Ekdant Sankashti Chaturthi 2024: वैदिक पंचांग के अनुसार, दो दिन बाद यानी 24 मई से ज्येष्ठ माह की शुरुआत हो रही है। हिंदू धर्म में ज्येष्ठ माह का विशेष महत्व है। इस माह में पड़ने वाला हर एक पर्व का अपना-अपना महत्व होता है। ज्येष्ठ माह की शुरुआत होते ही कुछ दिन बाद चतुर्थी के दिन एकदंत संकष्टी चतुर्थी का व्रत रखा जाएगा। एकदंत संकष्टी चतुर्थी के दिन विघ्नहर्ता भगवान गणेश की विधि-विधान से पूजा की जाएगी। साथ ही व्रत भी रखा जाएगा। तो आज इस खबर में जानेंगे कि एकदंत संकष्टी चतुर्थी कब है, शुभ मुहूर्त क्या, पूजा विधि, महत्व और चांद निकलने का समय क्या है।
कब है एकदंत संकष्टी चतुर्थी
वैदिक पंचांग के अनुसार, एकदंत संकष्टी चतुर्थी ज्येष्ठ माह के कृष्ण पक्ष की चतुर्थी तिथि को मनाई जाती है। ज्येष्ठ माह के कृष्ण पक्ष की चतुर्थी तिथि की शुरुआत 26 मई को दोपहर 06 बजकर 06 मिनट पर हो रही है और समाप्ति अगले दिन यानी 27 मई को दोपहर 3 बजकर 23 मिनट पर होगी। दृक पंचांग के अनुसार, एकदंत चतुर्थी 26 मई दिन रविवार को है।
क्या है चांद निकलने का शुभ समय
वैदिक पंचांग के अनुसार, एकदंत संकष्टी चतुर्थी के दिन चांद निकलने का शुभ समय रात्रि के 10 बजकर 12 मिनट पर है। मान्यता है कि इस समय चांद की भी पूजा विधि-विधान से की जाती है। साथ ही अर्घ्य भी दिया जाता है।
भगवान गणेश की पूजा विधि
धार्मिक मान्यताओं के अनुसार, एकदंत संकष्टी चतुर्थी के दिन सुबह उठकर स्नान-ध्यान करें। साथ ही मन में गणेश का ध्यान करते रहें। उसके बाद स्वच्छ वस्त्र पहनें। मन में भगवान गणेश का ध्यान करते हुए संकल्प लें। उसके बाद मंदिर की साफ-सफाई करें। साथ ही एक चौकी पर हरे रंग का कपड़ा बिछाकर गणेश जी की मूर्ति स्थापित करें। उसके बाद भगवान गणेश पर फूल के माध्यम से जल का छिड़काव करें। उसके बाद दीपक जलाएं। दीपक जलाने के बाद 11 या 21 दूर्वा का गांठ भगवान गणेश पर अर्पित करें। उसके बाद भगवान की विधिवत पूजा करें।
एकदंत संकष्टी चतुर्थी का महत्व
वैदिक ज्योतिष शास्त्र के अनुसार, एकदंत संकष्टी चतुर्थी के दिन भगवान गणेश की पूजा की जाती है। जो लोग विधि-विधान से पूजा-पाठ के साथ व्रत रखते हैं उन पर भगवान गणेश की कृपा रहती है। साथ ही उनकी सारी मनोकामनाएं पूर्ण हो जाती हैं। एकदंत संकष्टी चतुर्थी के दिन व्रत रखने से संतान सुख की प्राप्ति होती है।
यह भी पढ़ें- अगर हाथ में ये रेखा…तो शादी के बाद होगा पैसा ही पैसा, चमक जाएगी किस्मत
यह भी पढ़ें- मेन गेट पर लगाएं इस भगवान की तस्वीर, सभी दोषों से मिलेगी मुक्ति
डिस्क्लेमर: यहां दी गई जानकारी धार्मिक मान्यताओं पर आधारित है तथा केवल सूचना के लिए दी जा रही है। News24 इसकी पुष्टि नहीं करता है। किसी भी उपाय को करने से पहले संबंधित विषय के एक्सपर्ट से सलाह अवश्य लें।
संबंधित खबरें
कैसा होता है सपने में पूर्वजों को देखना? जानिए क्या मिलते हैं संकेत
8 hrs agoइस मंदिर में खुद का पिंडदान करते है लोग, जानिए क्या है मान्यता?
12 hrs agoपितरों को प्रसन्न करने के लिए करें ये खास उपाय, पंडित सुरेश पांडेय से जानिए
13 hrs agoशुरू होने वाली है शारदीय नवरात्रि? कर लें कलश स्थापना की तैयारी
15 hrs agoकब होगी शारदीय नवरात्रि की शुरुआत? जानिए अष्टमी, नवमी और दशहरा की तारीख
1 day agoमाघ मेले में होगी नई शुरुआत, दंडी संन्यासी पहली बार करेंगे देव अमृत स्नान
1 day agoपितृ पक्ष में करें गाय वाला उपाय, गरुड़ पुराण में बताया गया है महत्व
1 day agoबद्रीनाथ यात्रा का पिछला रिकॉर्ड टूटा, 18 लाख 67 हजार भक्तों ने किए दर्शन
1 day agoआज इंदिरा एकादशी पर करें पीपल से जुड़ा उपाय, पितृ दोष से मिलेगी मुक्ति
1 day agoआज है इंदिरा एकादशी व्रत, जानिए विष्णु भगवान की पूजा विधि और शुभ मुहूर्त
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines