Feng Shui Tips: फेंग शुई चीन का प्राचीन वास्तु विज्ञान है. इसका मतलब है फेंग यानी ‘वायु’ और शुई यानी ‘जल’. यह हमारे घर और ऑफिस में ऊर्जा, जिसे ‘ची’ (Qi) कहते हैं, को संतुलित रखने की कला है. फेंग शुई कहता है कि घर का माहौल हमारे स्वास्थ्य, धन और रिश्तों पर असर डालता है. सही जगह पर रखी चीज़ें सकारात्मक ऊर्जा बढ़ाती हैं और जीवन में खुशहाली लाती हैं. आइए जानते हैं, क्रिस्टल कछुआ खास क्यों है, इसे घर में कहां रखना चाहिए और कहां नहीं और इससे जीवन पर क्या असर होता है?
क्रिस्टल कछुआ क्यों खास है?
कछुआ फेंग शुई में दीर्घायु, सुरक्षा और स्थिरता का प्रतीक है. इसे भगवान विष्णु के कूर्म अवतार से भी जोड़ा गया है. अगर कछुआ क्रिस्टल का हो तो यह और भी ताकतवर बन जाता है. यह धन और समृद्धि लाने के साथ घर में मजबूती और सकारात्मक ऊर्जा भी बढ़ाता है. कहते हैं, जब क्रिस्टल कछुआ को सही जगह नहीं रखा जाता है, तो जीवन में बदहाली शुरू हो जाती है।
कहां न रखें क्रिस्टल कछुआ
घर में कुछ जगहें ऐसी हैं, जहां कछुआ रखने से नकारात्मक असर पड़ सकता है। ये जगहें हैं:
बेडरूम: कछुआ सक्रिय ऊर्जा का प्रतीक है. इसे बेडरूम में रखने से पति-पत्नी में तनाव बढ़ सकता है.
रसोईघर (किचन): रसोईघर में आग का तत्व होता है. कछुआ जल और पृथ्वी का प्रतीक है. इनका टकराव घर में अस्थिरता और धन की कमी ला सकता है.
मुख्य दरवाजे के सामने: यह धन और खुशहाली की ऊर्जा को बाहर जाने नहीं देता. इससे आर्थिक परेशानी हो सकती है.
घर में यहां रखें कछुआ
उत्तर दिशा: यह दिशा करियर और जल तत्व के लिए उत्तम है. इस दिशा में कछुआ रखने से जीवन में धन और सफलता का प्रवाह बढ़ाता है.
ऑफिस या वर्कप्लेस: ऑफिस या वर्कप्लेस पर कछुआ को डेस्क पर पीठ की ओर रखें. इससे नौकरी में सुरक्षा, स्थिरता और नए अवसर मिलते हैं.
लिविंग रूम: बैठक कक्ष में उत्तर या उत्तर-पूर्व दिशा में कछुआ रखने से घर में सकारात्मक ऊर्जा का संचार और पारिवारिक सामंजस्य बढ़ता है.
इनका भी रखें ध्यान
- कछुए का मुख हमेशा घर के अंदर की ओर होना चाहिए, ताकि यह धन और सौभाग्य घर के भीतर लाए.
- इसे पानी के छोटे बर्तन में रखें ताकि इसकी ऊर्जा सक्रिय रहे.
- समय-समय पर साफ करें और धूप में थोड़ी देर रखें, जिससे ऊर्जा ताजा बनी रहे.
ये भी पढ़ें: Vastu Tips: घर की इन बेकार चीजों से पड़ता है भाग्य पर असर, ग्रह दोष से जेब हो जाता है खाली
डिस्क्लेमर: यहां दी गई जानकारी धार्मिक शास्त्र की मान्यताओं पर आधारित है तथा केवल सूचना के लिए दी जा रही है। News24 इसकी पुष्टि नहीं करता है।
संबंधित खबरें
पैसों की किल्लत को दूर करेंगे ये खास उपाय, खुशियों से भरेगा जीवन
9 hrs agoइन उपायों से दूर होगी दरिद्रता, मां लक्ष्मी की कृपा से मिलेगी सुख-समृद्धि
11 hrs agoक्या करवा चौथ व्रत पर रहेगा पर भद्रा का साया? जानिए पूजा मुहूर्त
12 hrs agoघर की नकारात्मकता को दूर करेंगे ये वास्तु उपाय, जानें जरूरी टिप्स
13 hrs agoकब है देव उठनी एकादशी व्रत? इस दिन योग निद्रा से जागेंगे भगवान विष्णु
14 hrs agoआज है महर्षि वाल्मीकि जयंती, जानिए महत्व और उनके जीवन से जुड़ी बातें
16 hrs agoवास्तु दोष का कारण बनती हैं बालकनी में रखी 5 चीजें, आज ही हटाएं
1 day agoआज चंद्रमा की रोशनी में करें ये महाउपाय, सेहत को मिलेंगे कई फायदे
1 day agoछिपाकर रखनी चाहिए ये 5 बातें, अपनों को बताने से भी बचें, वरना पछताएंगे
1 day agoआज शरद पूर्णिमा पर करें खीर वाला उपाय, होगी धन की प्राप्ति
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines