Ganesh Visarjan 2026 Today: आज अनंत चतुर्दशी पर भक्तों से विदाई लेंगे बप्पा, जानिए गणपति विसर्जन का शुभ मुहूर्त

Ganesh Visarjan 2026 Today: आज 25 सितंबर को अनंत चतुर्दशी के दिन गणपति बप्पा का विसर्जन किया जाएगा. गणेश जी के विसर्जन के लिए शुभ मुहूर्त के बारे में आप यहां जान सकते हैं.

GANESH JI.jpg

गणपति विसर्जन का शुभ मुहूर्त (Pic Credit - AI)

विज्ञापन

Ganesh Visarjan 2026 Today: आज भाद्रपद माह के शुक्ल पक्ष की चतुर्दशी तिथि है. इसे अनंत चतुर्दशी के नाम से भी जानते हैं. यह दिन गणेश विसर्जन के उत्सव के तौर पर मनाया जाता है. इस बार गणेश चतुर्थी का पर्व 14 सितंबर को मनाया गया था. आज 25 सितंबर को अनंत चतुर्दशी पर विसर्जन किया जा रहा है. अनंत चतुर्दशी के अवसर पर गणपति बप्पा के विसर्जन के लिए शुभ मुहूर्त के बारे में आप यहां जान सकते हैं. आज पंचक का साया भी रहेगा. ऐसे में विसर्जन किस समय करें आइये जानते हैं.

गणपति विसर्जन पर पंचक का साया (Ganesh Visarjan 2026)

आज अनंत चतुर्दशी के दिन पंचक का संयोग बन रहा है. पंचक को शुभ कार्यों के लिए अशुभ मानते हैं. ऐसे में विसर्जन के मुहूर्त को लेकर लोगों के मन में सवाल हैं. बता दें कि, चंद्रमा के कुंभ और मीन राशि में होने पर यानी धनिष्ठा, शतभिषा, पूर्वाभाद्रपद, उत्तराभाद्रपद और रेवती नक्षत्रों से होकर गुजरने पर पंचक लगता है. यह पांच दिनों का होता है. इस बार पंचक 23 सितंबर से लेकर 28 सितंबर तक है. हालांकि, आप पंचक के दौरान शुभ मुहूर्त में बप्पा का विसर्जन कर सकते हैं. विसर्जन पर पंचक निषेध लागू नहीं माना जाएगा.

विज्ञापन

गणपति विसर्जन का शुभ मुहूर्त (Ganesh Ji Visarjan Shubh Muhurat)

आज अनंत चतुर्दशी के दिन गणपति बप्पा के विसर्जन के लिए कई मुहूर्त हैं. प्रात मुहूर्त सुबह 6 बजकर 11 मिनट से लेकर 10 बजकर 42 मिनट तक रहेगा. इसके अलावा दोपहर के बाद अपराह्न मुहूर्त शाम 4 बजकर 44 मिनट से लेकर शाम को 6 बजकर 14 मिनट तक रहेगा. अपराह्न शुभ मुहूर्त दोपहर 12 बजकर 13 मिनट से लेकर 1 बजकर 43 मिनट तक रहेगा. इसके साथ ही रात्रि मुहूर्त 9 बजकर 14 मिनट से लेकर 10 बजकर 43 मिनट तक रहेगा. द्रिक पंचांग के अनुसार, आप इन सभी मुहूर्त में बप्पा का विसर्जन कर सकते हैं.

गणपति विसर्जन की विधि (Ganesh Ji Visarjan Vidhi)

गणेश जी की प्रतिमा का विसर्जन करने के लिए सुबह स्नान कर साफ वस्त्र पहन लें. इसके बाद बप्पा की पूजा अर्चना करें. विसर्जन करने से पहले अंतिम पूजा करना बेहद जरूरी होता है. भगवान जी की प्रतिमा के समक्ष दीपक और धूप जलाएं. दूर्वा और मोदक चढ़ाएं. प्रतिमा को श्रद्धापूर्वक विसर्जन के लिए लेकर जाएं और सावधानी से बप्पा का बहते हुए साफ जल में विसर्जन करें.

विज्ञापन

डिस्क्लेमर: यहां दी गई जानकारी धार्मिक मान्यताओं पर आधारित है और केवल सूचना के लिए दी जा रही है. News24 इसकी पुष्टि नहीं करता है.

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Aman Maheshwari

Aman Maheshwari

अमन माहेश्वरी न्यूज 24 में सीनियर सब एडिटर के पद पर कार्यरत हैं. वह खबरों को समझकर पाठकों तक आसान शब्दों में पहुंचाने का काम बखूबी करते हैं. इन्होंने दिल्ली यूनिवर्सिटी के डॉ भीमराव अंबेडकर कॉलेज से पत्रकारिता में ग्रेजुएशन (BJMC) किया है. इसके बाद उत्तर प्रदेश राजर्षि टंडन मुक्त विश्वविद्यालय से पत्रकारिता में पोस्ट ग्रेजुएशन (MJMC) किया. पढ़ाई पूरी करने के बाद डिजिटल मीडिया में अपने करियर की शुरुआत की. सबसे पहले जी मीडिया डीएनए हिंदी के साथ जुड़े. पिछले 5 साल से अमन डिजिटल मीडिया से जुड़े हुए हैं. डीएनए हिंदी में बतौर ट्रेनी जर्नलिस्ट ज्वाइन किया. इसके बाद सब एडिटर के पद पर काम किया. वर्तमान में धर्म और ज्योतिष सेक्शन के लिए अपनी सेवाएं दे रहे हैं. अमन ने अयोध्या में भव्य राम मंदिर का निर्माण और प्रयागराज में महाकुंभ मेले के दौरान धार्मिक खबरों को बखूबी कवर किया. धर्म और ज्योतिष - अमन धर्म-ज्योतिष सेक्शन के लिए लिखने के दौरान अंक ज्योतिष, वास्तु, ग्रह गोचर, व्रत-त्योहार से जुड़े विषयों पर लेख तैयार करते हैं. देवी-देवता और उनसे जुड़ी पौराणिक कथाओं, मंदिर, तीर्थ, धार्मिक स्थल और धार्मिक परंपराएं से जुड़े लेख लिखते हैं. इसके साथ ही धार्मिक यात्राओं से जुड़े उपयोगी लेख अमन तैयार करते हैं. Email - aman@bagconvergence.in X Account - MrAman0501
... और पढ़ें

/ताज़ा खबरें

विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ