Astro Tips for Peepal Tree: सनातन धर्न में पीपल के पेड़ को अन्य सभी पेड़ों में सबसे श्रेष्ठ माना जाता है। धार्मिक मान्यता के अनुसार, पीपल के पेड़ में सभी देवी-देवताओं का वास होता है। इसलिए जो व्यक्ति नियमित रूप से पीपल के पेड़ की पूजा करता है, उसके घर में कभी भी कंगाली नहीं आती है। साथ ही घर-परिवार में सुख-शांति बनी रहती है।
वैदिक ज्योतिष शास्त्र के अनुसार, घर में पीपले के पेड़ का उगना शुभ नहीं होता है। इससे घर का वास्तु खराब होता है। घरवालों को आर्थिक और शारीरिक समस्याओं का सामना करना पड़ता है। इसी वजह से कई बार लोग खुद ही पीपल के पेड़ को उखाड़ या काट देते हैं। लेकिन क्या पीपल के पेड़ को काटना चाहिए? क्या इससे वो फिर से नहीं उगता है? चलिए जानते हैं इन्हीं सभी सवालों के जवाब आचार्य अनिरुद्ध से।
पीपल के पेड़ को काटना चाहिए या नहीं?
आचार्य अनिरुद्ध बताते हैं कि यदि आपके घर में पीपल का पेड़ उग रहा है, तो उसे कभी भी काटना नहीं चाहिए। इसके अलावा पेड़ को उखाड़ना भी अशुभ होता है। इससे वो फिर से अपने आप उग जाएगा, जिसका नकारात्मक प्रभाव घर के सभी सदस्यों के जीवन पर पड़ेगा।
ये भी पढ़ें- Numerology: डेट ऑफ बर्थ के अनुसार रखें इन रंग के पर्स; बरसेगा धन, होंगे कर्ज मुक्त!
पीपल के पेड़ को कैसे हटाएं?
आचार्य अनिरुद्ध के अनुसार, पीपल के पेड़ से छुटकारा पाने के लिए नींबू और मिर्च के एक टोटके को अपनाया जा सकता है। पीपल के पेड़ के नीचे कम से कम तीन घंटे के लिए नींबू और मिर्च को रख दें। तीन घंटे के बाद पेड़ को जड़ के साथ उखाड़े और घर से दूर किसी खाली जगह पर फिर से बो दें। यदि आप ये टोटका करते हैं, तो कभी भी उस जगह पर पीपल का पेड़ फिर से नहीं उगेगा। हालांकि ये टोटका केवल रविवार के दिन ही करना चाहिए।
आचार्य अनिरुद्ध महाराज कौन हैं?
आचार्य अनिरुद्ध महाराज भारत के एक प्रसिद्ध कथावाचक हैं। महाराज की कथा का आयोजन देशभर में किया जाता है। कथा के दौरान आचार्य अनिरुद्ध हिंदू धर्म से संबंधित उपाय और नियमों के बारे में बताते हैं। इसी के साथ कथा सुनने आए लोगों के जीवन से जुड़े प्रश्नों का उत्तर भी देते हैं।
ये भी पढ़ें- 31 अगस्त तक इस राशि के लोग रहेंगे परेशान, राहु-केतु की अशुभ दृष्टि से बढ़ेंगे खर्चे!
डिस्क्लेमर: यहां दी गई जानकारी धर्मिक मान्यता पर आधारित हैं और केवल जानकारी के लिए दी जा रही है। News24 इसकी पुष्टि नहीं करता है।
संबंधित खबरें
आज नवरात्रि के दूसरे दिन करें मां ब्रह्मचारिणी की पूजा, जानिए विधि और मंत्र
3 hrs agoआज जरूर करें गणेश जी और नवग्रहों की स्थापना, यहां जानिए
20 hrs agoरसोई में मौजूद मसालों से जुड़े ज्योतिषीय उपाय, बन सकेंगे आपके काम
21 hrs agoसुख-समृद्धि के लिए धारण करें पीला पुखराज, दूर होगी पैसों की तंगी
22 hrs agoआज शारदीय नवरात्रि की शुरुआत, जानें जरूरी नियम, वरना अधूरी रह जाएगी पूजा
23 hrs agoशारदीय नवरात्रि में रोजाना करें मां दुर्गा की आरती, यहां पढ़ें लिरिक्स
1 day agoशारदीय नवरात्रि प्रतिपदा तिथि आज, जानिए कलश स्थापना मुहूर्त और पूजा विधि
1 day agoकौन हैं अजिंक्य शिंदे? जिन्हें अभिजीत दीपके ने सौंपी CJP आंदोलन की कमान
1 day agoशारदीय नवरात्रि पर किस समय करें कलश स्थापना? जानिए मुहूर्त और विधि
1 day agoकल से शारदीय नवरात्रि का शुभारंभ, जानिए सभी तिथियां और घटस्थापना मुहूर्त
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines