Ganesh Chaturthi 2024: गणेश चतुर्थी के दौरान रात में करें ये 3 उपाय, घर में कभी नहीं होगी धन की कमी!

Ganesh Chaturthi 2024: गणेश चतुर्थी के 10 दिनों तक चलने वाले उत्सव में भगवान गणेश की पूजा-अर्चना की जाती है। इस पूजन के दौरान रात में भी कई तरह के उपाय भी किए जाते हैं, जिनसे भगवान गणेश शीघ्र प्रसन्न होते हैं और मनोकामनाएं पूरी करते हैं। आइए जानते हैं, कौन-कौन से हैं ये प्रभावशाली उपाय?

ganesh-chaturthi-par-dhan-ka-upay

Ganesh Chaturthi 2024: भगवान विनायक गणेश के जन्म का उत्सव गणेश चतुर्थी शुरू हो चुका है, जो 10 दिनों तक चलेगा। इस महोत्सव का समापन इस साल अनंत चतुर्दशी के दिन 17 सितंबर को होगा। हर साल भादो महीने में शुक्ल पक्ष की चतुर्थी तिथि को गणेश चतुर्थी पूजन के दौरान भक्त और श्रद्धालु भगवान गणेश की प्रतिमा स्थापित कर शास्त्रीय विधि-विधान से उनकी आराधना कर सुख और समृद्धि की कामना करते हैं। इस दस दिवसीय गणेश पूजन के दौरान अनेक उपाय भी किए जाते हैं। आइए जानते हैं, गणेश चतुर्थी के दौरान रात में क्या विशेष उपाय करने से जीवन की विघ्न और बाधाएं दूर होती हैं और जेब हमेशा नोटों से भरी रहती है?

विज्ञापन

दूर्वा और हल्दी गांठ के उपाय

दूर्वा भगवान गणेश की एक प्रिय वस्तु है। शास्त्रों में इसे गणेश जी को अर्पित किया जाना अनिवार्य बताया गया है। वहीं हल्दी भी हिन्दू धर्म में एक शुभ और पवित्र वस्तु मानी गई है। गणेश चतुर्थी के दौरान रात में दूर्वा की 11 दल और हल्दी की एक गांठ को एक पीले कपड़े में बांध कर भगवान श्री गणेश को अर्पित करें और उनको अपनी परेशानियां बताएं। इसके बाद विधिवत उनकी पूजा कर पीले कपड़े में बंधी इन दोनों चीजों को गणेश विसर्जन के दिन तक वहीं रहने दें। पूजा समाप्त होने के बाद इन दोनों चीजों को तिजोरी या घर में धन रखने के स्थान पर रख दें। जल्द ही इसका शुभ असर दिखना शुरू हो जाएगा।

विज्ञापन

घी के दीये, इलायची और लौंग के उपाय

यह गणेश चतुर्थी के दौरान रात में किए जाने वाले उपायों में सबसे प्रभावशाली माना जाता है। हिन्दू धर्म में इलायची को धन और समृद्धि का प्रतीक माना जाता है। वहीं, लौंग नकारात्मक ऊर्जा को दूर भगाने और सकारात्मक ऊर्जा को आकर्षित करने में मददगार होता है। गणेश चतुर्थी के दौरान रात में घी 11 दीपक में एक इलायची और एक लौंग डालकर जलाने से गणेश जी को प्रसन्न होकर मनचाहा वरदान देते हैं।

विज्ञापन

पीले मोदक के उपाय

यदि आपके जीवन में बाधाएं और संकट हैं। आपका बनता हुआ काम भी बिगड़ जाता है, तो इस उपाय को करने से लाभ हो सकता है। गणेश चतुर्थी के दौरान रात में विघ्नहर्ता और सुखकर्ता श्री गणेश को पीले रंग के मोदक चढ़ाएं और गरीबों में बांट दें। ऐसा अनंत चतुर्दशी के दिन तक करें। शीघ्र ही मनोकामनाएं पूरी होंगी।

विज्ञापन

डिस्क्लेमर: यहां दी गई जानकारी धार्मिक और ज्योतिष शास्त्र की मान्यताओं पर आधारित है तथा केवल सूचना के लिए दी जा रही है। News24 इसकी पुष्टि नहीं करता है।

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Shyamnandan

Shyamnandan

श्यामनंदन कुमार News24.com में चीफ सब-एडिटर के पद पर कार्यरत हैं. पत्रकारिता के क्षेत्र में 20 वर्षों से अधिक का अनुभव रखने वाले श्यामनंदन ज्योतिष, अंक शास्त्र, सामुद्रिक शास्त्र, पर्व-त्योहार सहित भारतीय धर्म-संस्कृति के जानकार पत्रकार हैं. उन्होंने पत्रकारिता में एम.ए. की पढ़ाई काशी हिन्दू विश्वविद्यालय (BHU) से की है और ज्योतिष का अध्ययन भारतीय विद्या भवन, नई दिल्ली से किया है. अपने पेशे में डिजिटल करियर की शुरुआत उन्होंने एनडीटीवी कन्वर्जेंन्स के साथ की. श्यामनंदन हिंदुस्तान टाइम्स, बंसल न्यूज (भोपाल) जैसे न्यूज प्लेटफॉर्म्स के साथ भी जुड़े रहे हैं. उन्होंने देश के प्रसिद्ध संतों के सत्संग और समागम की रिपोर्टिंग की है.
... और पढ़ें
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ