Emerald Gemstone Benefits: रत्न शास्त्र में कई रत्नों के बारे में बताया गया है. इन्हें धारण करने से अनेकों लाभ मिलते हैं. आज आपको ऐसे रत्न के बारे में बताने वाले हैं, जिसे धारण करने से पढ़ाई में लाभ मिलता है और एकाग्रता बढ़ती है. रत्न शास्त्र में हर रत्न के स्वामी ग्रह के बारे में बताया गया है. इसी प्रकार पन्ना रत्न यानी एमराल्ड का संबंध बुध ग्रह से होता है. बुध ग्रह को बुद्धि, व्यापार, संचार और वाणी का कारक ग्रह माना जाता है. बुध ग्रह से जुड़े रत्न को धारण करना शुभ होता है.
पन्ना रत्न धारण करना होता है शुभ
एकाग्रता बढ़ाने और बुद्धि तेज करने के लिए पन्ना रत्न धारण करना शुभ होता है. यह रत्न पढ़ाई में एकाग्रता बढ़ाने में मदद करता है. इस रत्न को धारण करने से बुद्धि, तर्कशक्ति और वाणी का प्रभाव बढ़ता है. इस रत्न को धारण करने से याददाश्त बेहतर करने और आत्मविश्वास बढ़ाने में मदद मिलती है. पन्ना रत्न किन लोगों को धारण करना चाहिए आइये इसके बारे में विस्तार से जानते हैं.
ये भी पढ़ें – Nautapa 2026: नौतपा का आखिरी दिन होगा खास, दो ग्रहों का गोचर मेष, मिथुन समेत इन 5 राशियों को देगा लाभ
किसे धारण करना चाहिए पन्ना रत्न?
अगर कुंडली में बुध ग्रह कमजोर स्थिति में होता है, तो ऐसे लोगों को पन्ना रत्न धारण करना चाहिए. ज्योतिष शास्त्रों के अनुसार, मिथुन, कन्या राशि के लोगों के लिए इस रत्न को धारण करना शुभ होता है. पन्ना रत्न को छात्रों के अलावा एक्टिंग, मॉडलिंग, लेखन और मार्केटिंग के लोग धारण कर सकते हैं. इससे फायदा मिलता है. आप रत्न धारण करने से पहले किसी विशेषज्ञ से कुंडली का अध्ययन अवश्य करा लें.
ये भी पढ़ें – Hindu Temple: इन 5 मंदिरों में बैन है पुरुषों की एंट्री, जानिए पौराणिक कथा और धार्मिक मान्यता
पन्ना रत्न धारण करने की विधि
पन्ना रत्न सोने या चांदी में मड़वाकर अंगूठी के रूप में धारण कर सकते हैं. आप इसे छोटी उंगली में धारण कर सकते हैं. पन्ना धारण करने के लिए बुधवार का दिन शुभ होता है. आप बुधवार को पन्ना रत्न कच्चे दूध या गंगाजल में शुद्ध करके धारण करें. रत्न धारण करने के दौरान ॐ बुं बुधाय नमः मंत्र का धारण करें.
ये भी पढ़ें – Moonga Stone: मूंगा रत्न धारण करने से बदल सकता है भाग्य, जानिए किसे, कैसे और कब करना चाहिए धारण?
डिस्क्लेमर: यहां दी गई जानकारी रत्न शास्त्र और ज्योतिष मान्यताओं पर आधारित है तथा केवल सूचना के लिए दी जा रही है. News24 इसकी पुष्टि नहीं करता है.
संबंधित खबरें
शरद पूर्णिमा का पर्व इन आरती के बिना है अधूरा, भूलकर भी ना करें गलती
12 hrs agoशरद पूर्णिमा पर मां लक्ष्मी की कृपा से जागेगा भाग्य, यहां जानिए उपाय
17 hrs agoशरद पूर्णिमा के उपाय दूर करेंगे पैसों की तंगी, खुलेंगे समृद्धि के द्वार
19 hrs agoशनिवार को शनि स्तोत्र के पाठ से मिलेगी शनिदोष से मुक्ति, जरूर करें ये उपाय
20 hrs agoशरद पूर्णिमा पर चांद की रोशनी में क्यों रखते हैं खीर? जानिए इसका कारण
1 day agoकब शुरू हो रहा कार्तिक माह? जानें तारीख और व्रत-त्योहार की पूरी लिस्ट
1 day agoआज प्रदोष काल में करें महादेव की पूजा, मिलेगा सुख-समृद्धि का आशीर्वाद
1 day agoवास्तु टिप्स: इन 5 चीजों को जमीन पर न रखें, घर से चली जाती है सुख-समृद्धि
2 days agoकब है नरक चतुर्दशी? जानिए छोटी दिवाली की तारीख और यम का दीपक जलाने का महत्व
2 days agoचाणक्य नीते में बताए गए हैं अच्छे बेटे के गुण, रोशन करते हैं परिवार का नाम
2 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines