Feng Shui Tips: चीनी वास्तु फेंगशुई में कई उपायों के बारे में बताया गया है जो जीवन और घर से नकारात्मकता को खत्म करते हैं. चीनी वास्तु फेंगशुई में बताए उपायों को करने से लाभ मिलता है. आप जीवन में सुख-शांति और समृद्धि के लिए इन उपायों को कर सकते हैं. इन्हें करने से जीवन में आ रही बाधाओं का अंत होगा और खुशहाली से आपका जीवन भर जाएगा. आइये फेंगशुई के इन नियमों के बारे में जानते हैं.
पुराना सामान निकाल दें
घर में रखा हुआ पुराना और टूटा सामान नकारात्मक ऊर्जा का कारण बनता है. आपको इसे घर से निकाल देना चाहिए. आप पुरानी और खराब घड़ियों, पुराने ताले, जूते-चप्पल और टूटे बर्तनों को घर से बाहर कर दें. वरना इसके कारण सौभाग्य नष्ट होता है.
ये भी पढ़ें – Ganga Dussehra 2026: धरती पर कैसे हुआ मां गंगा का अवतरण? जानिए गंगा दशहरा की पौराणिक कथा
बिस्तर के सिरहाने न रखें सामान
आपको घर में बिस्तर के सिरहाने को खाली रखना चाहिए. बिस्तर के सिरहाने या सिरहाने के पास फालतू सामान रखने से घर की ऊर्जा प्रभावित होती है. आप सिरहाने घड़ी, फोन, दवाईयां इन चीजों को रखने से बचें.
टॉयलेट से जुड़े नियम
घर के टॉयलेट को लेकर कई बातों का ध्यान रखना चाहिए. आपको घर में इसका दरवाजा हमेशा खुला नहीं रखना चाहिए. इस्तेमाल के बाद टॉयलेट का दरवाजा बंद कर दें. आप कांच के बर्तन में साबुत नमक रखें. यह नकारात्मक ऊर्जा को खत्म करता है.
ये भी पढ़ें – Ganga Dussehra 2026: 25 मई को गंगा दशहरा पर बुध नक्षत्र परिवर्तन इन 5 राशियों के लिए होगा शुभ, धनलाभ के बनेंगे योग
टपकता नल है अशुभ
घर में कोई ऐसा नल है जिसमें से पानी टपकता हो, तो इसे आपको सही करा लेना चाहिए. टपकता हुआ नल अशुभ होता है. पानी का लगातार टपकते रहना ठीक नहीं होता है. इससे घर में नकारात्मकता आती है.
टूटा शीशा फेंक दें
घर में अगर को टूटा हुआ शीशा है या कोई टूटा हुआ कांच रखा हुआ है तो इसे फेंक दें. टूटा शीशा और कांच नकारात्मक ऊर्जा को बढ़ाता है. इसे घर से तुरंत निकाल दें. वरना यह जीवन में परेशानियों की वजह बन सकता है.
ये भी पढ़ें – Feng Shui Tips: फेंगशुई के 5 खास टिप्स, खुशियों से भर देंगे आपका जीवन, बढ़ेगी घर की बरकत
डिस्क्लेमर: यहां दी गई जानकारी धार्मिक शास्त्र पर आधारित है तथा केवल सूचना के लिए दी जा रही है. News24 इसकी पुष्टि नहीं करता है.
संबंधित खबरें
ओमान के तट पर जहाज हमले में भारतीय नाविक की मौत
56 mins agoधनतेरस, दिवाली से लेकर भाई दूज तक की सही तारीख जानें, देखें लिस्ट
1 hr ago5 नवंबर को है गोवत्स द्वादशी, जरूर करें गायों और बछड़ों की पूजा
4 hrs agoकष्टों से मुक्ति के लिए करें 'श्री सूक्त' का पाठ, मिलेगी सुख-समृद्धि
6 hrs agoछोटी दिवाली पर की जाती है हनुमान पूजा, जानिए क्या है धार्मिक कारण?
8 hrs agoकब है रमा एकादशी व्रत? जानिए सही तारीख और श्रीहरि विष्णु की पूजा विधि
1 day agoकहीं दीपोत्सव तो कहीं काली पूजा, जानिए इन 4 शहरों से जुड़ा दिवाली का इतिहास
1 day ago24 नवंबर से पहले करें गंगाजल वाला उपाय, सुख-सौभाग्य की होगी प्राप्ति
1 day agoदिवाली से पहले क्यों की जाती है घर की डीप क्लीनिंग? जानिए इसके पीछे का कारण
1 day agoधनतेरस पर करें तिजोरी से जुड़े ये 5 उपाय, पैसों की तंगी होगी दूर
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines