News24 हिंदी
न्यूज 24 डेस्क प्रतिष्ठित पत्रकारों की पहचान है। इससे कई पत्रकार देश-दुनिया, खेल और मनोरंजन जगत की खबरें साझा करते हैं।
Read More---विज्ञापन---
Gayatri Jayanti 2025: द्रिक पंचांग के अनुसार, हिन्दू धर्म में वेदमाता कही गईं गायत्री माता की जयंती हर साल ज्येष्ठ माह की शुक्ल पक्ष की एकादशी तिथि को मनाई जाती है. इस बार यह शुभ तिथि 6 जून, 2025 को पड़ रही है। आइए जानते हैं, मां गायत्री को वेदमाता क्यों कहते हैं, गायत्री जयंती का क्या महत्व है, इस दिन के शुभ मुहूर्त और पूजा विधि क्या हैं?
हिन्दू धर्म में एक मान्यता है कि मां गायत्री चारों वेदों यानी ऋग्वेद, यजुर्वेद, सामवेद और अथर्ववेद की जननी हैं। इनसे ही वेदों की रचना हुई है। गायत्री मंत्र में चारों वेदों का सार समाया हुआ है, इसलिए इन्हें वेदमाता कहा जाता है। कहते हैं कि त्रिदेव यानी ब्रह्मा, विष्णु, और महेश भी गायत्री माता की आराधना करते हैं।
ये भी पढ़ें: कंगाल को करोड़पति बना सकती है कछुए की अंगूठी, जानें खसियतें; लेकिन न करें ये 3 गलतियां
ज्येष्ठ माह की शुक्ल पक्ष की एकादशी तिथि यानी गायत्री जयंती वैदिक परंपरा में विशेष स्थान रखती है। इसी दिन गायत्री माता का आविर्भाव हुआ था, जो ब्रह्मविद्या की अधिष्ठात्री देवी मानी गईं हैं। गायत्री उपासना से आत्मा का शुद्धिकरण होता है और साधक को ब्रह्मज्ञान की प्राप्ति होती है। हिन्दू धर्म में गायत्री माता को ज्ञान, विद्या और बुद्धि की देवी माना गया है। इनकी आराधना गायत्री मंत्र से की जाती है, जिसमें वेदों के सभी ज्ञान और रहस्य भरे-पड़े हैं। इस मंत्र का उल्लेख पहली बार ऋग्वेद के तीसरे मंडल में हुआ है, जो अनुष्टुप छंद में लिखा गया है। यह हिन्दू धर्म का सबसे पवित्र माना जाता है। यह मंत्र है:
ॐ भूर्भुवः स्वः तत्सवितुर्वरेण्यं भर्गो देवस्य धीमहि धियो यो नः प्रचोदयात्।
जून 6, 2025 को एकादशी तिथि का आरंभ 02:15 AM बजे से होगा और इस तिथि का समापन अगले दिन यानी 7 जून को 04:47 AM बजे होगा। आपको बता दें कि इस दिन इस साल की निर्जला एकादशी भी पड़ रही है। द्रिक पंचांग के अनुसार, इस दिन के शुभ मुहूर्त इस प्रकार हैं:
ये भी पढ़ें: Vidur Niti: याद रखें विदुर नीति की ये 5 बातें, हमेशा भरी रहेगी धन की झोली
डिस्क्लेमर: यहां दी गई जानकारी ज्योतिष शास्त्र की मान्यताओं पर आधारित है तथा केवल सूचना के लिए दी जा रही है। News24 इसकी पुष्टि नहीं करता है।
न्यूज 24 पर पढ़ें Religion, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।