Best Days to Buy Gold-Silver in 2026 April: आज के समय में सोना और चांदी बेहद कीमती धातुएं हैं, जिन्हें खरीदने से पहले अधिकतर लोग कई पहलुओं पर ध्यान देते हैं. खासकर, लोग ये देखते हैं कि किस दिन सोने-चांदी का भाव कम है, ताकि उसी दिन वो उसे खरीद सकें. हालांकि, कई लोग कीमत के साथ-साथ शुभ दिन और शुभ समय को भी महत्व देते हैं. धार्मिक मान्यता के अनुसार, शुभ तिथि और मुहूर्त में सोना-चांदी खरीदना फलदायी होता है. ऐसे में आज हम आपको द्रिक पंचांग के अनुसार बताएंगे कि साल 2026 के चौथे महीने ‘अप्रैल’ में किन-किन दिनों और किस समय सोना-चांदी खरीदना शुभ रहेगा.
सोने-चांदी की खरीदारी का शुभ दिन-समय
द्रिक पंचांग के अनुसार, अप्रैल के महीने में 3 और 11 तारीख को सोना और चांदी खरीदना शुभ रहेगा. इन दिनों आप सुबह 8 बजे से 11 बजे के बीच कभी भी सोने-चांदी की खरीदारी कर सकते हैं. यदि किसी कारण से इन दिनों आप खरीदारी न कर पाएं तो 23 अप्रैल 2026 या 24 अप्रैल 2026 को भी सोना-चांदी खरीद सकते हैं.
दरअसल, इन दो दिन पुष्य नक्षत्र रहेगा, जिसकी वजह से सोने-चांदी की खरीदारी करना शुभ रहेगा. बता दें कि 23 अप्रैल 2026 की रात 8 बजकर 57 मिनट से लेकर 24 अप्रैल 2026 की रात 8 बजकर 14 मिनट तक खरीदारी का शुभ मुहूर्त है.
ये भी पढ़ें- Griha Pravesh 2026 Muhurat: अप्रैल में केवल एक दिन है गृह प्रवेश का शुभ मुहूर्त, जानें सही तिथि-समय और नियम
तृतीया तिथि पर भी खरीद सकते हैं सोना-चांदी
बता दें कि 19 अप्रैल 2026 और 20 अप्रैल 2026 को भी सोने-चांदी की खरीदारी की जा सकती है. दरअसल, इन दोनों दिन वैशाख माह के शुक्ल पक्ष की तृतीया तिथि रहेगी, जिसे खरीदारी के लिए शुभ माना जाता है. 19 अप्रैल 2026 की सुबह 10:49 मिनट से लेकर अगले दिन 20 अप्रैल 2026 की सुबह 07:27 मिनट के बीच कभी भी आप सोने-चांदी की खरीदारी कर सकते हैं.
डिस्क्लेमर: यहां दी गई जानकारी धार्मिक मान्यताओं पर आधारित है तथा केवल सूचना के लिए दी जा रही है. News24 इसकी पुष्टि नहीं करता है.
संबंधित खबरें
हाथ में पहनें ये कड़ा मिलेंगे कई फायदे, नहीं लगेगी किसी की नजर
1 hr agoअर्नब तूफान भी नहीं रोक पाया जगन्नाथ मंदिर की परंपरा, बदला गया ध्वज
2 hrs agoव्रत-त्योहार से भरा है नवंबर, जानें दिवाली, धनतेरस समेत छठ महापर्व की तारीख
4 hrs agoराशि अनुसार मंत्रों के जाप से चमकेगा भाग्य, जानें सभी के लिए लकी मंत्र
6 hrs agoदरिद्रता को दूर करेंगे ये खास उपाय, मां लक्ष्मी की कृपा से होगा लाभ
23 hrs agoकरवा चौथ पर करें चंद्र देव की आरती, यहां जानें सही विधि और मंत्र
1 day agoकहीं छलनी से हुआ करवा चौथ के चांद का दीदार, कहीं टकटकी लगाए रहीं महिलाएं
1 day agoकरवा चौथ पर पूजा का शुभ मुहूर्त? पंडित सुरेश पांडेय से जानिए समय
1 day agoआज पूजा के दौरान जरूर पढ़ें करवा चौथ की कहानी, वरना अधूरा रहेगा व्रत
1 day agoचांद नहीं दिखा तो कैसे खोलें करवा चौथ का व्रत? यहां जानिए नियम
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines