Gangajal Rules: हिन्दू धर्म में गंगा नदी को पतित पावनी कहा गया है. पौराणिक कथाओं के अनुसार, गंगा का जल स्वयं भगवान शिव की जटाओं से धरती पर आया है. यही कारण है कि गंगाजल को दुनिया का सबसे पवित्र जल माना गया है. हिन्दू धर्म में पूजा-पाठ, हवन, गृह प्रवेश, उपनयन जैसे हर शुभ कार्य में गंगाजल का प्रयोग अनिवार्य है. माना जाता है कि जिस घर में गंगाजल रहता है, वहां नकारात्मक ऊर्जा टिक नहीं पाती है.
गंगाजल को शुद्धता, शांति और सुरक्षा का प्रतीक माना जाता है. इसका उपयोग बुरी नजर, वास्तु दोष और मानसिक अशांति दूर करने के लिए भी किया जाता है. शास्त्रों के अनुसार, गंगाजल वातावरण को पवित्र करता है और घर में सकारात्मक ऊर्जा को बढ़ाता है. लेकिन अगर इससे जुड़ी कुछ गलतियां हो जाएं, तो इसका शुभ प्रभाव कम हो सकता है. आइए जानते हैं, गंगाजल से जुड़ी कौन-सी 5 बड़ी गलतियां नहीं करनी चाहिए, वरना तरक्की रुक सकती है?
प्लास्टिक में रखना बड़ी भूल
अक्सर लोग गंगाजल को प्लास्टिक की बोतल या डिब्बे में रख देते हैं. यह एक बड़ी गलती मानी जाती है. प्लास्टिक को अशुद्ध माना गया है. गंगाजल को हमेशा तांबे, पीतल, मिट्टी या चांदी के पात्र में ही रखना चाहिए. इससे इसकी पवित्रता बनी रहती है.
यह भी पढ़ें: Kinnar Blessings: किन्नरों से मिल जाए बस ये एक चीज, जाग जाती है सोई किस्मत; मनसूबे होते हैं पूरे
सही दिशा का रखें ध्यान
वास्तु शास्त्र के अनुसार, गंगाजल को ईशान कोण यानी घर की उत्तर पूर्व दिशा में रखना सबसे शुभ होता है. यह दिशा देवताओं से जुड़ी मानी जाती है. गंगाजल को कभी भी किचन, बाथरूम या गंदे स्थान के पास न रखें.
साफ हाथों से ही करें स्पर्श
गंगाजल को जूठे या गंदे हाथों से छूना अशुभ माना जाता है. इसे उपयोग में लेने से पहले हाथ अच्छी तरह धो लेना चाहिए. साफ मन और साफ हाथों से किया गया स्पर्श ही इसका पूरा लाभ देता है.
घर में रखें सात्विक माहौल
जिस घर में गंगाजल रखा जाता है, वहां साफ-सफाई और सात्विकता का विशेष ध्यान रखना चाहिए. घर में गंदगी, बिखरा सामान और अव्यवस्था नकारात्मक ऊर्जा को बढ़ाती है. साफ और सुव्यवस्थित घर में गंगाजल का प्रभाव अधिक शुभ होता है.
तामसिक चीजों से बनाएं दूरी
मान्यता है कि गंगाजल वाले घर में मांस, मदिरा और तामसिक भोजन का सेवन नहीं करना चाहिए. ऐसी चीजें घर की पवित्रता को प्रभावित करती हैं और गंगाजल के सकारात्मक प्रभाव को कम कर देती हैं.
यह भी पढ़ें: Office Desk Vastu Tips: ऑफिस डेस्क में करें छोटा-सा बदलाव, करियर में होगा कमाल; मिलेगी बड़ी सफलता
डिस्क्लेमर: यहां दी गई जानकारी धार्मिक शास्त्र की मान्यताओं पर आधारित है तथा केवल सूचना के लिए दी जा रही है। News24 इसकी पुष्टि नहीं करता है।
संबंधित खबरें
शरद पूर्णिमा पर मां लक्ष्मी की कृपा से जागेगा भाग्य, यहां जानिए उपाय
2 hrs agoशरद पूर्णिमा के उपाय दूर करेंगे पैसों की तंगी, खुलेंगे समृद्धि के द्वार
4 hrs agoशनिवार को शनि स्तोत्र के पाठ से मिलेगी शनिदोष से मुक्ति, जरूर करें ये उपाय
4 hrs agoशरद पूर्णिमा पर चांद की रोशनी में क्यों रखते हैं खीर? जानिए इसका कारण
20 hrs agoकब शुरू हो रहा कार्तिक माह? जानें तारीख और व्रत-त्योहार की पूरी लिस्ट
23 hrs agoआज प्रदोष काल में करें महादेव की पूजा, मिलेगा सुख-समृद्धि का आशीर्वाद
1 day agoवास्तु टिप्स: इन 5 चीजों को जमीन पर न रखें, घर से चली जाती है सुख-समृद्धि
1 day agoकब है नरक चतुर्दशी? जानिए छोटी दिवाली की तारीख और यम का दीपक जलाने का महत्व
1 day agoचाणक्य नीते में बताए गए हैं अच्छे बेटे के गुण, रोशन करते हैं परिवार का नाम
2 days agoआज है पापांकुशा एकादशी, पापों से मुक्ति के लिए करें विष्णु भगवान की पूजा
2 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines