Ganesh Chaturthi 2024: गणेश चतुर्थी के दूसरे दिन कैसे करें पूजा,जाने श्री गणेश को प्रसन्न करने के अचूक उपाय और मुहूर्त

आठ सितम्बर को गणेश उत्सव का दूसरा दिन मनाया जाएगा। ऐसा माना जाता है जो भक्त दूसरे दिन गणेश जी की पूजा पूरी भक्ति से करते हैं उनकी सारी मनोकामना पूर्ण हो जाती है। यदि आप भी दूसरे दिन पूजा करना चाहते हैं तो ये लेख अवश्य पढ़ें। इसमें हम बता रहे हैं कि गणेश पूजा का शुभ मुहूर्त क्या है और गणेश जी कैसे प्रसन्न होंगे?

ganesh chaturthi 2024

गणेश पूजा फाइल फोटो

विज्ञापन

Ganesh Chaturthi 2024:  7 सितम्बर से गणेश चतुर्थी प्रारम्भ हो गया है। इस बार गणेश उत्सव 7 से 17 सितम्बर यानि 11 दिन चलेगा। 08 सितम्बर को गणेश उत्सव का दूसरा पूजन है। आइए जानते हैं दूसरे दिन का शुभ मुहूर्त क्या है और ऐसा क्या उपाय करें जिससे आपके घर पर गणेश जी की कृपा सदैव बनी रहे।

दूसरा दिन 08 सितम्बर 2024 गणेश पूजा के शुभ मुहूर्त:

हिन्दू पंचांग के अनुसार दूसरे दिन प्रातः काल 05:15 से 06:25 तक पूजा का शुभ मुहूर्त है। वहीँ संध्या पूजा का मुहूर्त शाम को 06:47 से रात्रि 07:57 के बीच है। इसके अलावा अभिजीत मुहूर्त दोपहर 12:11 से 01:01  के बीच है।

विज्ञापन

दूसरे दिन गणेश जी को प्रसन्न करने के उपाय

1. गणेश चतुर्थी के दूसरे दिन सुबह स्नान कर 21 गुड़ की गोलियां बना लें और समीप किसी मंदिर में जाकर गुड़ को दूर्वा के साथ चढ़ा दें। ऐसा माना जाता है कि ऐसा करने से श्री गणेश जल्द ही प्रसन्ना हो जाते हैं।

2. हिन्दू पुराणों में विघ्नहर्ता गणेश का अभिषेक आवश्यक बताया गया है। यदि पहले दिन आप भगवान गणेश का अभिषेक नहीं कर पाए हैं तो दूसरे दिन श्री गणेश का अभिषेक अवश्य करें। ऐसा करने से आपको विशेष लाभ मिलेगा। साथ ही गणेश जी पाठ भी करें और लड्डू का भोग भी अवश्य लगाएं और लोगों में बाँट दें।

विज्ञापन

3. दूसरे दिन गणेश जी की पूजा करते समय पांच हल्दी का गांठ बना लें और श्री गणाधिपतये नम: मंत्र का जप करते हुए गणेश जी की प्रतिमा पर चढ़ा दें।
4. श्री गजवकत्रम नमो नम: मन्त्र का उच्चारण करते हुए दूर्वा में हल्दी लगाकर 108 बार चढ़ाएं। इस उपाय को करने से आपकी पदोन्नति होने की सम्भावना बढ़ जाती है।

5. घास की सहायता से गणेश जी की प्रतिमा बनाकर मोदक, गुड़, फल, भी अवश्य चढ़ाएं। ऐसा माना जाता है कि इस उपाय को करने से भगवान गणेश सभी मनोकामनाएं पूरी करते हैं।

विज्ञापन

डिस्क्लेमर: यहां दी गई जानकारी धार्मिक और ज्योतिष शास्त्र की मान्यताओं पर आधारित है तथा केवल सूचना के लिए दी जा रही है। News24 इसकी पुष्टि नहीं करता है।

विज्ञापन

 

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

/ताज़ा खबरें

विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ