---विज्ञापन---

Religion angle-right

Ganga Dussehra 2025: मेष से लेकर मीन राशिवालों को गंगा दशहरा पर होगा महालाभ, करें ये उपाय

Ganga Dussehra: देशभर में 5 जून 2025 को गंगा दशहरा का पर्व मनाया जाएगा। इस दिन देवी गंगा की पूजा, किसी पवित्र नदी में स्नान और जरूरतमंद लोगों को दान देना शुभ रहता है। चलिए जानते हैं गंगा दशहरा पर राशि अनुसार करने वाले उपायों के बारे में।

---विज्ञापन---

Ganga Dussehra 2025: गंगा दशहरा को हिंदुओं के प्रमुख त्योहारों में एक माना जाता है। ये पर्व हर साल ज्येष्ठ मास की शुक्ल पक्ष की दशमी तिथि को मनाया जाता है। मान्यता है कि प्राचीन काल में इसी दिन देवी गंगा स्वर्ग से धरती पर अवतरित हुई थीं। इसलिए इस दिन देवी गंगा की पूजा की जाती है। साथ ही पवित्र नदियों में स्नान किया जाता है। इस साल 5 जून 2025 को गंगा दशहरा मनाया जाएगा। ज्योतिष शास्त्र में बताया गया है कि जो लोग गंगा दशहरा पर राशि अनुसार उपाय करते हैं, उन्हें महालाभ होता है। चलिए जानते हैं गंगा दशहरा के दिन से जुड़े उपायों के बारे में।

मेष राशि

गंगा दशहरा पर सुबह उठकर किसी पवित्र नदी में स्नान करें और गरीबों को तिल का दान दें। इससे आपको पापों से मुक्ति मिलेगी और शुभ फल की प्राप्ति होगी।

---विज्ञापन---

वृषभ राशि

गंगा दशहरा पर पवित्र गंगा में स्नान करें और पूर्वजों के नाम पर धन का दान करें। इस उपाय से आर्थिक तंगी की समस्या दूर हो सकती है।

ये भी पढ़ें- Video: अंगारक योग का कुंभ राशिवालों के जीवन पर कैसा पड़ेगा प्रभाव? जानें मासिक राशिफल और उपाय

---विज्ञापन---

मिथुन राशि

यदि आपके जीवन में बार-बार परेशानियां आ रही हैं तो गंगा दशहरा पर देवी गंगा की पूजा करें और गरीबों को धन का दान करें। इससे आपको शुभ फल की प्राप्ति जरूर होगी।

कर्क राशि

देवी गंगा को खुश करने के लिए इस शुभ दिन पीले फलों का दान करें और पक्षियों को दाना डालें। इससे आपको ग्रह दोष से मुक्ति मिलेगी।

---विज्ञापन---

सिंह राशि

किसी पवित्र नदी में स्नान करें और जरूरतमंद लोगों को तांबे के बर्तन का दान दें। इस उपाय से आपको अपनी परेशानियों से मुक्ति मिलेगी।

कन्या राशि

गंगा दशहरा पर देवी गंगा की पूजा करें और गरीबों को बेलपत्र का दान करें। इस उपाय से आपको मनचाहा वर मिल सकता है।

---विज्ञापन---

तुला राशि

यदि आप चाहते हैं कि आपके जीवन में सदा खुशहाली बनी रहे तो गंगा दशहरा पर देवी गंगा की पूजा करें और किसी पवित्र नदी में स्नान करें। इसी के साथ धान के दान करने से भी घर में खुशहाली आएगी।

वृश्चिक राशि

इस शुभ दिन देवी गंगा की पूजा करें और घी का दीपक गंगा नदी के तट पर जलाएं। इस उपाय से आपका भाग्य मजबूत होगा और धीरे-धीरे अटके काम पूरे होने लगेंगे।

---विज्ञापन---

धनु राशि

गंगा दशहरा पर देवी गंगा की पूजा करने के बाद ‘ऊं नमः शिवाय गंगायै नमः’ मंत्र का 108 बार जाप करना धनु राशिवालों के लिए शुभ रहेगा।

मकर राशि

गंगा दशहरा पर मकर राशि के जातक शिव जी और देवी गंगा की पूजा करें। साथ ही किसी पवित्र नदी में तीन डुबकी लगाएं।

---विज्ञापन---

कुंभ राशि

जीवन में चल रही परेशानियों से छुटकारा पाने के लिए इस शुभ दिन देवी गंगा की पूजा करें। साथ ही गंगा नदी के तट पर घी का दीपक जलाएं और उनकी आरती उतारें। इस उपाय से जीवन के सभी संकट दूर होने लगेंगे।

मीन राशि

गंगा दशहरा पर राहगीरों को जल पिलाना मीन राशिवालों के लिए शुभ रहेगा। इससे आपको मनोवांछित फल की प्राप्ति हो सकती है।

---विज्ञापन---

ये भी पढ़ें- Chandra Uday: 3 दिन तक अस्त रहने के बाद चंद्र हुए उदय, इन 3 राशियों के जीवन में फिर लौटेंगी खुशियां

डिस्क्लेमर: यहां दी गई जानकारी धार्मिक मान्यताओं पर आधारित है तथा केवल सूचना के लिए दी जा रही है।News24 इसकी पुष्टि नहीं करता है।

---विज्ञापन---

First published on: Jun 01, 2025 04:08 PM

End of Article
---विज्ञापन---
संबंधित खबरें
Sponsored Links by Taboola