Feng Shui Tips: विंड चाइम को पवनघंटी कहते हैं. यह धातु, कांच, बांस या लकड़ी किसी धातु का बना होता है. इसे घर में लटकाया जाता है. इनके आपस में टकराने से मधुर व शांत ध्वनि उत्पन्न होती हैं. फेंगशुई में इस विंड चाइम यानी पवनघंटी को लगाने की सही दिशा के बारे में बताया गया है. विंड चाइम लगाने से वातावरण शुद्ध होता है और इससे शुभता आती है. आपको विंड चाइम को किस दिशा में लगाना चाहिए चलिए जानते हैं.
विंड चाइम के लिए सही दिशा
विंड चाइम अलग-अलग कई धातुओं से बनी होती है. धातु से दिशाओं का संबंध होता है इसके अनुसार, विंड चाइम के लिए सही दिशा का चयन करते हैं. फेंगशुई के अनुसार, सही दिशा में विंड चाइम लगाने से ही फायदा होता है. आइये जानते हैं कि, किस दिशा में किस तत्व की विंड चाइम लगाना शुभ और लाभकारी होता है.
ये भी पढ़ें – Eye Twitching Meaning: आंख फड़कने से मिलते हैं शुभ-अशुभ संकेत, महिला पुरुष के लिए होते हैं अलग-अलग अर्थ
पूर्व और दक्षिण दिशा
पूर्व दिशा, दक्षिण दिशा या दक्षिण-पूर्व दिशा में काष्ठ तत्व यानी लकड़ी के विंड चाइम को लगाना चाहिए. आप इन दिशाओं में लकड़ी का विंड चाइम लगाते हैं, तो इससे सकारात्मक ऊर्जा का प्रवाह बढ़ता है.
उत्तर और पश्चिम दिशा
घर की उत्तर दिशा, पश्चिम दिशा या उत्तर-पश्चिम दिशा में आपको धातु से बनी विंड चाइम लगानी चाहिए. धातु की बनी विंड चाइम को घर की इन दिशाओं में लगाना शुभ होता है. यह घर के वातावरण को संतुलित करता है और इससे घर में शांति रहती है.
ये भी पढ़ें – Narasimha Kavach: विरोधियों को परास्त करने के लिए करें नरसिंह कवच का पाठ, शत्रु बाधा और हर संकट होगा दूर
उत्तर-पूर्व दिशा
उत्तर-पूर्व दिशा को ईशान कोण कहते हैं. इस दिशा में आप मिट्टी या क्रिस्टल के विंड चाइम को लगा सकते हैं. इन विंड चाइम को उत्तर-पूर्व दिशा में लगाना बेहद शुभ होता है. यह मानसिक शांति और संतुलन के लिए अच्छा होता है.
विंड चाइम के अन्य फायदे
आप घर में विंड चाइम को सिर्फ सजावट के लिए लगाते हैं तो इसके फायदों के बारे में भी जान लें. विंड चाइम को घर में लगाने से पारिवारिक रिश्तों में प्रेम और विश्वास बढ़ता है. आप चार छड़ वाली विंड चाइम को घर के मुख्य द्वार पर लगा सकते हैं. इसे घर के मुख्य द्वार पर लगाने से वास्तुदोष से मुक्ति मिलती है. पांच छड़ वाली विंड चाइम को घर में लगाने से सेहत और पढ़ाई से जुड़े दोष को दूर करने के लिए अच्छा माना जाता है.
ये भी पढ़ें – Chanakya Niti: चाणक्य नीति के इन 4 गुणों को अपनाने से घर आती है मां लक्ष्मी, धन-धान्य से भरेगा जीवन
डिस्क्लेमर: यहां दी गई जानकारी ज्योतिष शास्त्र पर आधारित है तथा केवल सूचना के लिए दी जा रही है. News24 इसकी पुष्टि नहीं करता है.
संबंधित खबरें
पैसों की किल्लत को दूर करेंगे ये खास उपाय, खुशियों से भरेगा जीवन
9 hrs agoइन उपायों से दूर होगी दरिद्रता, मां लक्ष्मी की कृपा से मिलेगी सुख-समृद्धि
11 hrs agoक्या करवा चौथ व्रत पर रहेगा पर भद्रा का साया? जानिए पूजा मुहूर्त
12 hrs agoघर की नकारात्मकता को दूर करेंगे ये वास्तु उपाय, जानें जरूरी टिप्स
13 hrs agoकब है देव उठनी एकादशी व्रत? इस दिन योग निद्रा से जागेंगे भगवान विष्णु
14 hrs agoआज है महर्षि वाल्मीकि जयंती, जानिए महत्व और उनके जीवन से जुड़ी बातें
15 hrs agoवास्तु दोष का कारण बनती हैं बालकनी में रखी 5 चीजें, आज ही हटाएं
1 day agoआज चंद्रमा की रोशनी में करें ये महाउपाय, सेहत को मिलेंगे कई फायदे
1 day agoछिपाकर रखनी चाहिए ये 5 बातें, अपनों को बताने से भी बचें, वरना पछताएंगे
1 day agoआज शरद पूर्णिमा पर करें खीर वाला उपाय, होगी धन की प्राप्ति
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines