Ganga Dussehra Kab Hai: गंगा दशहरे का पर्व हर साल ज्येष्ठ माह के शुक्ल पक्ष की दशमी को मनाया जाता है. गंगा दशहरा गंगा स्नान और दान-पुण्य के लिए खास होता है. हिंदू धर्म में गंगा नीद को मां का दर्जा दिया गया है. ऐसे में गंगा दशहरे का खास महत्व होता है. गंगा दशहरे की तारीख को लेकर इस बार अटकलें चल रही हैं. आइये गंगा दशहरे की सटीक तारीख के बारे में जानते हैं.
कब है गंगा दशहरा?
गंगा दशहरे के लिए ज्येष्ठ शुक्ल पक्ष दशमी तिथि का आरंभ 25 मई की सुबह 4 बजकर 30 मिनट पर हो रहा है. इसका समापन अगले दिन यानी 26 मई को सुबह 5 बजकर 10 मिनट पर होगा. ऐसे में दशहरा 25 या 26 मई कब है इसको लेकर भ्रम है. बता दें कि, द्रिक पंचांग और उदयातिथि के अनुसार, गंगा दशहरा 25 मई यानी कल मनाया जाएगा. इस दिन गंगा स्नान करने से पापों से मुक्ति मिलती है.
ये भी पढ़ें – Chanakya Niti: चाणक्य नीति के इन 4 गुणों को अपनाने से घर आती है मां लक्ष्मी, धन-धान्य से भरेगा जीवन
गंगा स्नान से इन 10 पापों से मिलेगी मुक्ति
हिंदू धर्म में गंगा स्नान का खास महत्व बताया गया है. गंगा स्नान से तन और मन की शुद्धि होती है. इसे मोक्ष प्राप्ति का मार्ग माना जाता है. गंगा स्नान करने से 10 प्रकार के पापों से मुक्ति मिलती है. बता दें कि, पाप को मन, वाणी और कर्म के अनुसार, तीन प्रकार का माना जाता है. इन्हीं के आधार पर पाप को 10 भागों में बांटा गया है. व्यक्ति को गंगा स्नान करने से इन सभी प्रकार के पापों से मुक्ति मिलती है.
ये भी पढ़ें – Feng Shui Tips: नकारात्मक ऊर्जा का नाश करेंगे फेंगशुई के ये 5 टिप्स, खुशहाली से भरेगा जीवन
10 प्रकार के पाप
- दूसरे की संपत्ति हड़पने का विचार
- किसी का बुरा सोचना और दुर्भावना रखना
- असत्य बोलना और अधर्म की भावना रखना
- किसी को बुरा बोलना और उसका दिल दुखाना
- किसी को धोखा देने के लिए झूठ बोलना
ये भी पढ़ें – Vastu Tips: दुख, बर्बादी और दरिद्रता का कारण बनती हैं छोटी-छोटी गलतियां, कहीं आप तो नहीं करते हैं ऐसा
- पीठ पीछे किसी की बुराई करना
- व्यर्थ की बातें करना यानी बिना सोचे-समझे बोलना
- चोरी करना किसी की चीज बिना बताए लेना
- किसी भी जीव को शारीरिक या मानसिक कष्ट देना
- किसी परस्त्री के साथ संबंध बनाना
डिस्क्लेमर: यहां दी गई जानकारी धार्मिक मान्याओं पर आधारित है तथा केवल सूचना के लिए दी जा रही है. News24 इसकी पुष्टि नहीं करता है.
संबंधित खबरें
आज नवरात्रि का 5वां दिन, स्कंदमाता की पूजा करें, जानें आरती, विधि और मंत्र
2 hrs agoनवरात्रि में जरूर करें अर्गला स्तोत्र का पाठ, बरसेगी मां दुर्गा की कृपा
19 hrs agoकष्टों को दूर करेंगी मां विंध्यवासिनी, पंडित सुरेश पांडेय ने बताया
21 hrs agoकैसे शुरू हुई रावण का पुतला जलाने की परंपरा? जानिए रावण दहन का इतिहास
23 hrs agoशारदीय नवरात्रि के चौथे दिन करें मां कूष्मांडा की पूजा, जानें पूजा विधि
1 day agoनवरात्रि में जरूर गाएं माता रानी के ये 3 भजन, पढ़ें लिरिक्स
1 day agoनवरात्रि में दुर्गा सप्तशी का पाठ करेगा कल्याण, पंडित सुरेश पांडेय ने बताया
1 day agoमंगलवार के साथ ही शनिवार को भी होती है हनुमान जी की पूजा, जानिए वजह
2 days agoआज शारदीय नवरात्रि का तीसरा दिन, जानिए मां चंद्रघंटा की पूजा विधि और आरती
2 days agoनवरात्रि में कैसे करनी चाहिए पूजा? पंडित सुरेश पांडेय ने बताया सही तरीका
2 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines