हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: CJP ProtestGyanesh KumarSIRBigg Boss 20

Ganesh Chaturthi 2026: कल एकसाथ है तीज और चौथ तिथि, जानिए किस मुहूर्त में करें गणपति बप्पा की स्थापना?

Ganesh Chaturthi 2026: 14 सितंबर को तीज और चतुर्थी तिथि रहने वाली है. ऐसे में तीज और चौथ तिथि एकसाथ होने पर गणेश जी की स्थापना किस मुहूर्त में करें. आइये इसके बारे में जानते हैं.

विज्ञापन
गणेश जी स्थापना मुहूर्त (Pic Credit - AI)

Ganesh Chaturthi 2026 Sthapana Muhurat: भाद्रपद माह के शुक्ल पक्ष की चतुर्थी को गणेश चतुर्थी का पर्व मनाया जाता है. गणेश चतुर्थी के अवसर पर लोग घरों में बप्पा की स्थापना करते हैं और अनंत चतुर्थी के दिन विसर्जन करते हैं. 14 सितंबर को तृतीया और चतुर्थी दोनों तिथि रहेगी. ऐसे में किस मुहूर्त में स्थापना करना सही रहेगा. इसके बारे में आप यहां जान सकते हैं.

14 सितंबर को तृतीया और चतुर्थी तिथि (Ganesh Chaturthi Hartalika Teej)

कल 14 सितंबर को तृतीया तिथि का समपान सुबह 7 बजकर 6 मिनट पर हो जाएगा. ऐसे में उदयातिथि को महत्व देते हुए. तृतीया तिथि मान्य होगी. ऐसे में हरतालिका तीज का व्रत रखा जाएगा. इसके बाद चतुर्थी तिथि मान्य होगी. ऐसे में गणेश चतुर्थी का पर्व मनाया जाएगा. गणेश चतुर्थी तिथि होने पर 14 सितंबर को ही गणेशोत्सव मनाया जाएगा. आइये यहां स्थापना मुहूर्त के बारे में जानते हैं.

गणपति बप्पा का स्थापना मुहूर्त (Ganesh Chaturthi Sthapana Muhurat)

गणेश जी की स्थापना के लिए शुभ मुहूर्त सुबह 11 बजकर 2 मिनट से लेकर दोपहर को 1 बजकर 31 मिनट तक रहेगा. इस दौरान गणेश जी की प्रतिमा का घर, मंदिर और कार्यस्थल पर स्थापना कर सकते हैं. गणेश जी की प्रतिमा की स्थापना के लिए कुल 2 घंटे 28 मिनट का मुहूर्त प्राप्त हो रहा है. गणेश चतुर्थी के दिन चंद्र दर्शन करना वर्जित होता है. इस दिन चंद्र दर्शन का वर्जित समय सुबह 9 बजकर 6 मिनट से लेकर रात को 8 बजकर 4 मिनट तक रहेगा.

विज्ञापन

ये भी पढ़ें – Ganesh Chaturthi 2026 Chalisa: गणेशोत्सव पर रोजाना करें श्री गणेश चालीसा का पाठ, सभी संकटों को दूर करेंगे विघ्नहर्ता

गणेश चतुर्थी पर करें इन मंत्रों का जाप

गणेश जी की स्थापना के दौरान पूजा विधि और अन्य सभी विधि-विधान को निभाने के साथ ही आपको इन मंत्रों का जाप करना चाहिए. इन मंत्रों के जाप से बप्पा को प्रसन्न कर सकते हैं.

विज्ञापन

ॐ गं गणपतये सर्व कार्य सिद्धि कुरु कुरु स्वाहा

श्री वक्रतुण्ड महाकाय सूर्य कोटी समप्रभा निर्विघ्नं कुरु मे देव सर्व-कार्येशु सर्वदा

विज्ञापन

ॐ एकदन्ताय विहे वक्रतुण्डाय धीमहि तन्नो दन्तिः प्रचोदयात्
गजाननाय विद्महे, वक्रतुण्डाय धीमहि, तन्नो दंती प्रचोदयात्

ॐ नमो गणपतये कुबेर येकद्रिको फट् स्वाहा

विज्ञापन

गणेश जी के प्रिय भोग

आप गणेश जी को प्रसन्न करने के लिए मोदक, लड्डू, हलवा और पंचामृत का भोग लगाएं. केसरिया खीर, फल और अन्य मिठाइयों का भोग लगाकर आप गणेश जी को प्रसन्न कर सकते हैं.

डिस्क्लेमर: यहां दी गई जानकारी धार्मिक मान्यताओं पर आधारित है और केवल सूचना के लिए दी जा रही है. News24 इसकी पुष्टि नहीं करता है.

विज्ञापन

संबंधित खबरें

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Aman Maheshwari

अमन माहेश्वरी न्यूज 24 में सीनियर सब एडिटर के पद पर कार्यरत हैं. वह खबरों को समझकर पाठकों तक आसान शब्दों में पहुंचाने का काम बखूबी करते हैं. इन्होंने दिल्ली यूनिवर्सिटी के डॉ भीमराव अंबेडकर कॉलेज से पत्रकारिता में ग्रेजुएशन (BJMC) किया है. इसके बाद उत्तर प्रदेश राजर्षि टंडन मुक्त विश्वविद्यालय से पत्रकारिता में पोस्ट ग्रेजुएशन (MJMC) किया. पढ़ाई पूरी करने के बाद डिजिटल मीडिया में अपने करियर की शुरुआत की. सबसे पहले जी मीडिया डीएनए हिंदी के साथ जुड़े. पिछले 5 साल से अमन डिजिटल मीडिया से जुड़े हुए हैं. डीएनए हिंदी में बतौर ट्रेनी जर्नलिस्ट ज्वाइन किया. इसके बाद सब एडिटर के पद पर काम किया. वर्तमान में धर्म और ज्योतिष सेक्शन के लिए अपनी सेवाएं दे रहे हैं. अमन ने अयोध्या में भव्य राम मंदिर का निर्माण और प्रयागराज में महाकुंभ मेले के दौरान धार्मिक खबरों को बखूबी कवर किया. धर्म और ज्योतिष - अमन धर्म-ज्योतिष सेक्शन के लिए लिखने के दौरान अंक ज्योतिष, वास्तु, ग्रह गोचर, व्रत-त्योहार से जुड़े विषयों पर लेख तैयार करते हैं. देवी-देवता और उनसे जुड़ी पौराणिक कथाओं, मंदिर, तीर्थ, धार्मिक स्थल और धार्मिक परंपराएं से जुड़े लेख लिखते हैं. इसके साथ ही धार्मिक यात्राओं से जुड़े उपयोगी लेख अमन तैयार करते हैं. Email - aman@bagconvergence.in X Account - MrAman0501
... और पढ़ें

ताज़ा खबरें

Sponsored Links by Taboola