Ekadashi Kab Hai: हर महीने की एकादशी तिथि को एकादशी का व्रत रखा जाता है. कृष्ण और शुक्ल पक्ष महीने में दो बार एकादशी का व्रत रखा जाता है. चैत्र माह की शुक्ल पक्ष एकादशी का व्रत आ रहा है. चैत्र माह की शुक्ल पक्ष एकादशी को कामदा एकादशी के नाम से जानते हैं. कामदा एकादशी की तारीख को लेकर लोगों के बीच भ्रम बना हुआ है. कामदा एकादशी किस दिन मनाई जाएगी चलिए इसकी सटीक तारीख के बारे में जानते हैं.
कब है कामदा एकादशी? (Kamada Ekadashi Kab Hai)
कामदा एकादशी तिथि का आरंभ 28 मार्च की सुबह 8 बजकर 45 मिनट पर हो चुका है. इसका समापन अगले दिन 29 मार्च को सुबह 7 बजकर 46 मिनट पर होगा. कामदा एकादशी व्रत का पारण 30 मार्च को किया जाएगा. कामदा एकादशी का व्रत 29 मार्च 2026, दिन रविवार को रखा जाएगा. इसके बाद अगले दिन 30 मार्च को व्रत का पारण होगा. कामदा एकादशी पर पूजा का शुभ समय सुबह 6 बजे से लेकर 7 बजकर 30 मिनट तक रहेगा. इसके अलावा अभिजीत मुहूर्त में पूजा कर सकते हैं.
ये भी पढ़ें – Swapna Shastra: सपनों में दिखी ये 4 चीजें हमेशा रखें सीक्रेट, वरना हो सकता है अशुभ, झेलनी पड़ेगी कंगाली
कामदा एकादशी पूजा विधि (Kamada Ekadashi Puja Vidhi)
कामदा एकादशी की पूजा के लिए सुबह जल्दी उठकर स्नान करें. इसके बाद पूजा स्थान की सफाई कर चौकी स्थापित करें. चौकी पर पीला कपड़ा बिछाकर भगवान विष्णु और मां लक्ष्मी की प्रतिमा स्थापित करें. भगवान विष्णु और मां लक्ष्मी को फूल अर्पित करें. दीप और दीपक जलाएं. व्रत कथा का पाठ करें और आरती कर भोग लगाकर पूजा संपन्न करें.
कामदा एकादशी पर करें खास उपाय (Kamada Ekadashi Upay)
- सुखी वैवाहिक जीवन के लिए कामदा एकादशी पर तुलसी के पौधे की पूजा करें. तुलसी के पौधे में मां लक्ष्मी का वास माना जाता है. यह भगवान विष्णु को अति प्रिय है. तुलसी की पूजा करें और श्रृंगार का सामान अर्पित करें.
- जीवन में चल रही परेशानियों से मुक्ति के लिए आपको किसी जरूरतमंद को भोजन कराना चाहिए और धन का दान करना चाहिए. दान करना बेहद शुभ माना जाता है.
- आपको कामदा एकादशी पर पीपल के पेड़ के नीचे घी का दीपक जलाना चाहिए. घी का दीपक जलाएं और पीपल के पेड़ की परिक्रमा करें. इस उपाय को करने से दरिद्रता दूर होती है.
डिस्क्लेमर: यहां दी गई जानकारी ज्योतिष शास्त्र पर आधारित है तथा केवल सूचना के लिए दी जा रही है. News24 इसकी पुष्टि नहीं करता है.
संबंधित खबरें
शरद पूर्णिमा का पर्व इन आरती के बिना है अधूरा, भूलकर भी ना करें गलती
7 hrs agoशरद पूर्णिमा पर मां लक्ष्मी की कृपा से जागेगा भाग्य, यहां जानिए उपाय
12 hrs agoशरद पूर्णिमा के उपाय दूर करेंगे पैसों की तंगी, खुलेंगे समृद्धि के द्वार
14 hrs agoशनिवार को शनि स्तोत्र के पाठ से मिलेगी शनिदोष से मुक्ति, जरूर करें ये उपाय
15 hrs agoशरद पूर्णिमा पर चांद की रोशनी में क्यों रखते हैं खीर? जानिए इसका कारण
1 day agoकब शुरू हो रहा कार्तिक माह? जानें तारीख और व्रत-त्योहार की पूरी लिस्ट
1 day agoआज प्रदोष काल में करें महादेव की पूजा, मिलेगा सुख-समृद्धि का आशीर्वाद
1 day agoवास्तु टिप्स: इन 5 चीजों को जमीन पर न रखें, घर से चली जाती है सुख-समृद्धि
2 days agoकब है नरक चतुर्दशी? जानिए छोटी दिवाली की तारीख और यम का दीपक जलाने का महत्व
2 days agoचाणक्य नीते में बताए गए हैं अच्छे बेटे के गुण, रोशन करते हैं परिवार का नाम
2 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines