हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: CJP ProtestGyanesh KumarSIRBigg Boss 20

Hair Fall Dream Meaning: सपने में लड़कियों के बाल झड़ना शुभ या अशुभ? स्वप्न शास्त्र से जानें अहम संकेत

Hair Fall Dream Meaning: स्वप्न शास्त्र को एक प्राचीन विज्ञान माना जाता है, जिसकी मदद से सपनों से जुड़े भविष्य के अहम संकेत मिलते हैं. आज यहां पर आप सपने में लड़कियों के बाल झड़ने के महत्व और उनसे जुड़े शुभ-अशुभ संकेतों के बारे में जानेंगे.

विज्ञापन
Credit- News24 Graphics

Hair Fall Dream Meaning: लड़कियों को अक्सर बाल झड़ने की शिकायत रहती है, जिससे छुटकारा पाने के लिए वो तमाम उपायों को भी अपनाती हैं. हालांकि, कुछ लड़कियां अपने बालों को लेकर बहुत ज्यादा Possesive होती हैं और दिनरात इसी के बारे में सोचती हैं. ऐसे में कई बार सपनों में भी यही बातें घुमती हैं, जिन्हें अधिकतर लोग नजरअंदाज कर देते हैं. स्वप्न शास्त्र की मानें तो ये कोई नजरअंदाज करने की बात नहीं है, बल्कि इससे भविष्य के अहम संकेत मिलते हैं. चलिए विस्तार से जानते हैं लड़कियों को उनके बाल झड़ने का सपना आना क्या दर्शाता है.

सपने में बाल झड़ते देखना

स्वप्न शास्त्र के अनुसार, यदि किसी लड़की को उसके बाल झड़ने का सपना आया है तो शुभ नहीं है. ये किसी बड़ी चिंता व मानसिक तनाव को दर्शाता है. इसका मतलब है कि आप किसी बात की बहुत ज्यादा चिंता ले रहे हैं या कोई बोझ आपके ऊपर हावी हो रहा है.

ये भी पढ़ें- Numerology: 2026 खत्म होने से पहले आपकी शादी होगी या नहीं? अपनी डेट ऑफ बर्थ से जानें

विज्ञापन

सपने में बाल के गुच्छे गिरना

लड़कियों को यदि सपने में उनके बाल के गुच्छे गिरते हुए दिखाई देते हैं तो वो अशुभ माना जाता है. इसे धन हानि या किसी बड़े संकट का संकेत माना जाता है. साथ ही आप किसी समारोह में अपमानित हो सकते हैं.

सपने में खुद को गंजा देखना

यदि कोई लड़की सपने में खुद को गंजा देखती है तो ये उनके डर व चिंता को दर्शाता है. हो सकता है कि आप अपने स्वभाव, व्यक्तित्व व Personality को लेकर confident न हों. इसके अलावा ये सार्वजनिक रूप से अपमानित होने के डर को भी दर्शाता है.

विज्ञापन

सपने में बालों को सुलझाना

सपने में खुद को अपने बालों को कंघी से सुलझाते हुए देखना शुभ होता है. ये किसी बड़ी परेशानी से बाहर निकलना व मानसिक शांति को दर्शाता है.

ये भी पढ़ें- Kaalchakra: जून 2026 में किसका कामकाज पकड़ेगा रफ्तार और कौन नौकरी में रहेगा परेशान? पंडित सुरेश पांडेय से जानें मासिक राशिफल

विज्ञापन

डिस्क्लेमर: यहां दी गई जानकारी स्वप्न शास्त्र पर आधारित है तथा केवल सूचना के लिए दी जा रही है. News24 इसकी पुष्टि नहीं करता है.

संबंधित खबरें

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

ताज़ा खबरें

Sponsored Links by Taboola