---विज्ञापन---

Astro Tips: पर्स में जरूर रखें ये 5 चीजें, न पैसे होंगे कम और न लगेगी बुरी नजर

Purse Astro Tips: पर्स में पैसे और जरूरी कागज के अलावा कुछ विशेष चीजों को रखना शुभ होता है। इससे देवी-देवताओं की विशेष कृपा प्राप्त होती है, जिसके कारण व्यक्ति को पैसों और बुरी नजर की समस्या से छुटकारा मिल सकता है। चलिए जानते हैं वास्तु शास्त्र में बताई गई उन 5 चीजों के बारे में, जिन्हें पर्स में रखने से धन और सकारात्मक ऊर्जा आकर्षित होती है।

Purse Astro Tips: पुरुषों से लेकर महिलाओं तक हर कोई पर्स का इस्तेमाल करता है। जहां पुरुष पर्स में पैसे और जरूरी कागजात रखते हैं। वहीं दूसरी तरफ महिलाओं के पर्स में आपको पैसे और जरूरी कागज के साथ-साथ कई ब्यूटी प्रोडक्ट्स मिल जाएंगे। हालांकि वास्तु शास्त्र में बताया गया है कि कुछ चीजों को पर्स में नहीं रखना चाहिए। इससे नकारात्मक ऊर्जा बढ़ती है, जिसका बुरा प्रभाव व्यक्ति की सेहत, करियर और आमदनी पर पड़ता है। लेकिन कुछ चीजें ऐसी भी हैं, जिन्हें पर्स में रखना बेहद शुभ माना जाता है। चलिए जानते हैं 5 ऐसी विशेष चीजों के बारे में, जिन्हें पर्स में रखने से व्यक्ति पैसों की कमी से लेकर बुरी नजर और काला-जादू आदि की समस्या से बच सकता है।

इलायची

वास्तु शास्त्र के अनुसार, 3 से 4 इलायची हर समय पर्स में रखना बेहद शुभ होता है। इससे धन आकर्षित होता है और व्यक्ति के ऊपर सदा धन की देवी मां लक्ष्मी की कृपा बनी रहती है। साथ ही व्यक्ति को बार-बार बुरी नजर भी नहीं लगती है।

---विज्ञापन---

ये भी पढ़ें- Venus Transit: अब 3 राशियों के जीवन में होगा मंगल ही मंगल, शुक्र की कृपा से हर काम में मिलेगी सफलता!

लौंग

पर्स में 8 से 9 लौंग रखने से धन आकर्षित होता है। साथ ही देवी-देवताओं की विशेष कृपा प्राप्त होती है, जिससे जीवन में आ रही समस्याएं काफी हद तक कम होने लगती हैं। मान्यता है कि लौंग के सकारात्मक प्रभाव के कारण आसपास मौजूद नकारात्मक ऊर्जा का स्तर कम होता है, जिससे नजर नहीं लगती है।

---विज्ञापन---

फिटकरी

वास्तु शास्त्र के अनुसार, जो लोग अपने पर्स में फिटकरी का टुकड़ा रखते हैं, उन्हें बुरी नजर नहीं लगती है। इसके अलावा उनकी तरफ पैसे आकर्षित होते हैं, जिसके कारण उनकी जेब सदा पैसों से भरी रहती है।

काली मिर्च

जिन लोगों को दूसरों को देखकर बहुत ज्यादा जलन होती है, उन्हें अपने पर्स में 7 काली मिर्च जरूर रखनी चाहिए। इससे आपका मन और दिमाग शांत रहेगा, जिससे आप ज्यादा फोकस के साथ अपना काम कर पाएंगे।

---विज्ञापन---

चक्रफूल

पर्स में 1 चक्रफूल को रखने से नकारात्मक ऊर्जा से छुटकारा होता है। साथ ही मन-दिमाग शांत रहता है।

ये भी पढ़ें- Surya Gochar: 33 दिन इन 3 राशियों पर होगी पैसों की बौछार! सूर्य करेंगे नीच राशि में गोचर

---विज्ञापन---

डिस्क्लेमर: यहां दी गई जानकारी धार्मिक मान्यताओं पर आधारित है तथा केवल सूचना के लिए दी जा रही है। News24 इसकी पुष्टि नहीं करता है।

First published on: Oct 06, 2024 01:38 PM

End of Article

About the Author

Nidhi Jain

निधि की पढ़ने और लिखने में हमेशा से रुचि रही है. पिछले 3 साल से वह डिजिटल मीडिया से जुड़ी हुई हैं. वर्तमान में News24 में धर्म और ज्योतिष सेक्शन के लिए अपनी सेवाएं दे रही हैं. न्यूज 24 से जुड़ने से पहले निधि जैन दिल्ली प्रेस संस्थान में कार्यरत थीं. निधि ने Guru Jambheshwar University, Hisar Haryana से BJMC (ग्रेजुएशन) की पढ़ाई की है.

📧 Email: nidhi.jain@bagconvergence.in

🔗 LinkedIn: https://www.linkedin.com/in/nidhi-jain-47119a191

🐦 Twitter/X: https://x.com/jainidhi125?

Read More
संबंधित खबरें
Sponsored Links by Taboola