Ganesh Chaturthi 2024: गणेश चतुर्थी पर गणपति बप्पा को अर्पित करें ये 8 चीजें, धन समृद्धि और मनोकामनाएं होंगी पूरी!

Ganesh Chaturthi 2024: गणपति बप्पा को जल्द प्रसन्न करने के लिए आप पूजा के दौरान कुछ चीजें अर्पित कर सकते हैं। आइए वो 8 चीजें जानते हैं जिन्हें चढ़ाने से भगवान गणेश की खास कृपा होती है।

Offer these 8 things to Ganpati Bappa on Ganesh Chaturthi

गणेश जी को क्या चढ़ाएं?

Ganesh Chaturthi 2024: 7 सितंबर, शनिवार से गणपति पर्व (Ganeshotsav 2024) की शुरुआत है और गणेश जी की पूजा के लिए ये खास दिन 10 दिनों तक रहेंगे। 17 सितंबर तक बप्पा भक्तों के घर रहेंगे। 10 दिनों के इस खास पर्व के अवसर पर आप गणपति बप्पा को खुश करने के लिए कुछ चीजें अर्पित कर सकते हैं। इन चीजों को अर्पित करने से भगवान गणेश बहुत जल्दी प्रसन्न होते हैं, आइए जानते हैं किन-किन चीजों को अर्पित करने से गणेश जी खुश होते हैं।

विज्ञापन

गणेश जी को बहुत प्रिय हैं ये 8 चीजें!

1. दुर्वा

गणेश जी को प्रसन्न करबा है तो उनकी पूजा करते समय पांच हरा दूर्वा अवश्य चढ़ायें। ध्यान रहे की दुर्वा हमेशा गणेश जी के चरणों की बजाय मस्तक पर चढाएं। और दुर्वा अर्पित करते समय ‘इदं दुर्वादलं ऊं गं गणपतये नमः’ मन्त्र का जाप भी अवश्य करें। ऐसा करने से जीवन से क्लेश दूर होता है।

विज्ञापन

2. अक्षत

ऐसा माना जाता है गणेश जी को चावल अति प्रिय है। पूजा में चावल यानी अक्षत शामिल करने से गणपति बप्पा बहुत जल्दी प्रसन्न होते हैं। हमेशा ध्यान रहे कि गणेश जी को अर्पित करने वाले अक्षत हल्‍के गीले हों। गणेश जी को अक्षत चढ़ाते समय ‘इदं अक्षतम् ऊं गं गणपतये नमः’ मंत्र का जप जरूर करें। ऐसा करने से हर मनोकामना पूरी होती है।

3. मोदक

भगवान गणेश को सबसे अधिक प्रिय मोदक का भोग ही है। मोदक का भोग लगाकर गणेश जी को जल्द प्रसन्न किया जा सकता है। मोदक का भोग लगाने से गणेश जी अपने भक्तों की सारी मनोकामना पूर्ण कर देते हैं।

विज्ञापन

4. सिन्दूर

सिन्दूर चढ़ाकर भी गणेश जी को प्रसन्न क‍िया जा सकता है। पूजा करते समय सबसे से पहले गणेश जी के मस्‍तक पर लाल सिन्दूर का टीका जरूर लगाएं। इसके बाद गणेश जी के माथे से टीका लेकर अपने मस्तक पर लगाएं। गणेश जी को सिन्दूर प्रिय है।

विज्ञापन

5. शमी के पत्ते

गणेश पूजा में शमी के पत्ते को शामिल करना भी शुभ माना जाता है। गणेश जी को शमी के पत्ते भी बहुत पसंद है। ऐसा माना जाता है कि शमी के पत्ते अर्पित करने से धन धान्य में वृद्धि होती है।

7. घी

गणेश पूजा के दौरान बप्पा को आप घी भी चढ़ा सकते हैं। ये भी गणेश जी के प्रिय चीजों में से एक है। इसे अर्पित करने से बुद्धि और ज्ञान बढ़ता है। हर काम में सफलता हासिल होती है। भगवान गणेश को प्रसन्न करने के लिए इस गणेश चतुर्थी घी अर्पित कर सकते हैं।

विज्ञापन

8. लाल कपड़ा

पूजा के दौरान लाल कपड़े का खास महत्व होता है। लाल रंग भगवान गणेश को बहुत प्रिय भी है। आप गणेश जी को लाल कपड़ा अवश्य चढ़ाएं। इससे धन की प्राप्ति हो सकती है। साथ ही गणेश जी की आप पर खास कृपा हो सकती है।

विज्ञापन

डिस्क्लेमर: यहां दी गई जानकारी धार्मिक मान्यताओं पर आधारित है और केवल सूचना के लिए दी जा रही है। News24 इसकी पुष्टि नहीं करता है।

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ