Ganga Dussehra 2024: वैदिक ज्योतिष शास्त्र के अनुसार, प्रत्येक साल गंगा दशहरा ज्येष्ठ माह के शुक्ल पक्ष की दशमी तिथि को मनाया जाता है। इस दिन लोग पवित्र गंगा नदी में स्नान करते हैं, साथ ही विधि-विधान से पूजा करके दीपदान करते हैं। इस दिन दीप दान का विशेष महत्व होता है। ज्योतिषियों के अनुसार, गंगा दशहरा के दिन गंगा जी में स्नान करने से सभी तरह के पापों से मुक्ति मिल जाती है। साथ ही पितृ देव भी प्रसन्न होते हैं और अपना आशीर्वाद भी देते हैं।
कब है गंगा दशहरा
पौराणिक कथाओं के अनुसार, ज्येष्ठ माह के शुक्ल पक्ष की दशमी तिथि के दिन ही भूलोक पर मां गंगा का अवतरण हुआ था। इसलिए प्रत्येक वर्ष गंगा दशहरा ज्येष्ठ माह के शुक्ल पक्ष की दशमी तिथि को मनाया जाता है। वैदिक पंचांग के अनुसार, गंगा दशहरा का पर्व इस साल 16 जून को मनाया जाएगा।
सालों बाद बनेगा ये संयोग
ज्योतिषियों के अनुसार, इस दिन 4 शुभ संयोग बन रहे हैं। जो लोग 16 जून को गंगा जी में स्नान करते हैं उन्हें दोगुना फल की प्राप्ति होती होती है। कहा जा रहा है कि गंगा दशहरा पर करीब 100 साल बाद यह संयोग बन रहा है। तो आज इस खबर में जानेंगे कि गंगा दशहरा पर कौन-कौन शुभ संयोग बन रहा है। साथ ही सभी पापों से मुक्ति पाने के लिए कौन-कौन सा उपाय करते हैं।
गंगा दशहरा पर 4 शुभ संयोग
वैदिक ज्योतिष शास्त्र के अनुसार, गंगा दशहरा के दिन हस्त नक्षत्र, सर्वार्थ सिद्धि योग, अमृत योग और रवि योग का अद्भुत संयोग बनने वाला है। इस योग में स्नान करने से सारी मनोकामनाएं पूरी हो जाती है। साथ ही सभी पापों से मुक्ति भी मिल जाती है।
पापों से मुक्ति पाने के लिए उपाय
ज्योतिषियों के अनुसार, गंगा दशहरा के दिन गंगा जी में स्नान करने से शारीरिक, मानसिक वाचिक पाप दूर हो जाते हैं। साथ ही मन को शांति मिलती है। मां गंगा का आशीर्वाद भी मिलता है।
यह भी पढ़ें- लाल किताब से जानें कुंडली में कैसे होती है बुध की स्थिति खराब, ये हैं असरदार उपाय
यह भी पढ़ें- कुंभ में शनि देव 139 तक चलेंगे उलटी चाल, 3 राशियों का जीवन हो जाएगा खुशहाल
डिस्क्लेमर: यहां दी गई जानकारी ज्योतिष और धार्मिक मान्यताओं पर आधारित है तथा केवल सूचना के लिए दी जा रही है। News24 इसकी पुष्टि नहीं करता है।
संबंधित खबरें
धनतेरस, दिवाली से लेकर भाई दूज तक की सही तारीख जानें, देखें लिस्ट
44 mins ago5 नवंबर को है गोवत्स द्वादशी, जरूर करें गायों और बछड़ों की पूजा
3 hrs agoकष्टों से मुक्ति के लिए करें 'श्री सूक्त' का पाठ, मिलेगी सुख-समृद्धि
5 hrs agoछोटी दिवाली पर की जाती है हनुमान पूजा, जानिए क्या है धार्मिक कारण?
7 hrs agoकब है रमा एकादशी व्रत? जानिए सही तारीख और श्रीहरि विष्णु की पूजा विधि
1 day agoकहीं दीपोत्सव तो कहीं काली पूजा, जानिए इन 4 शहरों से जुड़ा दिवाली का इतिहास
1 day ago24 नवंबर से पहले करें गंगाजल वाला उपाय, सुख-सौभाग्य की होगी प्राप्ति
1 day agoदिवाली से पहले क्यों की जाती है घर की डीप क्लीनिंग? जानिए इसके पीछे का कारण
1 day agoधनतेरस पर करें तिजोरी से जुड़े ये 5 उपाय, पैसों की तंगी होगी दूर
1 day agoआज अहोई अष्टमी पर करें तारों की पूजा, आपके शहर में कितने बजे दिखेंगे तारे?
2 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines