Ganesh Chaturthi 2026 Today: आज 14 सितंबर 2026 दिन सोमवार को गणेश चतुर्थी का पर्व मनाया जा रहा है. गणेश चतुर्थी पर भक्त घरों में बप्पा की स्थापना करते हैं. गणेश जी की प्रतिमा स्थापित करने के दौरान आपको कई नियमों का ध्यान रखना होता है. इसके बाद भी कई चीजों की अनदेखी करने से बचना चाहिए. प्रतिमा के पास कई चीजों को रखना अशुभ होता है. आपको इस गलती को करने से बचना चाहिए. आप गणेश जी की प्रतिमा के पास 5 चीजों को रखने से बचें. आइये इनके बारे में जानते हैं.
गणेश प्रतिमा के पास न रखें ये चीजें
हिंसक तस्वीरें – लोग साज-सजावट के लिए तरह-तरह की तस्वीरें और फूल लगाते हैं. हालांकि, आपको बप्पा का दरबार सजाने के दौरान हिंसक तस्वीरों का इस्तेमाल करने से बचना चाहिए. हिंसक तस्वीरों के कारण नकारात्मक बढ़ती है. इसके कारण परिवार के सदस्यों के बीच तनाव बढ़ सकता है.
तुलसी का पौधा – हिंदू धर्म में पूजा-अर्चना के दौरान तुलसी के पत्तों का इस्तेमाल किया जाता है. लोग तुलसी के पत्तों को पूजा में शामिल करते हैं. हालांकि, बप्पा की पूजा में तुलसी के पत्ते का प्रयोग वर्जित होता है. ऐसी गलती करने से बचना चाहिए. गणेश जी को तुलसी की बजाय दूर्वा अत्यंत प्रिय होती है.
ये भी पढ़ें – Ganesh Chaturthi 2026 Aarti: गणेश चतुर्थी पर जरूर करें बप्पा की आरती, वरना अधूरी मानी जाएगी पूजा, पढ़ें लिरिक्स
टूटी हुई प्रतिमा – अक्सर लोग घरों में पूजा के दौरान कई भगवान की प्रतिमा एकसाथ रख देते हैं. गणेश चतुर्थी पर बप्पा की पूजा के लिए अन्य भगवान की मूर्तियां खासकर अगर मूर्ति खंडित है, तो इसे रखने से बचें. खंडित मूर्ति को पूजा स्थान पर रखने से नकारात्मकता बढ़ती है. आपको ऐसी गलती करने से बचना चाहिए. गणेश जी की प्रतिमा भी खंडित नहीं होनी चाहिए. स्थापना से पहले आप प्रतिमा की अच्छे से जांच कर लें.
चमड़े की चीजें – साज-सजावट में चमड़े की वस्तुओं का इस्तेमाल नहीं करना चाहिए. इसके अलावा प्रतिमा के पास चमड़े के बेल्ट, पर्स या जूते-चप्पल को रखने से बचना चाहिए. इन चीजों को धार्मिक दृष्टि से अशुद्ध माना जाता है. इसके कारण जीवन में समस्याओं का सामना करना पड़ सकता है.
कूड़ा न रखें – गणपति बप्पा की प्रतिमा के पास साफ-सफाई का ध्यान रखना चाहिए. कई लोग सफाई करने के बाद फूल, धूप और राख को कचरे के डालकर अलग रखें. इसे बप्पा की प्रतिमा के पास रखने से बचना चाहिए. पूजा स्थान के पास गंदगी और कूड़ादान नहीं रखा होना चाहिए.
डिस्क्लेमर: यहां दी गई जानकारी धार्मिक मान्यताओं पर आधारित है और केवल सूचना के लिए दी जा रही है. News24 इसकी पुष्टि नहीं करता है.
संबंधित खबरें
दशहरा पर करें अपराजिता स्तोत्र का पाठ, इस उपाय से दूर होगी हर बाधा
6 hrs agoशारदीय नवरात्रि की नवमी तिथि पर करें ये उपाय, चमक सकता है भाग्य
11 hrs agoराम जी की भक्ति के लिए खास है विजयादशमी, इन मंत्रों का करें जाप
12 hrs agoआज है अष्टमी-नवमी कन्या पूजन? जानें कन्याओं को भोजन कराने की सही विधि
13 hrs agoनवरात्रि में अष्टमी-नवमी की संयुक्त पूजा आज, जानिए सही विधि और आरती
15 hrs agoनवरात्रि में दुर्गा चालीसा के पाठ से मिलेंगे कई लाभ, दूर होगा तनाव
1 day agoनवरात्रि में करें दुर्गा अष्टोत्तर शतनाम स्तोत्र का पाठ, पढ़ें लिरिक्स
1 day agoकन्या पूजन में ना करें गलतियां, वरना नहीं मिलेगा व्रत का फल
1 day agoलंका विजय से पहले राम जी ने की थी खास पूजा? जानें रावण वध से जुड़ी बातें
1 day ago3500 VIP पास, कड़ी सिक्योरिटी... राम मंदिर अयोध्या में दर्शन के बदले नियम
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines