Gopashtami 2024: श्रीकृष्ण और राधा रानी की पूजा करना जरूरी! जानें गोपाष्टमी का महत्व

Gopashtami 2024: श्रीकृष्ण के भक्तो के लिए गोपाष्टमी के दिन का खास महत्व है, क्योंकि इस दिन राधा रानी और गौ माता की पूजा करने से भगवान कृष्ण प्रसन्न होते हैं। चलिए जानते हैं धर्म की अच्छी-खासी जानकारी रखने वाली नम्रता पुरोहित से गोपाष्टमी के शुभ दिन से जुड़ी जरूरी बातो के बारे में। 

Gopashtami 2024

गोपाष्टमी का महत्व

विज्ञापन

गोपाष्टमी कब है?

पंचांग के अनुसार, इस बार कार्तिक माह में आने वाली शुक्ल पक्ष की अष्टमी तिथि का आरंभ 8 नवंबर 2024 को रात 11:56 से हो रहा है, जिसका समापन 9 नवंबर 2024 को देर रात 10:46 पर होगा। उदयातिथि के आधार पर गोपाष्टमी का पर्व 9 नवंबर 2024, दिन शनिवार को मनाया जाएगा।

विज्ञापन

 

View this post on Instagram

 

A post shared by Namrata Kandpal (@namratakandpal1301)

विज्ञापन

गोपाष्टमी का महत्व

पौराणिक कथाओं के अनुसार, बाल्यावस्था में कृष्ण जी केवल बछड़ों को चराने के लिए जाते थे। लेकिन जैसे-जैसे वो बड़े हुए, तो उन्होंने मैया यशोदा से गाय को चराने की बात कही। तब नंद बाबा और यशोदा मैया ने शांडिल्य ऋषि से गाय चराने का शुभ मुहूर्त निकलवाया, जिसके लिए गोपाष्टमी के दिन को चुना गया।

गोपाष्टमी के दिन यशोदा मैया ने कृष्ण जी को नए वस्त्र पहनाए। सिर पर मोर मुकुट लगाया। साथ ही उन्होंने कृष्ण जी को उनकी पादुका पहनने को कहा, जिसे पहनने से उन्होंने मना कर दिया और कहा ‘मैं सभी गोप-ग्वालों के साथ नंगे पैर ही जाऊंगा, क्योंकि वो भी नंगे पैर रहते हैं।’ मैया यशोदा ने कृष्ण जी की बात मान ली, जिसके बाद वो नंगे पैर ही गायों को चराने के लिए निकल पड़े। जब इस बात की जानकारी राधा रानी को पता चली, तो उन्होंने भी जाने की जिद की। लेकिन लोक-लाज के कारण वो नहीं जा पा रही थी।

विज्ञापन

तब राधा रानी ने गोपी का रूप धारण किया और कृष्ण जी के साथ चल पड़ी। लेकिन भगवान कृष्ण ने राधा रानी को पहचान लिया। इसी वजह से इस लीला को गोपाष्टमी कहा जाता है। इस दिन ब्रज के सभी मंदिरों में राधा रानी का गोप सखा के रूप में श्रृंगार करने के बाद पूजा की जाती है।

गोपाष्टमी के उपाय 

  • गोपाष्टमी के दिन गौशाला जरूर जाना चाहिए। वहां जाकर गौ माता की सेवा करें और उन्हें चारा खिलाएं।
  • गोपाष्टमी के दिन राधा रानी और कृष्ण जी की पूजा करें। देवी-देवताओं को पीले पुष्प अर्पित करें।
  • गाय को गुड़ वाली रोटी और हरा चारा खिलाने से विशेष फल की प्राप्ति होती है।
  • गरीबों और जरूरतमंदों लोगों को दान करें।

ये भी पढ़ें- Shukra Gochar 2024: शुक्र गोचर से ये 3 राशियां होंगी परेशान, अस्पताल के लगाने पड़ेंगे चक्कर!

विज्ञापन

डिस्क्लेमर: यहां दी गई जानकारी धार्मिक मान्यताओं पर आधारित है तथा केवल सूचना के लिए दी जा रही है। News24 इसकी पुष्टि नहीं करता है।

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ