Garuda Purana: गरुड़ पुराण भगवान विष्णु और उनके वाहन पक्षीराज गरुड़ के बीच हुए संवाद पर आधारित है. गरुड़ पुराण में जीवन और मृत्यु के बाद आत्मा की यात्रा के बारे में बताया गया है. गरुड़ पुराण के अनुसार, व्यक्ति को जीवन में कई बातों का खास ध्यान रखना चाहिए. सुखी जीवन के लिए कई आदतों को जीवन में अपनाना चाहिए. इन्हें अपने जीवन में अपनाकर आप गरीबों को दूर कर सकते हैं. आइये गरुड़ पुराण में बताई गई इन अच्छी आदतों के बारे में जानते हैं.
साफ-सफाई और पहनावें का ध्यान
घर में साफ-सफाई का खास ध्यान रखना चाहिए. अगर घर में गंदगी रहती हैं, ऐसे में मां लक्ष्मी का वास घर में नहीं होता है. व्यक्ति को घर की सफाई के साथ ही अपना भी ध्यान रखना चाहिए. व्यक्ति को नहाकर साफ कपड़े पहनने चाहिए. अपने शरीर की सफाई का ध्यान रखना चाहिए.
खाने का भगवान को भोग लगाएं
घर में जब भी खाना बनें, सबसे पहले भगवान को भोग लगाना चाहिए. पहली रोटी भगवान और पितरों का नाम लेकर भोग लगाना चाहिए. अगर खाना बनने के बाद सीधा खाना शुरू कर देते हैं, तो ऐसे घर में बरकत नहीं आती है.
ये भी पढ़ें – Garuda Purana: पति-पत्नी के बीच झगड़े बढ़ाती हैं ये आदतें, गरुड़ पुराण में बताया गया है रिश्ते टूटने का कारण
घमंड को दूर करें और मीठी बोली
घमंडी व्यक्ति जीवन में कभी सफल नहीं होता है. घमंड में चूर रहने वाला और दूसरों का अपमान करने वाला व्यक्ति जीवन में सफल नहीं हो सकता है. धनवान बनने के लिए घमंड का त्याग करना चाहिए. इन लोगों को मीठी बोली अपनानी चाहिए.
कमाई एक हिस्सा करें दान
हिंदू धर्म में दान करना सबसे बड़ा पुण्य बताया गया है. आपको अपनी कमाई में से कुछ हिस्सा दान जरूर करना चाहिए. आपको गरीबों और जरूरतमंद लोगों को अन्न और धन का दान देना चाहिए. आपको भगवान ने दान करने के लायक बनाया है तो लोगों की मदद जरूर करें.
आलस का त्याग और जल्दी जागना
व्यक्ति को जीवन में कुछ करना है, तो सबसे जरूरी है वह आलस का त्याग करें. आलस का त्याग करने और सुबह जल्दी जागने से आपकी जीवन में परिवर्तन आने लगेंगे. गरुड़ पुराण के अनुसार, आलस को व्यक्ति का सबसे बड़ा दुश्मन बताया गया है. ऐसा व्यक्ति जो सूर्योदय के समय सोता है वह जीवन में तरक्की नहीं कर पाता है.
ये भी पढ़ें – Hast Rekha Shastra: हथेली पर इस जगह का उभरा होना देता है करियर में सफलता, जानिए कैसा है आपका भविष्य
डिस्क्लेमर: यहां दी गई जानकारी धार्मिक मान्यताओं और सामान्य जानकारी पर आधारित है तथा केवल सूचना के लिए दी जा रही है. News24 इसकी पुष्टि नहीं करता है.
संबंधित खबरें
नवरात्रि में जरूर गाएं माता रानी के ये 3 भजन, पढ़ें लिरिक्स
8 hrs agoनवरात्रि में दुर्गा सप्तशी का पाठ करेगा कल्याण, पंडित सुरेश पांडेय ने बताया
11 hrs agoमंगलवार के साथ ही शनिवार को भी होती है हनुमान जी की पूजा, जानिए वजह
13 hrs agoआज शारदीय नवरात्रि का तीसरा दिन, जानिए मां चंद्रघंटा की पूजा विधि और आरती
15 hrs agoनवरात्रि में कैसे करनी चाहिए पूजा? पंडित सुरेश पांडेय ने बताया सही तरीका
1 day agoनवरात्रि व्रत के दौरान इन नियमों का रखें ध्यान, वरना नहीं मिलेगा पूजा का फल
1 day agoकितने दिनों बाद उतारें कलावा? जानिए रक्षासूत्र से जुड़े हुए धार्मिक नियम
1 day agoनवरात्रि में नवार्ण मंत्र जाप से दूर होंगे दुख, पंडित सुरेश पांडेय से जानिए
1 day agoखाने से जुड़ी गलतियां ही नहीं, इन कारणों से भी टूट सकता है नवरात्रि का व्रत
1 day agoआज नवरात्रि के दूसरे दिन करें मां ब्रह्मचारिणी की पूजा, जानिए विधि और मंत्र
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines