Ganesh Visarjan Rules: 14 सितंबर को गणेश चतुर्थी के दिन भक्तों ने बप्पा की स्थापना की थी. अब 25 सितंबर को अनंत चतुर्दशी पर बप्पा का विसर्जन किया जाना है. गणपति जी का विसर्जन भक्त बड़े ही धूम-धाम के साथ करते हैं. बप्पा के विसर्जन के दौरान कई बातों को ध्यान में रखना होगा. छोटी-छोटी गलतियों के कारण बप्पा नाराज हो सकते हैं. गणपति विसर्जन के शुभ मुहूर्त और विसर्जन से जुड़े नियमों के बारे में जानते हैं.
गणेश जी विसर्जन का मुहूर्त (Ganesh JI Visarjan Muhurat)
अनंत चतुर्दशी के दिन गणेश जी की पूजा का शुभ मुहूर्त 25 सितंबर को सुबह 6 बजकर 11 मिनट से लेकर रात को 11 बजकर 6 मिनट तक रहेगा. गणेश जी के विसर्जन के लिए कई मुहूर्त प्राप्त हो रहे हैं. प्रात: मुहूर्त सुबह 6 बजकर 11 मिनट से लेकर 10 बजकर 42 मिनट तक रहेगा. इसके अलावा अपराह्न मुहूर्त शाम को 4 बजकर 44 मिनट से लेकर शाम को 6 बजकर 14 मिनट तक रहेगा. रात्रि मुहूर्त रात को 9 बजकर 14 मिनट से लेकर 10 बजकर 43 मिनट तक रहेगा.
ये भी पढ़ें – Ganesh Visarjan 2026 Date: कब करें गणपति विसर्जन? जानिए अनंत चतुर्दशी की सही तारीख और पूजा मुहूर्त
गणपति विसर्जन के दौरान इन 5 बातों का रखें ध्यान
भक्त अनंत चतुर्दशी के दिन बप्पा का विसर्जन कर रहे हैं, तो उन्हें कई बातों का खास ध्यान रखना चाहिए. छोटी-छोटी गलतियों के कारण गणेश जी नाराज हो सकते हैं. आइये इन सभी नियमों के बारे में जानते हैं.
शुभ मुहूर्त – बप्पा के विसर्जन के लिए शुभ मुहूर्त का खास ध्यान रखना चाहिए. शुभ मुहूर्त में विसर्जन करने से आपके ऊपर बप्पा का आशीर्वाद बना रहेगा.
अंतिम पूजा – गणेश जी का विसर्जन करने से पहले आपको अंतिम पूजा करनी चाहिए. अंतिम पूजा कर बप्पा को वस्त्र, चंदन, रोली, अक्षत और दूर्वा घास अर्पित करें. इसके साथ ही बप्पा को भोग लगाएं और आरती करें.
क्षमा प्रार्थना करें – गणपति उत्सव के दौरान हुई गलतियों के लिए बप्पा से माफी मांगे. आप पूजा के समय भगवान के समक्ष हाथ जोड़कर क्षमा मांगे और परिवार की सुख-समृद्धि के लिए कामना करें.
विसर्जन प्रक्रिया – भगवान की प्रतिमा को पानी में फेंकने और गंदे पानी में विसर्जन करने से बचें. गणेश जी की प्रतिमा को श्रद्धापूर्वक उठाकर साफ जल में प्रवाहित करें.
घर में विसर्जन – कई भक्त मिट्टी की मूर्ति स्थापित करते हैं और घर में ही बप्पा का विसर्जन करते हैं. ऐसे में पवित्र बचे हुए जल को गमले में इस्तेमाल में ले सकते हैं. इस पानी को फेंकने से बचना चाहिए.
डिस्क्लेमर: यहां दी गई जानकारी धार्मिक मान्यताओं पर आधारित है और केवल सूचना के लिए दी जा रही है. News24 इसकी पुष्टि नहीं करता है.
संबंधित खबरें
Swapna Shastra: कैसा होता है सपने में पितरों का दिखना? जानिए उनके हंसने-रोने और खाना मांगने का मतलब
10 hrs agoVideo: पितृ पक्ष में जरूर करें तिल और कुशा का उपाय, पितरों के प्रसन्न होने से घर आएगी खुशहाली
1 day agoOctober Vrat Tyohar 2026: पितृ पक्ष, नवरात्रि, दशहरा और करवा चौथ समेत अक्टूबर में पड़ेंगे कई व्रत-त्योहार, देखें लिस्ट
1 day agoKaalchakra: पितृ पक्ष में क्यों जरूरी है पंचबलि? पंडित सुरेश पांडेय से जानिए श्राद्ध से जुड़ा नियम
1 day agoPitru Paksha 2026: कबूतर या चिड़िया नहीं, कौवे को ही क्यों खिलाया जाता है श्राद्ध का भोजन? जानिए धार्मिक मान्यता
1 day agoShardiya Navratri 2026: शारदीय नवरात्रि में कब है अष्टमी-नवमी कन्या पूजन? पंचांग से जानिए सही तारीख
1 day agoPitra Paksha 2026: आज एक ही दिन पड़ रहा चतुर्थी और पंचमी का श्राद्ध, जानिए किस समय करें पितरों का तर्पण?
1 day agoPitru Paksha 2026: क्या बेटा नहीं होने पर दामाद कर सकता है श्राद्ध? जानिए क्या है गरुड़ पुराण के नियम
2 days agoVideo: पापों के नाश के लिए पितृ पक्ष में करें अष्ट महादान, होगी मोक्ष की प्राप्ति
2 days agoDussehra 2026 Date: 19 या 20 अक्टूबर, कब है दशहरा? जानिए विजयादशमी पर्व की सही तारीख और धार्मिक महत्व
2 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines