Falgun Maas 2026: फाल्गुन माह की शुरुआत 2 फरवरी 2026, दिन सोमवार को हो रही है. यह हिंदू पंचांग का आखिरी महीना है. फाल्गुन महीना बेहद खास होता है. आध्यात्मिक दृष्टि से यह महीना पुण्यदायी होतै है. फाल्गुन महीना भगवान शिव और कृष्ण जी की पूजा के लिए समर्पित होता है. इस महीने होली और महाशिवरात्रि जैसे बड़े पर्व आते हैं. फाल्गुन महीना जप, तप और दान-पुण्य के लिए खास होता है. यह महीना मौसम में परिवर्तन का समय होता है. आपको फाल्गुन में कई कार्यों को करना चाहिए और कुछ गलतियों को करने से बचना चाहिए.
फाल्गुन माह में भूलकर भी न करें ये काम
इन शुभ कार्यों से बचें
फाल्गुन माह में होली से पहले होलाष्टक लगते हैं. आपको होलाष्टक के समय शुभ और मांगलिक कार्य करने से बचना चाहिए. आप इस दौरान विवाह, मुंडन और गृह प्रवेश जैसे कार्यों को करने से बचें. होलाष्टक शुभ कार्य के लिए अच्छे नहीं होते हैं.
न करें तामसिक भोजन
आपको फाल्गुन माह में तामसिक भोजन करने से बचना चाहिए. आप मांस, मदिरा और प्याज लहसुन का सेवन न करें. इससे शरीर और मन अशुद्ध होता है. आपको इस महीने शरीर को शुद्ध रखना चाहिए. इसके साथ ही आप साफ-सफाई का ध्यान रखें. नियमित स्नान करें और सात्विक दिनचर्या अपनाएं.
ये भी पढ़ें – Magh Purnima 2026 Upay: बेहद खास है माघ पूर्णिमा, इन मंत्रों के जाप से दूर होंगे कष्ट, मिलेगी मानसिक शांति
क्रोध और अंहकार से बचें
फाल्गुन महीने में आपको बिल्कुल भी क्रोध नहीं करना चाहिए. क्रोध और अहंकार करने से चिड़चिड़ापन आता है. आप इस महीने में संयम रखें और धैर्य के साथ तप करें. इससे मानसिक शांति बनी रहती है.
फाल्गुन महीने में करें ये काम
फाल्गुन महीना कई कार्यों के लिए शुभ होता है. इस महीने आपको अन्न, धन और वस्त्र का दान करना चाहिए. इस महीने दान-पुण्य के काम करने से जीवन में सुख, शांति और समृद्धि आती है. यह महीना सयंम, दान और भक्ति का महीना माना जाता है. फाल्गुन महीने में भगवान श्रीकृष्ण और भगवान शिव की पूजा करनी चाहिए. इन शुभ कार्यों को करने से आपको लाभ होगा.
डिस्क्लेमर: यहां दी गई जानकारी ज्योतिष शास्त्र पर आधारित है तथा केवल सूचना के लिए दी जा रही है. News24 इसकी पुष्टि नहीं करता है.
संबंधित खबरें
धनतेरस पर कुबेर देवता की पूजा क्यों? जानिए पूजन विधि और उपाय
1 hr agoदिवाली पर ‘श्रीयंत्र’ की पूजा से मिलेगा मां लक्ष्मी का आशीर्वाद, यहां जानें
4 hrs agoविदुर नीति के अनुसार, इन 4 जगहों पर पैसों की बर्बादी कर देगी कंगाल
5 hrs agoधनतेरस पर सोना-चांदी खरीदने का पैसा नहीं, खरीदें ये 5 सस्ती चीजें
7 hrs agoओमान के तट पर जहाज हमले में भारतीय नाविक की मौत
23 hrs agoधनतेरस, दिवाली से लेकर भाई दूज तक की सही तारीख जानें, देखें लिस्ट
1 day ago5 नवंबर को है गोवत्स द्वादशी, जरूर करें गायों और बछड़ों की पूजा
1 day agoकष्टों से मुक्ति के लिए करें 'श्री सूक्त' का पाठ, मिलेगी सुख-समृद्धि
1 day agoछोटी दिवाली पर की जाती है हनुमान पूजा, जानिए क्या है धार्मिक कारण?
1 day agoकब है रमा एकादशी व्रत? जानिए सही तारीख और श्रीहरि विष्णु की पूजा विधि
2 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines