कब है गंगा सप्तमी? जानें शुभ तिथि, मुहूर्त और महत्व

Ganga Saptami 2024: वैदिक ज्योतिष शास्त्र के अनुसार, गंगा सप्तमी हिंदू धर्म में सबसे शुभ और पवित्र दिनों में एक है। गंगा सप्तमी प्रत्येक साल वैशाख माह के शुक्ल पक्ष की सप्तमी तिथि को मनाई जाती है। तो आज इस खबर में जानेंगे कि गंगा सप्तमी कब है, शुभ मुहूर्त क्या है और महत्व क्या है।

Ganga Saptami 2024

Ganga Saptami 2024 Date: सनातन धर्म में गंगा सप्तमी का दिन सबसे शुभ दिनों में से एक माना गया है। धार्मिक मान्यताओं के अनुसार, गंगा सप्तमी को गंगा जयंती के नाम से भी जाना जाता है। वैदिक पंचांग के अनुसार, गंगा सप्तमी प्रत्येक साल वैशाख माह के शुक्ल पक्ष की सप्तमी तिथि को मनाई जाती है। यह पर्व उत्तर भारत में बड़े ही धूमधाम से मनाया जाता है।

विज्ञापन

धार्मिक मान्यताओं के अनुसार, इस दिन गंगा नदी में स्नान करने का बहुत ही महत्व होता है। साथ ही गंगा मैया की पूजा भी विधि-विधान से की जाती है। तो आज इस खबर में जानेंगे कि गंगा सप्तमी कब है, शुभ मुहूर्त क्या और इसका महत्व क्या है।

विज्ञापन

गंगा सप्तमी कब है

वैदिक ज्योतिष शास्त्र के अनुसार, गंगा सप्तमी इस बार 14 मई 2024 दिन मंगलवार को मनाई जाएगी। शुभ मुहूर्त सुबह के 11 बजकर 26 मिनट से लेकर दोपहर के 2 बजकर 19 मिनट तक रहेगा। पंचांग के अनुसार, गंगा सप्तमी की शुभ तिथि की शुरुआत 13 मई को शाम 5 बजकर 20 मिनट से हो रही है और समाप्ति अगले दिन यानी 14 मई को शाम 6 बजकर 49 मिनट पर होगी।

गंगा सप्तमी का महत्व

धार्मिक मान्यताओं के अनुसार, गंगा को सबसे पवित्र नदी माना गया है। गंगा सप्तमी के दिन गंगा नदी में स्नान करने से सारे पापों से मुक्ति मिलती है। साथ ही आत्मा को शुद्धिकरण भी किया जाता है। गंगाजल का उपयोग शिवलिंग पर अभिषेक करने के लिए भी किया जाता है। जो लोग गंगा में स्नान करते हैं उन्हें नकारात्मक ऊर्जाओं से मुक्ति भी मिलती है।

विज्ञापन
विज्ञापन

डिस्क्लेमर: यहां दी गई जानकारी ज्योतिषीय और धार्मिक मान्यताओं पर आधारित हैं और केवल जानकारी के लिए दी जा रही है। News24 इसकी पुष्टि नहीं करता है। किसी भी उपाय को करने से पहले विशेषज्ञ से सलाह जरूर लें।

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ