Gold Silver Upay: बिना पैसे खर्च किए कैसे करें 1 किलो सोना-चांदी का दान?

Gold Silver Upay: अगर आप भी 1 किलोग्राम सोने-चांदी का दान करना चाहते हैं लेकिन ज्यादा खर्च नहीं कर सकते हैं तो आइए जानते हैं कैसे इसके तुल्य बिना अधिक पैसे के दान कर सकते हैं।

Gold Silver Upay How to donate 1 kg gold and silver without spending money

सोने और चांदी का दान

Gold Silver Upay: हिन्दू धर्म शास्त्र में दान-पुण्य का खास महत्व होता है। हर व्यक्ति को अपने जीवन में प्रत्येक वस्तु का दान जरूर करना चाहिए। अलग-अलग व्रत-त्योहार और खास दिनों में अलग-अलग चीजों के दान के बारे में बताया जाता है। दान-पुण्य से जुड़ी कुछ खास बातें बताई जाती हैं। कुछ खास दिन दान करने से पापों से मुक्ति मिल सकती है। जबकि, कुछ खास चीजों के दान से शुभ फल की प्राप्ति होती है।

विज्ञापन

मान्यता है कि व्यक्ति को अपने जीवन में 1 किलो सोने और चांदी का दान भी जरूर करना चाहिए। हालांकि, हर किसी की आर्थिक स्थिति इतनी मजबूत नहीं है कि वो 1 किलोग्राम सोना-चांदी का दान कर सके। इसलिए आज हम आपको बताने जा रहे हैं कि कैसे कम पैसे में 1 किलो सोने-चांदी के बराबर दान किया जा सकता है।

विज्ञापन

सूर्य-चंद्र ग्रह को करें मजबूत

सूर्य ग्रह को स्वर्ण धातु का देवता माना जाता है। इनके अलावा अग्नि और बृहस्पति को भी सोने धातु का देवता माना गया है। जबकि, चंद्र ग्रह को चांदी का देवता माना जाता है। जन्म कुंडली में इन ग्रहों की कमजोर स्थिति को मजबूत करने के लिए सोने-चांदी को धारण करना या दान करना फलदायी माना जाता है।

कैसे करें बिना पैसे 1 किलो सोने-चांदी के बराबर दान?

एक चांदी के टुकड़े और सोने के टुकड़े से 1 किलोग्राम सोने और चांदी के बराबर का दान कर सकते हैं। हालांकि, इसके लिए अन्य सामग्री को भी साथ में रखना है और फिर दान करने से एक किलोग्राम सोने-चांदी के दान बराबर फल मिलता है।

विज्ञापन

1 किलो सोने का दान कैसे करें?

अगर आप भी 1 किलो सोने का दान करना चाहते हैं तो इसके लिए 1 किलोग्राम चने की दाल लें। इसमें 1 ग्राम सोना रख दें। इस तरह से 1 किलो चने की दाल और 1 ग्राम सोना, 1 किलोग्राम सोने के तुल्य में माना जाएगा।

1 किलो चांदी का दान कैसे करें?

ठीक ऐसे ही चांदी का दान भी किया जा सकता है। एक किलो चांदी का दान करने के लिए एक किलोग्राम चावल लें। इसमें पायल या बिछिया रख दें। ऐसे में 1 किलोग्राम चांदी को दान करने की इच्छा पूरी कर सकते हैं। साथ ही सोने-चांदी को दान करने पर मिलने वाले फल की प्राप्ति हासिल कर सकते हैं।

विज्ञापन

डिस्क्लेमर: यहां दी गई जानकारी धार्मिक शास्त्र पर आधारित है तथा केवल सूचना के लिए दी जा रही है। News24 इसकी पुष्टि नहीं करता है।

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ