Ganesh Chaturthi 2024: सनातन धर्म के लोगों के लिए भगवान गणेश को समर्पित गणेश चतुर्थी के पर्व का विशेष महत्व है। ये एक हिंदू त्योहार है, जिस दिन भगवान गणेश के जन्म का जश्न मनाया जाता है। महाराष्ट्र, यूपी, गुजरात और ओडिशा आदि राज्यों में गणेश चतुर्थी के पर्व को बहुत धूमधाम और उत्साह के साथ मनाया जाता है। गणेश चतुर्थी का पर्व एक दिन का नहीं होता है, बल्कि 10 दिन तक सेलिब्रेट किया जाता है। वैदिक पंचांग के अनुसार, साल 2024 में 6 सितंबर से लेकर 17 सितंबर तक गणेश चतुर्थी का त्योहार मनाया जाएगा।
गणेश चतुर्थी के पहले दिन लोग अपने घरों में गणेश जी की मूर्ति की स्थापना करते हैं। 10 दिन तक दिनरात उनकी पूजा करते हैं और गणेश चतुर्थी के आखिरी दिन बाबा का विसर्जन कर उन्हें विदा करते हैं। वहीं कुछ लोग गणेश चतुर्थी के दौरान भगवान गणेश को समर्पित प्राचीन मंदिरों में जाकर दर्शन करते हैं। इन दिनों गणेश जी की पूजा और उन्हें उनकी प्रिय चीजों का भोग लगाने से साधक को विशेष फल की प्राप्ति होती है। चलिए जानते हैं देश के तीन प्रसिद्ध गणेश जी के उन मंदिरों के बारे में, जहां दर्शन करने मात्र से भक्तों की हर इच्छा पूरी होती है।
सिद्धिविनायक मंदिर
मुंबई में मौजूद सिद्धिविनायक मंदिर को देश के सबसे प्रसिद्ध और प्राचीन टेंपल में से एक माना जाता है। यहां पर आमजन के अलावा मशहूर हस्तियां और बड़े-बड़े अधिकारी भी आए दिन भगवान गणेश का आशीर्वाद लेने के लिए आते हैं। माना जाता है कि जो लोग सच्चे मन से इस मंदिर के दर्शन करते हैं, उनकी सभी मनोकामना बप्पा तुरन्त पूरी करते हैं।
ये भी पढ़ें- Jyotish Shastra: इन 3 राशियों पर गणेशजी की रहती है विशेष कृपा, गणेश चतुर्थी पर बुद्धि और धन में होगी बढ़ोतरी!
खजराना गणेश मंदिर
मध्य प्रदेश के इंदौर में मौजूद खजराना गणेश मंदिर लोगों की आस्था का केंद्र है। सालभर पर यहां पर भक्तों का तांता लगा रहता है। धार्मिक मान्यता के अनुसार, गणेश चतुर्थी के दौरान यदि कोई व्यक्ति यहां पर आकर बाबा का आशीर्वाद लेता है, तो उसे जीवन में सफलता मिलने की संभावना बढ़ जाती है।
गणेश चतुर्थी के मौके पर मंदिर को खासतौर पर फूलों और लाइटों से सजाया जाता है। इसके अलावा 10 दिन मांगलिक कार्यक्रम का भी आयोजन किया जाता है। ये मंदिर अपनी खूबसूरत दीवारों और द्वार के लिए भी देशभर में प्रसिद्ध है, क्योंकि मंदिर की बाहरी दीवार को चांदी से बनाया गया है, जिसमें कमाल की नक्काशी की गई है। इस मंदिर में भगवान गणेश की जो मूर्ति मौजूद है, उसका रोजाना फूल और फल से श्रृंगार किया जाता है।
मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, खजराना गणेश मंदिर में जो गणेश जी की मूति है, उनकी आंखों को हीरे से बनाया गया है। इसके अलावा मंदिर की ऊपरी दीवार भी चांदी से बनाई गई है।
मोती डूंगरी मंदिर
मोती डूंगरी मंदिर का नाम देश के सबसे खूबसूरत और प्राचीन गणेश मंदिरों में आता है। ये राजस्थान के जयपुर में स्थित है। धार्मिक मान्यता के अनुसार, मोती डूंगरी मंदिर में जो भगवान गणेश की मूर्ति है, वो कम से कम पचास साल पुरानी है। जिसे गुजरात से लाया गया था।
वैसे तो इस मंदिर में सालभर भक्तों की भीड़ देखने को मिलती है, लेकिन गणेश चतुर्थी के दौरान तो यहां पर पैर रखने की भी जगह नहीं होती है। कहा जाता है कि इस मंदिर में गणेश जी के दर्शन करने और उन्हें उनकी प्रिय चीजों का भोग लगाने से प्रत्येक भक्त की हर इच्छा पूरी होती है।
ये भी पढ़ें- Ganesh Chaturthi 2024: गणपति बप्पा की स्थापना करने से पहले जानें ये 7 वास्तु नियम, हर इच्छा होगी पूरी!
डिस्क्लेमर: यहां दी गई जानकारी धार्मिक मान्यताओं पर आधारित है तथा केवल सूचना के लिए दी जा रही है। News24 इसकी पुष्टि नहीं करता है।
संबंधित खबरें
आज काली चौदस पर करें हनुमान जी की पूजा, जरूर करें आरती और चालीसा
16 hrs agoकाली चौदस पर क्यों की जाती है हनुमान पूजा? पढ़ें पौराणिक कथा
17 hrs agoआज या कल, कब मनाई जाएगी छोटी दिवाली? पंचांग के अनुसार, जानें सही दिन
18 hrs agoआज काली चौदस पर करें मां काली की आरती और चालीसा, यहां पढ़ें लिरिक्स
18 hrs agoआज काली चौदस पर करें मां काली की पूजा, जानिए शुभ मुहूर्त और पूजन विधि
20 hrs agoदिवाली पर इस दिव्य पाठ के साथ करें उपाय, प्रसन्न होंगी मां लक्ष्मी
1 day agoआज शाम किस समय जलाएं यम का दीपक? जानिए यम दीपम का महत्व
1 day agoधनतेरस पर आर्थिक लाभ के लिए करें ये उपाय, पंडित सुरेश पांडेय से जानें
1 day agoआज धनतेरस पर करें कुबेर देव की आरती और चालीसा का पाठ, पढ़ें लिरिक्स
1 day agoधनतेरस पर छोटा-सा उपाय भर देगा आपकी तिजोरी, यहां जानिए
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines