Ganesh Chaturthi 2024: 7 सितंबर, शनिवार से गणपति पर्व (Ganeshotsav 2024) की शुरुआत है और गणेश जी की पूजा के लिए ये खास दिन 10 दिनों तक रहेंगे। 17 सितंबर तक बप्पा भक्तों के घर रहेंगे। 10 दिनों के इस खास पर्व के अवसर पर आप गणपति बप्पा को खुश करने के लिए कुछ चीजें अर्पित कर सकते हैं। इन चीजों को अर्पित करने से भगवान गणेश बहुत जल्दी प्रसन्न होते हैं, आइए जानते हैं किन-किन चीजों को अर्पित करने से गणेश जी खुश होते हैं।
गणेश जी को बहुत प्रिय हैं ये 8 चीजें!
1. दुर्वा
गणेश जी को प्रसन्न करबा है तो उनकी पूजा करते समय पांच हरा दूर्वा अवश्य चढ़ायें। ध्यान रहे की दुर्वा हमेशा गणेश जी के चरणों की बजाय मस्तक पर चढाएं। और दुर्वा अर्पित करते समय ‘इदं दुर्वादलं ऊं गं गणपतये नमः’ मन्त्र का जाप भी अवश्य करें। ऐसा करने से जीवन से क्लेश दूर होता है।
2. अक्षत
ऐसा माना जाता है गणेश जी को चावल अति प्रिय है। पूजा में चावल यानी अक्षत शामिल करने से गणपति बप्पा बहुत जल्दी प्रसन्न होते हैं। हमेशा ध्यान रहे कि गणेश जी को अर्पित करने वाले अक्षत हल्के गीले हों। गणेश जी को अक्षत चढ़ाते समय ‘इदं अक्षतम् ऊं गं गणपतये नमः’ मंत्र का जप जरूर करें। ऐसा करने से हर मनोकामना पूरी होती है।
3. मोदक
भगवान गणेश को सबसे अधिक प्रिय मोदक का भोग ही है। मोदक का भोग लगाकर गणेश जी को जल्द प्रसन्न किया जा सकता है। मोदक का भोग लगाने से गणेश जी अपने भक्तों की सारी मनोकामना पूर्ण कर देते हैं।
ये भी पढ़ें- Ganesh Chaturthi: 8 अलग रूपों में विराजमान गणपति दर्शन से पूरी होती है हर मुराद
4. सिन्दूर
सिन्दूर चढ़ाकर भी गणेश जी को प्रसन्न किया जा सकता है। पूजा करते समय सबसे से पहले गणेश जी के मस्तक पर लाल सिन्दूर का टीका जरूर लगाएं। इसके बाद गणेश जी के माथे से टीका लेकर अपने मस्तक पर लगाएं। गणेश जी को सिन्दूर प्रिय है।
5. शमी के पत्ते
गणेश पूजा में शमी के पत्ते को शामिल करना भी शुभ माना जाता है। गणेश जी को शमी के पत्ते भी बहुत पसंद है। ऐसा माना जाता है कि शमी के पत्ते अर्पित करने से धन धान्य में वृद्धि होती है।
7. घी
गणेश पूजा के दौरान बप्पा को आप घी भी चढ़ा सकते हैं। ये भी गणेश जी के प्रिय चीजों में से एक है। इसे अर्पित करने से बुद्धि और ज्ञान बढ़ता है। हर काम में सफलता हासिल होती है। भगवान गणेश को प्रसन्न करने के लिए इस गणेश चतुर्थी घी अर्पित कर सकते हैं।
ये भी पढ़ें- मिट्टी नहीं इस चीज बनाएं गणेश जी की मूर्ति, घर में होगा धन की देवी मां लक्ष्मी का आगमन!
8. लाल कपड़ा
पूजा के दौरान लाल कपड़े का खास महत्व होता है। लाल रंग भगवान गणेश को बहुत प्रिय भी है। आप गणेश जी को लाल कपड़ा अवश्य चढ़ाएं। इससे धन की प्राप्ति हो सकती है। साथ ही गणेश जी की आप पर खास कृपा हो सकती है।
डिस्क्लेमर: यहां दी गई जानकारी धार्मिक मान्यताओं पर आधारित है और केवल सूचना के लिए दी जा रही है। News24 इसकी पुष्टि नहीं करता है।
संबंधित खबरें
आज है पितृ पक्ष का खास दिन, जानिए अमावस्या का महत्व और श्राद्ध मुहूर्त
2 hrs agoकैसे करें अपने-पराए की पहचान? चाणक्य नीति से जानिए लोगों की परख करना
15 hrs agoपितृपक्ष में करें पक्षियों वाला उपाय, पैसों की तंगी होगी दूर
16 hrs agoनवरात्रि शुरू होने से पहले करें घर की सफाई, आज ही हटा दें ये 5 चीजें
18 hrs agoपितृ पक्ष अमावस्या पर शुभ संयोग, पितरों को प्रसन्न करने के लिए करें ये उपाय
22 hrs agoकैसा होता है आंख का फड़कना? महिला और पुरुष के लिए अलग है मतलब, जानिए
1 day agoसदी का सबसे बड़ा सूर्य ग्रहण! दिन में छाएगा अंधेरा, क्या भारत में दिखेगा?
1 day agoकब है धनतेरस? इस दिन खरीदारी करना क्यों माना जाता है शुभ
1 day agoआज महादेव की पूजा का महासंयोग, एकसाथ है गुरु प्रदोष व्रत और मासिक शिवरात्रि
2 days agoकैसा होता है सपने में पूर्वजों को देखना? जानिए क्या मिलते हैं संकेत
2 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines