Garuda Purana: वैदिक ज्योतिष शास्त्र के अनुसार, सनातन धर्म में कुल 18 पुराण है। जिसमें सभी का अपना-अपना महत्व है। धार्मिक मान्यताओं के अनुसार, गरुड़ पुराण एक ऐसा ग्रंथ है जिसमें व्यक्ति के जन्म से लेकर मृत्यु तक की सारी बातें विस्तार से बताई गई हैं।
ज्योतिषियों के अनुसार, गरुड़ पुराण में कुल श्लोकों की संख्या 19 हजार हैं। इस 19 हजार श्लोक में मनुष्य से संबंधित 7 हजार श्लोक हैं। धार्मिक मान्यताओं के अनुसार, घर में गरुड़ पुराण का पाठ किसी की मृत्यु के बाद कराया जाता है। मान्यता है कि मृत व्यक्ति की आत्मा 13 दिन तक उस घर में वास करती है। आत्मा की शांति और मोक्ष प्राप्ति के लिए घर में गरुड़ पुराण का पाठ कराया जाता है।
गरुड़ पुराण ग्रंथ में मनुष्य के जीवन से जुड़ी कुछ ऐसी बातों का वर्णन किया गया है जिसे मानने से व्यक्ति का जीवन धन्य हो जाता है। साथ ही व्यक्ति अपने जीवन में कभी भी मात नहीं खा सकता है। तो आज इस खबर में जानेंगे कि गुरुड़ पुराण में मनुष्य से संबंधित किन बातों के बारे में वर्णन किया गया है।
गरुड़ पुराण के 5 बातों का रखें ध्यान
गरुड़ पुराण के अनुसार, जो लोग प्रतिदिन गंदे कपड़े पहनते हैं। उनके जीवन में आर्थिक तंगी होने लगती है। इसलिए अगर आप अमीर बनना चाहते हैं तो रोजाना साफ वस्त्र धारण करें। मान्यता है कि रोजाना साफ वस्त्र धारण करने से मन को शांति मिलती है साथ ही हमारे पूर्वज प्रसन्न होते हैं।
यदि आप तुलसी की पूजा रोज करते हैं तो ऐसा करने से आपको नकारात्मक ऊर्जाओं से मुक्ति मिल जाती हैं। साथ ही सभी तरह के बीमारियों के भी छुटकारा मिलता है।
गरुड़ पुराण के अनुसार, प्रतिदिन स्नान-ध्यान करने के बाद विधि-विधान से भगवान विष्णु की पूजा करने से सभी मनोकामनाएं पूर्ण हो जाती हैं।
मान्यता है कि जो लोग प्रतिदिन सुबह जल्दी उठते हैं, उनकी आयु लंबी होती है। स्वास्थ्य पर बुरा असर नहीं पड़ता है। साथ ही उन पर मां लक्ष्मी प्रसन्न रहती हैं।
यदि आपकी आर्थिक स्थिति कमजोर है, तो आप सच्चे मन से गरीब व्यक्ति को दान करें। ऐसा करने से आपको जल्द धन का लाभ हो सकता है।
यह भी पढ़ें- अक्षय तृतीया पर राशि अनुसार करें इन चीजों की खरीदारी, खुल जाएगी किस्मत
डिस्क्लेमर: यहां दी गई जानकारी ज्योतिषीय मान्यताओं पर आधारित हैं और केवल जानकारी के लिए दी जा रही है। News24 इसकी पुष्टि नहीं करता है।
संबंधित खबरें
Video: पितृ पक्ष में भूलकर भी ना करें ये गलतियां, वरना झेलने पड़ेंगे अशुभ परिणाम, जानिए
5 hrs agoGaruda Purana: मृत्यु के बाद नाक-कान में क्यों लगाई जाती है रुई? जानिए गरुड़ पुराण और विज्ञान से जुड़ा रहस्य
6 hrs agoKaalchakra: पितृ पक्ष में श्राद्ध करना क्यों होता है जरूरी? पंडित सुरेश पांडेय से जानिए महत्व
7 hrs agoMahalaxmi Vrat Upay: आज महालक्ष्मी व्रत का समापन, धन-धान्य की प्राप्ति के लिए करें ये उपाय, पंडित सत्यम विष्णु अवस्थी से जानें
11 hrs agoKalashtami Vrat 2026 Today: आज है मासिक कालाष्टमी व्रत, जानिए कालभैरव भगवान की पूजा विधि और आरती
12 hrs agoKarwa Chauth 2026 Date: कब रखा जाएगा करवा चौथ का व्रत? नोट कर लें सही तारीख और चंद्रोदय का समय
1 day agoShri Pitar Ji ki Aarti: पितृ पक्ष में श्राद्ध और तर्पण के बाद जरूर करें पितरों की आरती, यहां पढ़ें श्री पितृ आरती
1 day agoVideo: पितृदोष से सावधान! परेशानियों से घिर जाएगा आपका खुशहाल जीवन, पंडित सुरेश पांडेय से जानिए
1 day agoKaalchakra: पिंडदान करना क्यों माना जाता है महादान? पंडित सुरेश पांडेय से जानिए इसका महत्व
1 day agoPitru Paksha 2026: पितृ पक्ष के दौरान क्या सच में पृथ्वी पर आते हैं पूर्वज? जानिए दानवीर कर्ण से जुड़ी पौराणिक कथा
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines