Feng Shui Money Tips: फेंग शुई में बांस का पौधा सौभाग्य, धन और सकारात्मक ऊर्जा का प्रतीक माना जाता है. यह केवल घर की सजावट नहीं बल्कि जीवन में सुख-शांति और तरक्की लाने वाला माध्यम भी है. इसके खोखले डंठल ऊर्जा के प्रवाह को बढ़ाते हैं और इसे पांच तत्व, जल, पृथ्वी, अग्नि, धातु और लकड़ी का संतुलन बनाने वाला भी माना जाता है. यही कारण है कि इसे ‘लकी बैम्बू’ कहा जाता है. आइए जानते हैं, इसे क्यों कहा जाता गरीबी भगाने वाला पौधा और घर की इस दिशा में लगाने से तुरंत आर्थिक लाभ होता है?
घर में लकी बैम्बू की सही दिशा
घर में बांस का पौधा लगाने से पहले दिशा का ध्यान रखना जरूरी है. फेंग शुई विशेषज्ञों के अनुसार, घर में लकी बैम्बू की सही दिशा इसके उपयोग और लक्ष्य पर निर्भर करता है।
पूर्व दिशा: स्वास्थ्य और परिवार में सुख-शांति के लिए शुभ.
दक्षिण-पूर्व दिशा: धन, व्यवसाय और आर्थिक स्थिति को तुरंत सुधारने के लिए सर्वोत्तम.
दक्षिण-पश्चिम दिशा: प्रेम और रिश्तों में मधुरता लाने के लिए उपयुक्त.
एक्सपर्ट बताते हैं कि इसे बेडरूम के कोने या अध्ययन कक्ष में रखा जा सकता है, लेकिन बिस्तर के पास नहीं रखना चाहिए.
यह भी पढ़ें: Kuber ka Paudha: पैसों की कमी से परेशान हैं, घर की इस दिशा में लगाएं कुबेर का पौधा, जमकर बरसेगा धन
बांस के डंठलों की संख्या का महत्व
फेंग शुई विशेषज्ञों के अनुसार, बांस के पौधे की डंठलों की संख्या का भी महत्व है, जो इस प्रकार है:
2 डंठल: प्यार और संबंधों के लिए.
3 डंठल: खुशी और संतोष.
5 डंठल: धन और आर्थिक स्थिति सुधारने के लिए.
8 डंठल: समृद्धि और तरक्की.
9 डंठल: महान सौभाग्य और खुशहाली.
बांस लगाने का तरीका
पौधे को आप पानी या मिट्टी दोनों में रख सकते हैं. इसे लाल रिबन से बांधना और कुछ सिक्के डालना शुभ माना जाता है. रोज थोड़ा पानी बदलना और पौधे की देखभाल करना जरूरी है ताकि यह हमेशा ताजगी और सकारात्मक ऊर्जा बनाए रखे.
बांस लगाने लाभ
बांस का पौधा नकारात्मक ऊर्जा को दूर करता है. यह घर में धन और तरक्की के रास्ते खोलता है. अध्ययन कक्ष में रखने से एकाग्रता बढ़ती है और मानसिक शांति मिलती है. विवाहिक जीवन में यह मधुरता लाता है और लोगों के बीच प्यार बढ़ाता है.
फेंग शुई के अनुसार, घर में बांस का पौधा होना केवल सौंदर्य नहीं बढ़ाता बल्कि जीवन में सकारात्मक बदलाव लाता है. इसे सही दिशा में लगाने से भाग्य चमकता है और गरीबी दूर रहती है.
यह भी पढ़ें: Sundarkand Path Benefits: घर में हर रोज करें सुंदरकांड का पाठ, डूबा हुआ धन भी आ जाएगा वापस
डिस्क्लेमर: यहां दी गई जानकारी धार्मिक शास्त्र की मान्यताओं पर आधारित है और केवल सूचना के लिए दी जा रही है. News24 इसकी पुष्टि नहीं करता है.
संबंधित खबरें
आज काली चौदस पर करें हनुमान जी की पूजा, जरूर करें आरती और चालीसा
11 hrs agoकाली चौदस पर क्यों की जाती है हनुमान पूजा? पढ़ें पौराणिक कथा
12 hrs agoआज या कल, कब मनाई जाएगी छोटी दिवाली? पंचांग के अनुसार, जानें सही दिन
13 hrs agoआज काली चौदस पर करें मां काली की आरती और चालीसा, यहां पढ़ें लिरिक्स
13 hrs agoआज काली चौदस पर करें मां काली की पूजा, जानिए शुभ मुहूर्त और पूजन विधि
15 hrs agoदिवाली पर इस दिव्य पाठ के साथ करें उपाय, प्रसन्न होंगी मां लक्ष्मी
1 day agoआज शाम किस समय जलाएं यम का दीपक? जानिए यम दीपम का महत्व
1 day agoधनतेरस पर आर्थिक लाभ के लिए करें ये उपाय, पंडित सुरेश पांडेय से जानें
1 day agoआज धनतेरस पर करें कुबेर देव की आरती और चालीसा का पाठ, पढ़ें लिरिक्स
1 day agoधनतेरस पर छोटा-सा उपाय भर देगा आपकी तिजोरी, यहां जानिए
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines