Garud Puran: हिन्दू धर्म में मृत्यु के बाद शव को जलाया जाता है। आपने भी देखा होगा कि जब भी किसी की मृत्यु हो जाती है तो मृत शरीर के पास कोई न कोई अवश्य मौजूद होता है। ऐसा माना जाता है कि शव को अकेला छोड़ने से मृत आत्मा दुखी हो जाती है और उसे मोक्ष नहीं मिलती। लेकिन क्या आप जानते हैं कि शव को अकेला क्यों नहीं छोड़ा जाता? इसका जवाब गरुड़ पुराण में बताया गया है। आइए जानते हैं कि मृत्यु के बाद शव को अकेला क्यों नहीं छोड़ना चाहिए?
शव को अकेला क्यों नहीं छोड़ना चाहिए?
गरुड़ पुराण के अनुसार मृत्यु के बाद यदि शव को अकेला छोड़ दिया जाता है तो आस-पास भटक रही बुरी आत्माएं मृतक के शरीर में प्रवेश कर जाती हैं। बुरी आत्माओं के प्रवेश से मृतक की आत्मा काफी समय तक मृत्युलोक में ही भटकती रहती है। यदि कोई बुरी आत्मा मृत शरीर में वास कर जाती है तो मृतक के परिजनों पर भी इसका नकारात्मक प्रभाव पड़ता है।
गरुड़ पुराण कहता है कि यदि परिवार के लोग मृत शरीर को अकेला छोड़ देते हैं तो शव के आस-पास रेंगने वाले जीव मृत शरीर में प्रवेश कर जाते हैं। यदि किसी का घर जंगल के आस-पास हो तो मृत शरीर को नरभक्षी जीव उठा कर ले जा सकते हैं। ऐसे मे यदि मृत शरीर का अंतिम संस्कार न हो तो मृतक की आत्मा कई दिनों तक अपने घर मे ही भटकती रहती है।
ये भी पढ़ें-Vishnu Puran: मौत के समय जैसा मन, वैसा ही होता है अगला जन्म!
गरुड़ पुराण में कहा गया है कि मृत्यु के बाद भी मृतक की आत्मा तेरह दिनों तक वहीं भटकती रहती है जहां उसने प्राण त्यागे थे। ऐसे मेँ यदि मृत शरीर को अकेला छोड़ दिया जाता है तो मृत आत्मा उसमें प्रवेश करने की कोशिश करती है लेकिन प्रवेश नहीं कर पाती। या देखकर वह दुखी हो जाती है। उसके बाद यमदूत उसे घसीटते हुए यमलोक ले जाते हैं।
यदि किसी की मृत्यु शाम के समय हो जाती है तो गरुड़ पुराण कहता है रात्री के समय शव का अंतिम संस्कार नहीं करना चाहिए। इसलिए हिन्दू धर्म में शाम के बाद शव का दाह संस्कार नहीं किया जाता। ऐसे में यदि रात भर शव को अकेला छोड़ दिया जाता है तो मृत आत्मा दुखी हो जाती है और सोचने लगती है क्या मैं अपने परिवार के लिए जीवित रहते ही प्यारा था। ये लोग मुझसे प्रेम करने का दिखावा कर रहे थे।
साथ ही गरुड़ पुराण ये भी कहता है कि शव को अकेला छोड़ देने से शव जल्द ही खराब होने लगता है। इसलिए परिजनों को चाहिए कि जहां शव को रखा गया हो वहां अगरबत्ती,धूप जैसे सुगंधित पदार्थ को जलाते रहें।
ये भी पढ़ें-Pitru Paksha 2024: पितृपक्ष में भूल से भी न खरीदें ये 3 चीजें, पितृदोष बढ़ने से हो सकते हैं कंगाल!
डिस्क्लेमर: यहां दी गई जानकारी धार्मिक मान्यताओं पर आधारित है तथा केवल सूचना के लिए दी जा रही है। News24 इसकी पुष्टि नहीं करता है।
संबंधित खबरें
बैंक-बैलेंस बढ़ाने के लिए करें शंख वाला उपाय, यहां जानिए
5 hrs agoकरवा चौथ पर चांद की ही पूजा क्यों होती है, सूरज की क्यों नहीं? जानें
9 hrs agoसुखी जीवन के लिए राशि अनुसार करें ये उपाय, पंडित सुरेश पांडेय से जानिए
9 hrs agoगृह क्लेश को दूर करने के लिए उपाय, जीवन की मुश्किलें होंगी आसान
11 hrs agoआज से कार्तिक माह का शुभारंभ, यहां जानिए इस महीने का महत्व और नियम
14 hrs agoपैसों की किल्लत को दूर करेंगे ये खास उपाय, खुशियों से भरेगा जीवन
1 day agoइन उपायों से दूर होगी दरिद्रता, मां लक्ष्मी की कृपा से मिलेगी सुख-समृद्धि
1 day agoक्या करवा चौथ व्रत पर रहेगा पर भद्रा का साया? जानिए पूजा मुहूर्त
1 day agoघर की नकारात्मकता को दूर करेंगे ये वास्तु उपाय, जानें जरूरी टिप्स
1 day agoकब है देव उठनी एकादशी व्रत? इस दिन योग निद्रा से जागेंगे भगवान विष्णु
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines