Hindu Dharma: हिन्दू धर्म और वास्तु शास्त्र में दीपक का अत्यधिक महत्व है. यही कारण है कि हिंदू धार्मिक परंपराओं में दीपक का विशेष स्थान है. पूजा बिना दीपक के अधूरी मानी जाती है. दीपक को घर में उजाला, शुभता और सकारात्मक ऊर्जा लाने वाला माना जाता है. सुबह और शाम दीपक जलाने से घर में सुख-शांति और समृद्धि का वातावरण बनता है. आइए जानते हैं, दीपक की लौ में फूल और त्रिशूल बनना शुभ है या अशुभ और इससे जुड़ी मान्यताएं और रहस्य क्या हैं?
दीपक की लौ में फूल बनने का मतलब?
यदि पूजा या साधना के दौरान दीपक की लौ में अचानक फूल बनने जैसा आकार दिखाई दे, तो इसे बेहद शुभ संकेत माना जाता है. धार्मिक मान्यताओं के अनुसार यह इस बात की ओर इशारा करता है कि आपके जीवन में खुशखबरी, सफलता और समृद्धि आने वाली है.
खुशखबरी और बिगड़े काम पूरे होना
दीपक की लौ में फूल बनने का मतलब सिर्फ शुभ संकेत नहीं है, बल्कि यह यह भी बताता है कि आपके पुराने बिगड़े हुए काम धीरे-धीरे बनेंगे. धन की तिजोरी धीरे-धीरे भरने लगेगी और परिवार की आर्थिक स्थिति मजबूत होगी. यदि किसी पर कर्ज या वित्तीय समस्या है, तो यह समस्या भी धीरे-धीरे समाप्त होने लगेगी.
ये भी पढ़ें: Home Vastu Tips: घर की यह दिशा मानी जाती है सबसे अशुभ, इस कोने में भूलकर भी न लगाएं पौधे
दीपक की लौ में त्रिशूल बनना
कई बार दीपक की लौ में त्रिशूल जैसा आकार भी बनता है. यह संकेत है कि परिवार के सदस्यों की आय बढ़ेगी और परिवार के लोग हर काम में सफलता प्राप्त करेंगे.जीवन में तरक्की और खुशहाली आएगी और जीवन की परेशानियां कम होने लगेंगी.
आध्यात्मिक महत्व
हिन्दू धर्म की मान्यताओं के अनुसार दीपक की लौ में फूल या त्रिशूल बनना सकारात्मक ऊर्जा का प्रतीक है. यह सकारात्मक बदलाव और भाग्यवृद्धि का संकेत है. ऐसा माना जाता है कि यह संकेत आपके प्रयासों में मदद करेगा और आपके मनोबल को बढ़ाएगा. इसलिए दीपक की लौ में फूल बनना पूरी तरह से शुभ संकेत माना जाता है.
ये भी पढ़ें: Numerology: हनुमान जी की कृपा से खूब धन और सम्मान पाते हैं इन 3 तारीखों में जन्मे लोग
डिस्क्लेमर: यहां दी गई जानकारी ज्योतिष शास्त्र की मान्यताओं पर आधारित है और केवल सूचना के लिए दी जा रही है. News24 इसकी पुष्टि नहीं करता है.
संबंधित खबरें
शनि चालीसा के पाठ से दूर होंगे सभी संकट, साढ़ेसाती और ढैया से मिलेगी मुक्ति
12 hrs agoहाथ में पहनें ये कड़ा मिलेंगे कई फायदे, नहीं लगेगी किसी की नजर
15 hrs agoअर्नब तूफान भी नहीं रोक पाया जगन्नाथ मंदिर की परंपरा, बदला गया ध्वज
16 hrs agoव्रत-त्योहार से भरा है नवंबर, जानें दिवाली, धनतेरस समेत छठ महापर्व की तारीख
17 hrs agoराशि अनुसार मंत्रों के जाप से चमकेगा भाग्य, जानें सभी के लिए लकी मंत्र
19 hrs agoदरिद्रता को दूर करेंगे ये खास उपाय, मां लक्ष्मी की कृपा से होगा लाभ
1 day agoकरवा चौथ पर करें चंद्र देव की आरती, यहां जानें सही विधि और मंत्र
1 day agoकहीं छलनी से हुआ करवा चौथ के चांद का दीदार, कहीं टकटकी लगाए रहीं महिलाएं
1 day agoकरवा चौथ पर पूजा का शुभ मुहूर्त? पंडित सुरेश पांडेय से जानिए समय
1 day agoआज पूजा के दौरान जरूर पढ़ें करवा चौथ की कहानी, वरना अधूरा रहेगा व्रत
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines