हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: CJP ProtestGyanesh KumarSIRBigg Boss 20

Bada Mangal 2025: ज्येष्ठ माह का चौथा बड़ा मंगल आज, करें ये 5 खास उपाय; हनुमान जी के साथ बरसेगी मां दुर्गा की कृपा

Bada Mangal 2025: आज ज्येष्ठ माह चौथा और आखिरी बड़ा मंगल है और साथ में मासिक दुर्गाष्टमी भी है। मान्यता है कि इस दिन आस्था और श्रद्धा से की गई पूजा निश्चित रूप से हनुमान जी और मां दुर्गा की कृपा दिलाती है। आइए जानते हैं, कुछ विशेष और प्रभावशाली उपाय, जो जीवन में सुख, समृद्धि और सफलता लाने में उपयोगी माने जाते हैं।

विज्ञापन
बड़ा मंगल, जिसे बुढ़वा मंगल भी कहते हैं, को व्रत रखकर हनुमान जी की पूजा-अर्चना करने से कुंडली में मंगल दोष भी दूर होता है।

Bada Mangal 2025: हिंदू पंचांग के अनुसार, ज्येष्ठ मास के हर मंगलवार को ‘बड़ा मंगल’ कहा जाता है, जो विशेष रूप से भगवान हनुमान को समर्पित है। ऐसा माना जाता है कि इसी महीने के एक मंगलवार को प्रभु श्रीराम और हनुमान जी का मिलन हुआ था। बड़े मंगल पर भक्त उपवास रखते हैं, मंदिरों में भंडारे और हनुमान जी की विशेष पूजा होती है। माना जाता है कि इस दिन किए गए उपाय तुरंत असर दिखाते हैं और जीवन की बाधाएं दूर होती हैं।

2025 में चौथा बड़ा मंगल 3 जून को पड़ रहा है, जो काफी विशेष दिन है। क्योंकि, इस दिन बड़ा मंगल के साथ मासिक दुर्गाष्टमी का भी शुभ संयोग हो रहा है। इसलिए इस दिन की गई पूजा और उपाय विशेष फलदायी मानी जा रही हैं, क्योंकि आज हनुमान जी के साथ मां दुर्गा की कृपा भी प्राप्त होगी। आइए जानते हैं, बड़ा मंगल के मौके पर किए जाने वाले खास और प्रभावशाली उपाय।

इतनी बार करें हनुमान चालीसा पाठ

इस दिन प्रातः स्नान के बाद लाल कपड़े पहनकर लाल आसन पर बैठें और हनुमान चालीसा का सात बार पाठ करें। इससे भय, तनाव और रुकावटें दूर होती हैं।

विज्ञापन

ये भी पढ़ें: Vidur Niti: याद रखें विदुर नीति की ये 5 बातें, हमेशा भरी रहेगी धन की झोली

करें देसी घी का दान

बड़ा मंगल के दिन मंदिर या किसी जरूरतमंद को देसी घी का दान करना बहुत शुभ माना जाता है। इससे धन-समृद्धि बढ़ती है और करियर में उन्नति होती है।

विज्ञापन

लगाएं पान और लड्डू का भोग

हनुमान जी को पान का बीड़ा और बूंदी या बेसन के लड्डू का भोग अर्पित करें। यह उपाय खास तौर पर उन लोगों के लिए लाभकारी है जो नौकरी या व्यापार में सफलता चाहते हैं।

करें सुंदरकांड का पाठ

इस दिन से मंगलवार व्रत की शुरुआत कर सकते हैं। साथ ही सुंदरकांड का पाठ करें, जिससे मन शांत रहता है और नकारात्मक ऊर्जा दूर होती है।

विज्ञापन

करें पंचमुखी हनुमान की विशेष पूजा

घर में पंचमुखी हनुमान जी की मूर्ति या चित्र के सामने कुमकुम, सिंदूर, चमेली का तेल और लाल फूलों से पूजा करें। इससे शत्रुओं का नाश होता है और मानसिक बल मिलता है।

करें मां दुर्गा की आराधना

बड़ा मंगल पर इस बार मासिक दुर्गाष्टमी भी पड़ने के कारण यह दिन और भी शुभ हो गया है। इसलिए आज हनुमान जी के साथ मां दुर्गा की भी पूजा करें। एक दीपक घी का और एक सरसों तेल का जलाएं। दुर्गा सप्तशती का पाठ करें। इससे दोगुना फल मिलता है और घर में सुख-शांति आती है।

विज्ञापन

ये भी पढ़ें: Karna Nasika Vedhan: गहने-आभूषण पहनने के लिए नाक और कान में कब करवाएं छेद, जानें धार्मिक मान्यताएं

डिस्क्लेमर: यहां दी गई जानकारी ज्योतिष शास्त्र की मान्यताओं पर आधारित है तथा केवल सूचना के लिए दी जा रही है। News24 इसकी पुष्टि नहीं करता है।

विज्ञापन

संबंधित खबरें

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

ताज़ा खबरें

Sponsored Links by Taboola