Grah Dosh Causes: हिंदू धर्म में गाय को माता का दर्जा दिया गया है. धार्मिक मान्यता के अनुसार, गाय के प्रत्येक अंग में देवी-देवताओं का वास है. इसलिए गाय को गौ माता भी कहा जाता है. माना जाता है कि जो लोग नियमित रूप से गौ माता की पूजा व सेवा करते हैं, उन्हें पूर्व के पूर्व जन्मों के पापों से मुक्ति मिलती है. इसके अलावा गाय को रोटी खिलाना भी शुभ होता है. लेकिन कई बार लोग गाय को रोटी खिलाते हुए कुछ गलतियां कर देते हैं, जिस कारण वो जीवनभर परेशान रहते हैं. साथ ही कुंडली में ग्रहों की स्थिति कमजोर होने लगती है. चलिए जानते हैं गाय को किस तरह की रोटी खिलाने से ग्रह दोष लगता है.
इन 3 ग्रहों की स्थिति होने लगती है कमजोर
देवगुरु बृहस्पति ग्रह
ज्योतिष शास्त्र के अनुसार, गाय को बासी और जूठी रोटी खिलाने से कुंडली में देवगुरु बृहस्पति ग्रह की स्थिति कमजोर होती है. गुरु के कमजोर होने के कारण भाग्य कमजोर होने लगता है, जिस कारण किसी भी काम में सफलता नहीं मिलती है. इसके अलावा तर्क और निर्णय लेने की क्षमता में भी कमी आती है.
शुक्र ग्रह
गौ माता को जूठी रोटी खिलाने से कुंडली में शुक्र ग्रह की स्थिति कमजोर होती है. ज्योतिष शास्त्र में शुक्र ग्रह को धन और सुख का दाता माना गया है, जिसके कमजोर होने के कारण जीवन में अशांति, दुख, बीमारी और आर्थिक परेशानियों का आगमन होता है.
शनि ग्रह
शनि देव को न्याय और कर्म का दाता माना जाता है. यदि आप गौ माता को जूठी या बासी रोटी खिलाते हैं तो इससे आपको शनि ग्रह के अशुभ प्रभाव का सामना करना पड़ सकता है.
ये भी पढ़ें- Shadashtak Drishti: 15 दिसंबर से 4 राशियों को भारी धन लाभ होने के योग, सूर्य-गुरु बनाएंगे षडाष्टक दृष्टि
गाय को खाना खिलाते वक्त न करें ये गलतियां
- गाय को तामसिक भोजन खिलाने से जीवन में कष्ट, अशांति और दुर्भाग्य का आगमन होता है.
- दिखावे और बिना मन के गाय की सेवा नहीं करनी चाहिए.
- गाय को तंग करने या उसका मजाक बनाने से पाप लगता है.
- गाय को मारने से ब्राह्मण की हत्या के बराबर पाप लगता है.
गाय को क्या खिलाना है सबसे ज्यादा शुभ?
गाय को हमेशा ताजा, शुद्ध और सात्विक भोजन खिलाना चाहिए. खासकर, रोटी और हरा चारा गाय को खिलाना शुभ होता है. इससे न सिर्फ देवी-देवताओं की विशेष कृपा प्राप्त होती है, बल्कि जीवन में खुशियां भी बनी रहती हैं.
ये भी पढ़ें- Kharmas 2025 Rashifal: खरमास में शुक्र-बुध करेंगे राशि गोचर, इन 3 राशियों का रूठ सकता है भाग्य
डिस्क्लेमर: यहां दी गई जानकारी ज्योतिष शास्त्र पर आधारित है तथा केवल सूचना के लिए दी जा रही है. News24 इसकी पुष्टि नहीं करता है.
संबंधित खबरें
Sharad Purnima 2026: 25 या 26 अक्टूबर, कब है शरद पूर्णिमा? इस दिन क्यों बनाया जाता है खीर का प्रसाद, जानिए
6 hrs agoVideo: पितृ पक्ष में भूलकर भी ना करें ये गलतियां, वरना झेलने पड़ेंगे अशुभ परिणाम, जानिए
13 hrs agoGaruda Purana: मृत्यु के बाद नाक-कान में क्यों लगाई जाती है रुई? जानिए गरुड़ पुराण और विज्ञान से जुड़ा रहस्य
13 hrs agoKaalchakra: पितृ पक्ष में श्राद्ध करना क्यों होता है जरूरी? पंडित सुरेश पांडेय से जानिए महत्व
15 hrs agoMahalaxmi Vrat Upay: आज महालक्ष्मी व्रत का समापन, धन-धान्य की प्राप्ति के लिए करें ये उपाय, पंडित सत्यम विष्णु अवस्थी से जानें
18 hrs agoKalashtami Vrat 2026 Today: आज है मासिक कालाष्टमी व्रत, जानिए कालभैरव भगवान की पूजा विधि और आरती
19 hrs agoKarwa Chauth 2026 Date: कब रखा जाएगा करवा चौथ का व्रत? नोट कर लें सही तारीख और चंद्रोदय का समय
1 day agoShri Pitar Ji ki Aarti: पितृ पक्ष में श्राद्ध और तर्पण के बाद जरूर करें पितरों की आरती, यहां पढ़ें श्री पितृ आरती
1 day agoVideo: पितृदोष से सावधान! परेशानियों से घिर जाएगा आपका खुशहाल जीवन, पंडित सुरेश पांडेय से जानिए
1 day agoKaalchakra: पिंडदान करना क्यों माना जाता है महादान? पंडित सुरेश पांडेय से जानिए इसका महत्व
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines