Gathbandhan in Wedding: हिंदू विवाह सिर्फ एक सामाजिक रस्म नहीं, बल्कि एक पवित्र संस्कार है जिसे ‘जीवन का सबसे बड़ा बंधन’ कहा गया है। विवाह के दौरान कई परंपराएं निभाई जाती हैं, जिनमें से एक बेहद महत्वपूर्ण परंपरा है गठबंधन। यह वह क्षण होता है जब वर और वधू का दुपट्टा एक विशेष तरीके से बांधा जाता है। यह एक ऐसी गांठ जो है, दो आत्माओं, दो दिलों और दो परिवारों को जीवनभर के लिए जोड़ देती है। लेकिन क्या आप जानते हैं कि इस गठबंधन के समय उसमें 5 खास चीजें रखी जाती हैं? इन 5 वस्तुओं का गहरा आध्यात्मिक और भावनात्मक महत्व होता है। आइए जानते हैं इन 5 वस्तुओं के पीछे की गहराई और गठबंधन के असली मायने क्या हैं?
सिक्का
गांठ के बीच रखे जाने वाले सिक्के इस बात का प्रतीक होते हैं कि अब धन-दौलत पर केवल एक का अधिकार नहीं रहेगा। यह समझदारी और साझेदारी का प्रतीक है। दांपत्य जीवन में कोई निर्णय अकेले नहीं लिया जाएगा, बल्कि दोनों की सहमति से ही धन और संसाधनों का उपयोग होगा।
फूल
फूलों को जीवन में सौंदर्य, सुख और सकारात्मकता का प्रतीक माना गया है। गठबंधन में फूल यह दर्शाते हैं कि जीवन की हर परिस्थिति में दोनों एक-दूसरे को सम्मान देंगे, खुशियां बांटेंगे और एक-दूसरे को कभी दुखी नहीं होने देंगे। जैसे फूल सौंधे और रंग-बिरंगे होते हैं, वैसे ही दाम्पत्य जीवन भी खुशबू और रंगों से भरा हो।
अक्षत
अक्षत यानी बिना टूटे हुए चावल, जो अखंड प्रेम और स्थायित्व का प्रतीक हैं। यह संकेत करते हैं कि नवविवाहित जोड़ा मिल-जुलकर जीवन बिताएगा, हमेशा एक-दूसरे के साथ खड़े रहेंगे और कभी भी एक-दूसरे से अलग नहीं होंगे। यह अन्न और धन की समृद्धि की भी कामना करता है।
हल्दी
हल्दी भारतीय संस्कृति में शुभता, शुद्धता और आरोग्यता का प्रतीक मानी जाती है। गठबंधन में हल्दी रखने का अर्थ यह होता है कि दोनों जीवनसाथी एक-दूसरे के शारीरिक और मानसिक सुख-दुख में साथ देंगे। यह जीवन की पवित्रता और एक-दूसरे की सलामती के लिए शुभ कामना का संदेश देती है।
दूर्वा
दूर्वा एक ऐसी घास है जो कभी पूरी तरह मुरझाती नहीं, थोड़ी सी नमी मिलते ही फिर से हरी हो जाती है। यह प्रेम और समर्पण का प्रतीक है, ऐसा प्रेम जो वक्त के साथ और भी गहरा होता जाए। इसका मतलब है कि चाहे परिस्थितियां कैसी भी हों, दोनों का प्रेम अमर और सजीव बना रहे।
ये भी पढ़ें: Swapna Shastra: नींद में दिखने वाले ये 7 संकेत, जिंदगी में मचा सकते हैं उथल-पुथल
डिस्क्लेमर: यहां दी गई जानकारी ज्योतिष शास्त्र की मान्यताओं पर आधारित है तथा केवल सूचना के लिए दी जा रही है। News24 इसकी पुष्टि नहीं करता है।
संबंधित खबरें
आज है पापांकुशा एकादशी, पापों से मुक्ति के लिए करें विष्णु भगवान की पूजा
23 mins agoफूलों के उपाय से बनेंगे बिगड़े काम, पंडित सुरेश पांडेय से जानिए
17 hrs ago25 अक्टूबर को है कोजागरी लक्ष्मी पूजा, मिलेगा सुख-समृद्धि का आशीर्वाद
19 hrs agoआज या कल, कब है पापांकुशा एकदाशी? जानिए व्रत का सही दिन
22 hrs agoशाम के समय ही क्यों किया जाता है रावण दहन? जानिए इस परंपरा का कारण
1 day agoरावण की सेना में थे कई मायावी योद्धा, मनुष्य ही नहीं, देवता तक खाते थे भय
1 day agoदशहरा पर 'राम नाम' के जाप से होगा बेड़ा पार, पंडित सुरेश पांडेय से जानिए
1 day agoहर मनोकामना को पूरी करेगा ये खास तिलक, पंडित सुरेश पांडेय से जानिए
1 day agoआज दुर्गा विसर्जन के साथ नवरात्रि पर्व का समापन, आखिर दिन करें ये खास उपाय
1 day agoरावण दहन के बाद घर लाते हैं पुतले की जली लकड़ी? जानें इस परंपरा की सच्चाई
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines