष्ण क्लीं” मंत्र का जप करें। जप के बाद भगवान श्री कृष्ण से संतान सुख देने की प्रार्थना करें। ऐसा करने से आपको अवश्य ही संतान सुख की प्राप्ति होगी।

---विज्ञापन---

ये भी पढ़ें- ​Dhanteras 2024: धनतेरस पर इन 5 चीजों को घर लाने से बढ़ती है धन-संपत्ति! अनिरुद्धाचार्य महाराज ने बताए नियम

डिस्क्लेमर: यहां दी गई जानकारी धार्मिक मान्यताओं पर आधारित है तथा केवल सूचना के लिए दी जा रही है। News24 इसकी पुष्टि नहीं करता है।

---विज्ञापन---
First published on: Oct 18, 2024 12:22 PM

End of Article

About the Author

---विज्ञापन---
संबंधित खबरें
Sponsored Links by Taboola