Ganga Dussehra 2025: हर वर्ष ज्येष्ठ मास में आने वाली शुक्ल पक्ष की दशमी तिथि को गंगा दशहरा का पर्व मनाया जाता है। इस दिन देवी गंगा स्वर्ग से धरती पर अवतरित हुई थीं। मान्यता है कि इस पावन दिन पवित्र गंगा में स्नान करने से व्यक्ति को हर प्रकार के पाप से मुक्ति मिलती है। देवी गंगा की पूजा करने के साथ-साथ इस दिन दान और पूर्वजों की आत्मा की शांति के लिए तर्पण किया जाता है।
इस बार देशभर में 05 जून 2025 को गंगा दशहरा का पर्व मनाया जाएगा। शास्त्रों में बताया गया है कि जो व्यक्ति सच्चे मन से गंगा दशहरा पर कुछ उपाय करता है, उसे विशेष फल की प्राप्ति होती है।
गंगा दशहरा के उपाय
- गृह क्लेश दूर करने का उपाय
गंगा दशहरा के दिन किसी पवित्र नदी में स्नान करें। स्नान करने के बाद तुलसी के पौधे की जड़ में गंगाजल चढ़ाएं और देसी घी का दीपक जलाएं। इस उपाय से आपके अटके काम पूरे होने लगेंगे और घर-परिवार में खुशियों का वास होगा। यदि आपके घर में रोजाना क्लेश होता है तो भी आप ये उपाय कर सकते हैं।
- धन प्राप्ति का उपाय
लंबे समय से यदि आप पैसों की कमी का सामना कर रहे हैं तो इस शुभ दिन देवी गंगा के साथ मां लक्ष्मी की पूजा करें। गंगा के तट पर घी का दीपक जलाएं और पूर्वजों के नाम पर दान करें। इस उपाय से जल्द आपको अपनी परेशानियों से मुक्ति मिलेगी। खासकर अटका धन मिलने लगेगा।
- नेगेटिव एनर्जी दूर करने का उपाय
जिन लोगों को हर समय गुस्सा आता है या बात-बात पर मन परेशान हो जाता है, वो इस शुभ दिन पूरे घर में गंगाजल का छिड़काव करें। साथ ही देवी गंगा और धन की देवी मां लक्ष्मी की पूजा करें। इस उपाय से आपके घर में मौजूद नेगेटिव एनर्जी दूर होगी और धन-खुशियों का वास होगा।
गंगा दशहरा की पूजा के मुहूर्त
- ब्रह्म मुहूर्त- सुबह 4 बजकर 02 मिनट से लेकर 4 बजकर 43 मिनट तक
- अभिजीत मुहूर्त- दोपहर 11 बजकर 52 मिनट से लेकर 12 बजकर 48 मिनट तक
- विजय मुहूर्त- दोपहर 2 बजकर 39 मिनट से लेकर 3 बजकर 34 मिनट तक
ये भी पढ़ें- Chandra Uday: 3 दिन तक अस्त रहने के बाद चंद्र हुए उदय, इन 3 राशियों के जीवन में फिर लौटेंगी खुशियां
डिस्क्लेमर: यहां दी गई जानकारी धार्मिक मान्यताओं पर आधारित है तथा केवल सूचना के लिए दी जा रही है।News24 इसकी पुष्टि नहीं करता है।
संबंधित खबरें
5 नवंबर को है गोवत्स द्वादशी, जरूर करें गायों और बछड़ों की पूजा
1 hr agoकष्टों से मुक्ति के लिए करें 'श्री सूक्त' का पाठ, मिलेगी सुख-समृद्धि
3 hrs agoछोटी दिवाली पर की जाती है हनुमान पूजा, जानिए क्या है धार्मिक कारण?
5 hrs agoकब है रमा एकादशी व्रत? जानिए सही तारीख और श्रीहरि विष्णु की पूजा विधि
23 hrs agoकहीं दीपोत्सव तो कहीं काली पूजा, जानिए इन 4 शहरों से जुड़ा दिवाली का इतिहास
1 day ago24 नवंबर से पहले करें गंगाजल वाला उपाय, सुख-सौभाग्य की होगी प्राप्ति
1 day agoदिवाली से पहले क्यों की जाती है घर की डीप क्लीनिंग? जानिए इसके पीछे का कारण
1 day agoधनतेरस पर करें तिजोरी से जुड़े ये 5 उपाय, पैसों की तंगी होगी दूर
1 day agoआज अहोई अष्टमी पर करें तारों की पूजा, आपके शहर में कितने बजे दिखेंगे तारे?
1 day agoदिवाली की सफाई में घर से निकाल फेकें ये अशुभ चीजें, मिलेंगे शुभ परिणाम
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines