Fridge Vastu Tips: वास्तु में दिशा और दशा का खास महत्व होता है. वास्तु के अनुसार, सभी नियमों का ध्यान रखने से घर में सकारात्मक ऊर्जा का वास होता है जबकि, कुछ गलतियां वास्तु दोष का कारण बनती हैं. वास्तु में कई बातों के बारे में बताया गया है. वास्तु शास्त्र के मुताबिक, फ्रिज के ऊपर कई चीजों को रखना अशुभ माना जाता है. इन चीजों को फ्रिज के ऊपर रखने से बचना चाहिए. वरना इसका बुरा प्रभाव होता है. चलिए इसके बारे में विस्तार से जानते हैं.

फ्रिज के ऊपर न रखें दवाइयां

फ्रिज के ऊपर कभी भी दवाए नहीं रखनी चाहिए. ऐसा करना गलत होता है. फ्रिज के ऊपर दवा रखने से सेहत संबंधी परेशानियां हो सकती हैं. दवा बीमारी की ऊर्जा से जोड़ती हैं और इससे नुकसान होता है. यह शुभ नहीं मानी जाती है.

---विज्ञापन---

भारी सामान रखने से बचें

किसी प्रकार का भारी सामान जैसे डिब्बे और बर्तन फ्रिज के ऊपर नहीं रखने चाहिए. वास्तु के अनुसार, इसे अशुभ माना जाता है. इससे घर की ऊर्जा का संतुलन बिगड़ता है. यह मानसिक तनाव का कारण बनता है

---विज्ञापन---

इलेक्ट्रॉनिक सामान न रखें

फ्रिज के ऊपर बिजले के सामान जैसे चार्जर, एक्सटेंशन बोर्ड, छोटी लाइट्स आदि नहीं रखने चाहिए. फ्रिज के ऊपर इलेक्ट्रॉनिक सामान रखने से इलेक्ट्रोमैग्नेटिक ऊर्जा पैदा होती है जो ऊर्जा के संतुलन को खराब करती है. यह घर में तनाव और आपसी मतभेद का कारण बन सकती है.

ये भी पढ़ें – बर्बाद कर देते हैं कुंडली के ये महाअशुभ योग, गरीबी का बनते हैं कारण, जानें बचने के उपाय

फ्रिज पर न रखें धार्मिक चीजें

भगवान की तस्वीर और धार्मिक पुस्तकें फ्रिज के ऊपर नहीं रखनी चाहिए. फ्रिज के ऊपर इन्हें रखना अच्छा नहीं माना जाता है. इसके कारण धार्मिक वस्तुओं का सम्मान कम माना जाता है. इन चीजों को घर के मंदिर में ही रखें.

फ्रिज पर पौधा-पानी रखने से बचें

फ्रिज पर सजावट के लिए पौधे या बर्तन में पानी भरकर रख देते हैं. लेकिन ऐसा करना गलत होता है. फ्रिज के ऊपर इन चीजों को रखने से ऊर्जा का संतुलन बिगड़ता है. फ्रिज के ऊपर इन चीजों को रखना चाहिए.

डिस्क्लेमर: यहां दी गई जानकारी ज्योतिष शास्त्र पर आधारित है तथा केवल सूचना के लिए दी जा रही है. News24 इसकी पुष्टि नहीं करता है.