Feng Shui Tips: घर की नकारात्मकता को खत्म करेगी विंड चाइम, जानिए इसे लगाने की सही दिशा और नियम

Feng Shui Tips: घर में विंड चाइम लगाना बेहद शुभ और लाभकारी माना जाता है. इससे घर की नकारात्मकता खत्म होगी. विंड चाइम लगाने से जीवन में सफलता के द्वार खुलते हैं. चीनी वास्तु फेंगशुई में विंड चाइम के फायदों के बारे में बताया गया है. चलिए इसकी सही दिशा के बारे में जानते हैं.

विंड चाइम के लिए सही दिशा और नियम

Feng Shui Tips

विज्ञापन

Feng Shui Tips: विंड चाइम को पवनघंटी कहते हैं. यह धातु, कांच, बांस या लकड़ी किसी धातु का बना होता है. इसे घर में लटकाया जाता है. इनके आपस में टकराने से मधुर व शांत ध्वनि उत्पन्न होती हैं. फेंगशुई में इस विंड चाइम यानी पवनघंटी को लगाने की सही दिशा के बारे में बताया गया है. विंड चाइम लगाने से वातावरण शुद्ध होता है और इससे शुभता आती है. आपको विंड चाइम को किस दिशा में लगाना चाहिए चलिए जानते हैं.

विंड चाइम के लिए सही दिशा

विंड चाइम अलग-अलग कई धातुओं से बनी होती है. धातु से दिशाओं का संबंध होता है इसके अनुसार, विंड चाइम के लिए सही दिशा का चयन करते हैं. फेंगशुई के अनुसार, सही दिशा में विंड चाइम लगाने से ही फायदा होता है. आइये जानते हैं कि, किस दिशा में किस तत्व की विंड चाइम लगाना शुभ और लाभकारी होता है.

विज्ञापन

पूर्व और दक्षिण दिशा

पूर्व दिशा, दक्षिण दिशा या दक्षिण-पूर्व दिशा में काष्ठ तत्व यानी लकड़ी के विंड चाइम को लगाना चाहिए. आप इन दिशाओं में लकड़ी का विंड चाइम लगाते हैं, तो इससे सकारात्मक ऊर्जा का प्रवाह बढ़ता है.

उत्तर और पश्चिम दिशा

घर की उत्तर दिशा, पश्चिम दिशा या उत्तर-पश्चिम दिशा में आपको धातु से बनी विंड चाइम लगानी चाहिए. धातु की बनी विंड चाइम को घर की इन दिशाओं में लगाना शुभ होता है. यह घर के वातावरण को संतुलित करता है और इससे घर में शांति रहती है.

विज्ञापन

उत्तर-पूर्व दिशा

उत्तर-पूर्व दिशा को ईशान कोण कहते हैं. इस दिशा में आप मिट्टी या क्रिस्टल के विंड चाइम को लगा सकते हैं. इन विंड चाइम को उत्तर-पूर्व दिशा में लगाना बेहद शुभ होता है. यह मानसिक शांति और संतुलन के लिए अच्छा होता है.

विज्ञापन

विंड चाइम के अन्य फायदे

आप घर में विंड चाइम को सिर्फ सजावट के लिए लगाते हैं तो इसके फायदों के बारे में भी जान लें. विंड चाइम को घर में लगाने से पारिवारिक रिश्तों में प्रेम और विश्वास बढ़ता है. आप चार छड़ वाली विंड चाइम को घर के मुख्य द्वार पर लगा सकते हैं. इसे घर के मुख्य द्वार पर लगाने से वास्तुदोष से मुक्ति मिलती है. पांच छड़ वाली विंड चाइम को घर में लगाने से सेहत और पढ़ाई से जुड़े दोष को दूर करने के लिए अच्छा माना जाता है.

विज्ञापन

डिस्क्लेमर: यहां दी गई जानकारी ज्योतिष शास्त्र पर आधारित है तथा केवल सूचना के लिए दी जा रही है. News24 इसकी पुष्टि नहीं करता है.

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Aman Maheshwari

Aman Maheshwari

अमन माहेश्वरी न्यूज 24 में सीनियर सब एडिटर के पद पर कार्यरत हैं. वह खबरों को समझकर पाठकों तक आसान शब्दों में पहुंचाने का काम बखूबी करते हैं. इन्होंने दिल्ली यूनिवर्सिटी के डॉ भीमराव अंबेडकर कॉलेज से पत्रकारिता में ग्रेजुएशन (BJMC) किया है. इसके बाद उत्तर प्रदेश राजर्षि टंडन मुक्त विश्वविद्यालय से पत्रकारिता में पोस्ट ग्रेजुएशन (MJMC) किया. पढ़ाई पूरी करने के बाद डिजिटल मीडिया में अपने करियर की शुरुआत की. सबसे पहले जी मीडिया डीएनए हिंदी के साथ जुड़े. पिछले 5 साल से अमन डिजिटल मीडिया से जुड़े हुए हैं. डीएनए हिंदी में बतौर ट्रेनी जर्नलिस्ट ज्वाइन किया. इसके बाद सब एडिटर के पद पर काम किया. वर्तमान में धर्म और ज्योतिष सेक्शन के लिए अपनी सेवाएं दे रहे हैं. अमन ने अयोध्या में भव्य राम मंदिर का निर्माण और प्रयागराज में महाकुंभ मेले के दौरान धार्मिक खबरों को बखूबी कवर किया. धर्म और ज्योतिष - अमन धर्म-ज्योतिष सेक्शन के लिए लिखने के दौरान अंक ज्योतिष, वास्तु, ग्रह गोचर, व्रत-त्योहार से जुड़े विषयों पर लेख तैयार करते हैं. देवी-देवता और उनसे जुड़ी पौराणिक कथाओं, मंदिर, तीर्थ, धार्मिक स्थल और धार्मिक परंपराएं से जुड़े लेख लिखते हैं. इसके साथ ही धार्मिक यात्राओं से जुड़े उपयोगी लेख अमन तैयार करते हैं. Email - aman@bagconvergence.in X Account - MrAman0501
... और पढ़ें

/ताज़ा खबरें

विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ