Feng Shui Tips: जीवन में तरक्की करने और खुशियों के लिए चीनी वास्तु फेंगशुई में कई उपायों के बारे में बताया गया है. चीनी वास्तु फेंगशुई में वास्तु शास्त्र की तरह ही चीजों की दिशा इनकी दशा और रखने के फायदों के बारे में बताया गया है. फेंगशुई के अनुसार, घर में ऊंट की मूर्ति रखना बेहद शुभ माना जाता है. फेंगशुई में इसके फायदों के बारे में बताया गया है. फेंगशुई के मुताबिक, घर में ऊंट की मूर्ति रखने से क्या लाभ होते हैं और इसे किस दिशा और स्थिति में रखना चाहिए आइये जानते हैं.
ऊंट की मूर्ति रखने के लाभ
करियर में तरक्की, बिजनेस में लाभ और आर्थिक लाभ के लिए आपको ऊंट की प्रतिमा को घर और कार्यस्थल पर रखना चाहिए. जीवन में आ रही बाधाओं को दूर करने और सफलता हासिल करने के लिए ऊंट की प्रतिमा रखना शुभ माना जाता है. ऊंट की मूर्ति को घर में रखने से जीवन में सकारात्मक बदलाव देखने को मिलते हैं. बता दें कि, ऊंट को मेहनत, धैर्य और सफलता का प्रतीक माना जाता है. अगर आप जीवन में संघर्ष कर रहे हैं, तो इसे घर और ऑफिस में अवश्य रखें.
ये भी पढ़ें – Feng Shui Tips: फेंगशुई के 5 खास टिप्स, खुशियों से भर देंगे आपका जीवन, बढ़ेगी घर की बरकत
धातु की मूर्ति रखना होता है शुभ
कार्यस्थल और घर पर आपको ऊंट की धातु से बनी मूर्ति रखनी चाहिए. आप पीलत या तांबे से बनी ऊंट की मूर्ति को रख सकते हैं. ऊंट की मूर्ति जोड़े में रखना अधिक शुभ माना जाता है. आप चाहे तो लकड़ी या पत्थर से बनी मूर्ति भी रख सकते हैं. सामान्य आकार की मूर्ति घर में रखनी चाहिए. अधिक बड़ी और अधिक छोटी प्रतिमा रखने से लाभ नहीं मिलता है.
ऊंट की मूर्ति रखने के नियम
घर की उत्तर पश्चिम दिशा में ऊंट की मूर्ति रखना शुभ होता है. व्यापार में लाभ के लिए इस दिशा में ऊंट की मूर्ति रखें. मूर्ति को हमेशा साफ स्थान पर ही रखें. आपको बेडरूम में, बाथरूम के पास, सीढ़ियों के नीचे और फर्श पर ऊंट की मूर्ति रखने से बचना चाहिए. इससे शुभ फल नहीं मिलता है.
ये भी पढ़ें – Swapna Shastra: कैसा होता है खाने से जुड़ा सपना आना? सच जानकर हो जाएंगे हैरान, जानिए स्वप्न शास्त्र का रहस्य
डिस्क्लेमर: यहां दी गई जानकारी ज्योतिष शास्त्र पर आधारित है तथा केवल सूचना के लिए दी जा रही है. News24 इसकी पुष्टि नहीं करता है.
संबंधित खबरें
नवरात्रि में जरूर गाएं माता रानी के ये 3 भजन, पढ़ें लिरिक्स
10 hrs agoनवरात्रि में दुर्गा सप्तशी का पाठ करेगा कल्याण, पंडित सुरेश पांडेय ने बताया
14 hrs agoमंगलवार के साथ ही शनिवार को भी होती है हनुमान जी की पूजा, जानिए वजह
16 hrs agoआज शारदीय नवरात्रि का तीसरा दिन, जानिए मां चंद्रघंटा की पूजा विधि और आरती
18 hrs agoनवरात्रि में कैसे करनी चाहिए पूजा? पंडित सुरेश पांडेय ने बताया सही तरीका
1 day agoनवरात्रि व्रत के दौरान इन नियमों का रखें ध्यान, वरना नहीं मिलेगा पूजा का फल
1 day agoकितने दिनों बाद उतारें कलावा? जानिए रक्षासूत्र से जुड़े हुए धार्मिक नियम
1 day agoनवरात्रि में नवार्ण मंत्र जाप से दूर होंगे दुख, पंडित सुरेश पांडेय से जानिए
1 day agoखाने से जुड़ी गलतियां ही नहीं, इन कारणों से भी टूट सकता है नवरात्रि का व्रत
1 day agoआज नवरात्रि के दूसरे दिन करें मां ब्रह्मचारिणी की पूजा, जानिए विधि और मंत्र
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines