Astro Upay: सेल्फ कॉन्फिडेंस (Self Confidence) यानि आत्मविश्वास व्यक्ति की पर्सनालिटी में अहम भूमिका निभाता है। सेल्फ कॉन्फिडेंस में कमी एक गंभीर चिंता की बात है। ज्योतिष शास्त्र के अनुसार, कुंडली का पहला भाव (घर) यानि लग्न, व्यक्ति की शारीरिक क्षमता और मस्तिष्क का प्रतिनिधित्व करता है। वहीं कुंडली का 5वां भाव ज्ञान और विवेक को दर्शाता है। किसी व्यक्ति में मजबूत आत्मविश्वास के लिए इन दोनों भावों का स्ट्रांग होना जरूरी है। जहां तक ग्रहों की बात है, तो ज्योतिष ग्रंथों के मुताबिक, चंद्रमा मन की शक्ति, सूर्य निर्णय लेने की क्षमता, बृहस्पति तर्क (लॉजिक), बुध विवेक और मंगल साहस के कारक ग्रह हैं। कुंडली के भावों में इन ग्रहों के बली और कमजोर होने से व्यक्ति के आत्मविश्वास पर असर पड़ता है।
सेल्फ कॉन्फिडेंस बढ़ाने के 5 ज्योतिष उपाय
आत्मविश्वास की कमी होने से व्यक्ति को न केवल सही निर्णय लेने में कठिनाई होती है, बल्कि वह खुद पर संदेह करने लगता है। चाहे वह पढ़ाई हो, नौकरी, लोगों से मिलना-जुलना या कोई भी काम, हर काम पर असर होता है। आइए जानते हैं, सेल्फ कॉन्फिडेंस बढाने के 5 ज्योतिषीय उपाय, जो आपके सेल्फ कॉन्फिडेंस को बढ़ा देने में हेल्पफुल होंगे।
रुद्राक्ष धारण करें: रुद्राक्ष पहनने से व्यक्ति के सेल्फ कॉन्फिडेंस में वृद्धि होती है। 1 मुखी या 11 मुखी वाला रुद्राक्ष पहनने से जल्द लाभ होता है।
अष्टधातु की अंगूठी पहनें: अष्टधातु की अंगूठी पहनने से मानसिक शक्ति बढती है, क्योंकि इसे पहनने से लगभग सभी ग्रहों पर असर पड़ता है।
ये भी पढ़ें: हाथ में नहीं टिकता है पैसा, तो पर्स में रखें 3 चीजें; दूसरे नंबर वाली वस्तु कंगाल को भी बना देती है करोड़पति
मंत्र के साथ सूर्य नमस्कार करें: आत्मविश्वास से भरा निर्णय लेने में सूर्य की महत्वपूर्ण भूमिका होती है। रोजाना कम-से-कम 4 सेट सूर्य नमस्कार करने से तन और मन दोनों की शक्ति बढती है। सूर्य नमस्कार के हर सेट से पहले 5 बार सूर्य गायत्री मंत्र “ॐ भास्कराय विद्महे महादुत्याथिकराय धीमहि, तन्नो सूर्य प्रचोदयात्” (Om Bhaskaraya Vidmahe Mahadutyathikaraya Dheemahi, Tanno Surya Prachodayat) का उच्चारण करें।
पन्ना धारण करें: बुध के स्ट्रांग होने से आत्मविश्वास दृढ़ होता है। यदि कुंडली में यह ग्रह कमजोर है, तो सोना या तांबा में पन्ना पहने।
गौ सेवा करें: गौ सेवा करने से सभी ग्रह शांत हो जाते हैं। बुधवार को गौमाता को हरी घास और रोटी खिलाएं।
इन सब उपायों के साथ नियमित व्यायाम, पूजा-पाठ, अच्छे लोगों की संगति और उचित खानपान से जल्द ही आपका सेल्फ कॉन्फिडेंस बूस्ट हो जाएगा।
ये भी पढ़ें: Vastu Tips: रात में ठीक से नहीं सो पाएं, तो करें ये वास्तु उपाय, आएगी सुकून की नींद
डिस्क्लेमर: यहां दी गई जानकारी धार्मिक मान्यताओं पर आधारित है तथा केवल सूचना के लिए दी जा रही है। News24 इसकी पुष्टि नहीं करता है। किसी भी उपाय को करने से पहले संबंधित विषय के एक्सपर्ट से सलाह अवश्य लें।
संबंधित खबरें
पैसों की किल्लत को दूर करेंगे ये खास उपाय, खुशियों से भरेगा जीवन
4 hrs agoइन उपायों से दूर होगी दरिद्रता, मां लक्ष्मी की कृपा से मिलेगी सुख-समृद्धि
6 hrs agoक्या करवा चौथ व्रत पर रहेगा पर भद्रा का साया? जानिए पूजा मुहूर्त
7 hrs agoघर की नकारात्मकता को दूर करेंगे ये वास्तु उपाय, जानें जरूरी टिप्स
8 hrs agoकब है देव उठनी एकादशी व्रत? इस दिन योग निद्रा से जागेंगे भगवान विष्णु
9 hrs agoआज है महर्षि वाल्मीकि जयंती, जानिए महत्व और उनके जीवन से जुड़ी बातें
11 hrs agoवास्तु दोष का कारण बनती हैं बालकनी में रखी 5 चीजें, आज ही हटाएं
1 day agoआज चंद्रमा की रोशनी में करें ये महाउपाय, सेहत को मिलेंगे कई फायदे
1 day agoछिपाकर रखनी चाहिए ये 5 बातें, अपनों को बताने से भी बचें, वरना पछताएंगे
1 day agoआज शरद पूर्णिमा पर करें खीर वाला उपाय, होगी धन की प्राप्ति
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines