Ganesh Chaturthi 2026 Date: भगवान शिव के पुत्र गणपति जी का जन्मोत्सव गणेश चतुर्थी के तौर पर मनाया जाता है. हर साल भाद्रपद माह की शुक्ल पक्ष चतुर्थी को गणेश चतुर्थी मनाई जाती है. गणेश चतुर्थी पर लोग घर गणपति स्थापना करते हैं. इसके बाद गणेश जी की प्रतिमा का विसर्जन किया जाता है. इस साल गणेश चतुर्थी का पर्व कब मनाया जाएगा और गणपति विसर्जन कब होगा? आइये इसकी तारीख के बारे में जानते हैं.
गणेश चतुर्थी कब है? (Ganesh Chaturthi Kab Hai)
भाद्रपद माह के शुक्ल पक्ष की चतुर्थी को गणेश चतुर्थी मनाई जाती है. इस साल भाद्रपद शुक्ल पक्ष चतुर्थी का आरंभ 14 सितंबर की सुबह 7 बजकर 6 मिनट पर होगा. अगले दिन 15 सितंबर को सुबह 7 बजकर 44 मिनट पर गणेश चतुर्थी का समापन हो जाएगा. द्रिक पंचांग के अनुसार, गणेश चतुर्थी का पर्व 14 सितंबर को मनाया जाएगा. आप गणपति स्थापना 14 सितंबर को कर सकते हैं. इसी दिन से गणपति उत्सव का शुभारंभ हो जाएगा.
ये भी पढ़ें – Sawan Masik Durgashtami 2026: सावन मासिक दुर्गाष्टमी है बेहद खास, जरूर करें मां दुर्गा की पूजा, जानिए मुहूर्त और विधि
गणपति विसर्जन की तारीख (Ganpati Visarjan 2026 Date)
गणेश उत्सव मनाने वाले लोग अनंत चतुर्दशी के दिन विसर्जन कर सकते हैं. भाद्रपद शुक्ल पक्ष चतुर्दशी तिथि का आरंभ 24 सितंबर की रात को 11 बजकर 18 मिनट पर होगा. इसका समापन अगले दिन 25 सितंबर की रात को 11 बजकर 06 मिनट पर होगा. उदयातिथि को महत्व देते हुए. अनंत चतुर्दशी और गणपति विसर्जन 25 सितंबर को है. इसके अलावा भक्त अपनी श्रद्धा के अनुसार, डेढ़ दिन, तीन दिन, पांच दिन या सात दिनों में विसर्जन कर सकते हैं.
महाराष्ट्र में गणेशोत्सव की धूम
महाराष्ट्र में गणेशोत्सव की अलग ही धूम देखने को मिलती है. गणेश चतुर्थी से लेकर अनंत चतुर्दशी तक महाराष्ट्र में धूमधाम से गणेशोत्सव मनाते हैं. मुंबई के लालबाग इलाके में स्थित लालबागचा राजा के नाम से प्रसिद्ध पंडाल लगता है. बता दें कि, गणेशोत्सव की शुरुआत महाराष्ट्र से ही हुई थी. इसके बाद धीरे-धीरे गणेशोत्सव पूरी देशभर में प्रसिद्ध हुआ. वर्तमान समय में उत्तर भारत में भी गणेश चतुर्थी उत्सव बड़े ही हर्षोल्लास के साथ मनाया जाता है.
डिस्क्लेमर: यहां दी गई जानकारी धार्मिक मान्यताओं पर आधारित है और केवल सूचना के लिए दी जा रही है. News24 इसकी पुष्टि नहीं करता है.
संबंधित खबरें
ओमान के तट पर जहाज हमले में भारतीय नाविक की मौत
7 hrs agoधनतेरस, दिवाली से लेकर भाई दूज तक की सही तारीख जानें, देखें लिस्ट
8 hrs ago5 नवंबर को है गोवत्स द्वादशी, जरूर करें गायों और बछड़ों की पूजा
11 hrs agoकष्टों से मुक्ति के लिए करें 'श्री सूक्त' का पाठ, मिलेगी सुख-समृद्धि
12 hrs agoछोटी दिवाली पर की जाती है हनुमान पूजा, जानिए क्या है धार्मिक कारण?
15 hrs agoकब है रमा एकादशी व्रत? जानिए सही तारीख और श्रीहरि विष्णु की पूजा विधि
1 day agoकहीं दीपोत्सव तो कहीं काली पूजा, जानिए इन 4 शहरों से जुड़ा दिवाली का इतिहास
1 day ago24 नवंबर से पहले करें गंगाजल वाला उपाय, सुख-सौभाग्य की होगी प्राप्ति
1 day agoदिवाली से पहले क्यों की जाती है घर की डीप क्लीनिंग? जानिए इसके पीछे का कारण
1 day agoधनतेरस पर करें तिजोरी से जुड़े ये 5 उपाय, पैसों की तंगी होगी दूर
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines