हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: Tiger ShroffCJP ProtestGyanesh KumarBigg Boss 20

चील का घर के ऊपर चक्कर काटना कैसा होता है? शकुन शास्त्र से जानें Eagle से जुड़े शुभ-अशुभ संकेत

Eagle Auspicious & Inauspicious Signs: क्या आपको भी पिछले कुछ समय से अपने घर के आसपास चील घूमते हुए दिख रही है या घर के अंदर आकर बैठ जाती है? यदि हां, तो ये कोई आम बात नहीं है. शकुन शास्त्र में इसे एक महत्वपूर्ण संकेत माना गया है. चलिए जानें चील से मिलने वाले शुभ-अशुभ संकेतों के बारे में.

विज्ञापन
Credit- AI Gemini

Eagle Signs: शकुन शास्त्र एक प्राचीन विद्या है, जिसके जरिए भविष्य की शुभ-अशुभ घटनाओं का संकेत कुछ विशेष तरीकों से मिलता है. इसमें चील यानी Eagle का दिखना, घर में आना, घूमना, मरना और खाना खाना आदि का भी खास महत्व है. इन सभी संकेतों को शकुन शास्त्र में भविष्य में घटने वाली सकारात्मक व नकारात्मक घटनाओं से जोड़ा गया है.

आज यहां पर आप विस्तार से जान पाएंगे कि कब-कब चील किसी सकारात्मक बदलाव का संकेत देती है और कब-कब इसे भविष्य की अशुभ घटनाओं से जोड़ा जाता है.

चील का घूमना

घर के ऊपर या आसपास चील का बार-बार चक्कर लगाना शुभ होता है. शकुन शास्त्र की मानें तो ये संकेत है कि आपसे या आपके घर वालों से देवी-देवता खुश हैं. साथ ही इसे किसी बड़े सकारात्मक बदलाव से जोड़ा जाता है.

विज्ञापन

चील का बैठना

घर की छत या बालकनी पर चील का बार-बार आकर बैठना शुभ नहीं होता है. इसे भविष्य में आने वाली किसी बड़ी समस्या का संकेत माना जाता है. साथ ही ये घर में वास्तु दोष का इशारा हो सकता है.

ये भी पढ़ें- Numerology Prediction: कार का नंबर लकी है या अनलकी? अपनी डेट ऑफ बर्थ से जानें भविष्य के राज

विज्ञापन

चील का आवाज निकालना

घर के आसपास चील का आकर अजीब आवाज निकालना अच्छा नहीं होता है. ये दर्शाता है कि आपके घर में कोई अशुभ घटना घटने वाली है.

चील का मरना

शकुन शास्त्र के अनुसार, घर के अंदर या घर के आसपास चील का मरना अशुभ होता है. ये घर में बड़े वास्तु दोष का संकेत है. साथ ही इसे किसी अचानक होने वाली अशुभ घटना से जोड़ा जाता है.

विज्ञापन

ये भी पढ़ें- Summer Best Sunglasses: गर्मियों में मूलांक अनुसार पहनें चश्मा, सूर्य का साल 2026 आपके लिए साबित हो सकता है लकी

चील का खाना खाना या भोजन गिराना

चील का घर में आकर कुछ खाना अशुभ माना जाता है. इसे किसी बड़ी अनहोनी घटना का संकेत माना जाता है. इसके अलावा चील का घर के अंदर, छत या बालकनी पर तामसिक भोजन का गिराना भी अशुभ होता है. ये दर्शाता है कि आपके घर में नकारात्मक ऊर्जा है.

विज्ञापन

डिस्क्लेमर: यहां दी गई जानकारी शकुन शास्त्र पर आधारित है तथा केवल सूचना के लिए दी जा रही है. News24 इसकी पुष्टि नहीं करता है.

संबंधित खबरें

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

ताज़ा खबरें

Sponsored Links by Taboola