Ganga Dussehra 2026: कल या परसों, कब है गंगा दशहरा? गंगा स्नान से इन 10 पापों से मिलेगा छुटकारा

Ganga Dussehra 2026: गंगा दशहरा का पर्व गंगा स्नान और दान-पुण्य के लिए बेहद खास होता है. गंगा दशहरा की तारीख को लेकर भ्रम की स्थिति बनी हुई है. आइये जानते हैं गंगा दशहरा कब है और इस दिन गंगा स्नान से क्या लाभ होता है?

Ganga Dussehra 2026

Photo Credit- AI

Ganga Dussehra Kab Hai: गंगा दशहरे का पर्व हर साल ज्येष्ठ माह के शुक्ल पक्ष की दशमी को मनाया जाता है. गंगा दशहरा गंगा स्नान और दान-पुण्य के लिए खास होता है. हिंदू धर्म में गंगा नीद को मां का दर्जा दिया गया है. ऐसे में गंगा दशहरे का खास महत्व होता है. गंगा दशहरे की तारीख को लेकर इस बार अटकलें चल रही हैं. आइये गंगा दशहरे की सटीक तारीख के बारे में जानते हैं.

विज्ञापन

कब है गंगा दशहरा?

गंगा दशहरे के लिए ज्येष्ठ शुक्ल पक्ष दशमी तिथि का आरंभ 25 मई की सुबह 4 बजकर 30 मिनट पर हो रहा है. इसका समापन अगले दिन यानी 26 मई को सुबह 5 बजकर 10 मिनट पर होगा. ऐसे में दशहरा 25 या 26 मई कब है इसको लेकर भ्रम है. बता दें कि, द्रिक पंचांग और उदयातिथि के अनुसार, गंगा दशहरा 25 मई यानी कल मनाया जाएगा. इस दिन गंगा स्नान करने से पापों से मुक्ति मिलती है.

विज्ञापन

गंगा स्नान से इन 10 पापों से मिलेगी मुक्ति

हिंदू धर्म में गंगा स्नान का खास महत्व बताया गया है. गंगा स्नान से तन और मन की शुद्धि होती है. इसे मोक्ष प्राप्ति का मार्ग माना जाता है. गंगा स्नान करने से 10 प्रकार के पापों से मुक्ति मिलती है. बता दें कि, पाप को मन, वाणी और कर्म के अनुसार, तीन प्रकार का माना जाता है. इन्हीं के आधार पर पाप को 10 भागों में बांटा गया है. व्यक्ति को गंगा स्नान करने से इन सभी प्रकार के पापों से मुक्ति मिलती है.

विज्ञापन

10 प्रकार के पाप

  • दूसरे की संपत्ति हड़पने का विचार
  • किसी का बुरा सोचना और दुर्भावना रखना
  • असत्य बोलना और अधर्म की भावना रखना
  • किसी को बुरा बोलना और उसका दिल दुखाना
  • किसी को धोखा देने के लिए झूठ बोलना

ये भी पढ़ें – Vastu Tips: दुख, बर्बादी और दरिद्रता का कारण बनती हैं छोटी-छोटी गलतियां, कहीं आप तो नहीं करते हैं ऐसा

विज्ञापन
  • पीठ पीछे किसी की बुराई करना
  • व्यर्थ की बातें करना यानी बिना सोचे-समझे बोलना
  • चोरी करना किसी की चीज बिना बताए लेना
  • किसी भी जीव को शारीरिक या मानसिक कष्ट देना
  • किसी परस्त्री के साथ संबंध बनाना

डिस्क्लेमर: यहां दी गई जानकारी धार्मिक मान्याओं पर आधारित है तथा केवल सूचना के लिए दी जा रही है. News24 इसकी पुष्टि नहीं करता है.

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Aman Maheshwari

Aman Maheshwari

अमन माहेश्वरी न्यूज 24 में सीनियर सब एडिटर के पद पर कार्यरत हैं. वह खबरों को समझकर पाठकों तक आसान शब्दों में पहुंचाने का काम बखूबी करते हैं. इन्होंने दिल्ली यूनिवर्सिटी के डॉ भीमराव अंबेडकर कॉलेज से पत्रकारिता में ग्रेजुएशन (BJMC) किया है. इसके बाद उत्तर प्रदेश राजर्षि टंडन मुक्त विश्वविद्यालय से पत्रकारिता में पोस्ट ग्रेजुएशन (MJMC) किया. पढ़ाई पूरी करने के बाद डिजिटल मीडिया में अपने करियर की शुरुआत की. सबसे पहले जी मीडिया डीएनए हिंदी के साथ जुड़े. पिछले 5 साल से अमन डिजिटल मीडिया से जुड़े हुए हैं. डीएनए हिंदी में बतौर ट्रेनी जर्नलिस्ट ज्वाइन किया. इसके बाद सब एडिटर के पद पर काम किया. वर्तमान में धर्म और ज्योतिष सेक्शन के लिए अपनी सेवाएं दे रहे हैं. अमन ने अयोध्या में भव्य राम मंदिर का निर्माण और प्रयागराज में महाकुंभ मेले के दौरान धार्मिक खबरों को बखूबी कवर किया. धर्म और ज्योतिष - अमन धर्म-ज्योतिष सेक्शन के लिए लिखने के दौरान अंक ज्योतिष, वास्तु, ग्रह गोचर, व्रत-त्योहार से जुड़े विषयों पर लेख तैयार करते हैं. देवी-देवता और उनसे जुड़ी पौराणिक कथाओं, मंदिर, तीर्थ, धार्मिक स्थल और धार्मिक परंपराएं से जुड़े लेख लिखते हैं. इसके साथ ही धार्मिक यात्राओं से जुड़े उपयोगी लेख अमन तैयार करते हैं. Email - aman@bagconvergence.in X Account - MrAman0501
... और पढ़ें
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ