Ekadashi Kab Hai: 29 या 30 मार्च, कब है कामदा एकादशी? जानिए सटीक तारीख और खास उपाय

Ekadashi Kab Hai: चैत्र माह की शुक्ल पक्ष एकादशी की तिथि को लेकर लोगों के बीच कन्फ्यूजन बना हुआ है. कामदा एकादशी 29 या 30 मार्च कब है चलिए इसकी सटीक तारीख और भगवान विष्णु के आशीर्वाद के लिए खास उपायों के बारे में जानते हैं.

Ekadashi Kab Hai

Photo Credit- News24GFX

Ekadashi Kab Hai: हर महीने की एकादशी तिथि को एकादशी का व्रत रखा जाता है. कृष्ण और शुक्ल पक्ष महीने में दो बार एकादशी का व्रत रखा जाता है. चैत्र माह की शुक्ल पक्ष एकादशी का व्रत आ रहा है. चैत्र माह की शुक्ल पक्ष एकादशी को कामदा एकादशी के नाम से जानते हैं. कामदा एकादशी की तारीख को लेकर लोगों के बीच भ्रम बना हुआ है. कामदा एकादशी किस दिन मनाई जाएगी चलिए इसकी सटीक तारीख के बारे में जानते हैं.

विज्ञापन

कब है कामदा एकादशी? (Kamada Ekadashi Kab Hai)

कामदा एकादशी तिथि का आरंभ 28 मार्च की सुबह 8 बजकर 45 मिनट पर हो चुका है. इसका समापन अगले दिन 29 मार्च को सुबह 7 बजकर 46 मिनट पर होगा. कामदा एकादशी व्रत का पारण 30 मार्च को किया जाएगा. कामदा एकादशी का व्रत 29 मार्च 2026, दिन रविवार को रखा जाएगा. इसके बाद अगले दिन 30 मार्च को व्रत का पारण होगा. कामदा एकादशी पर पूजा का शुभ समय सुबह 6 बजे से लेकर 7 बजकर 30 मिनट तक रहेगा. इसके अलावा अभिजीत मुहूर्त में पूजा कर सकते हैं.

विज्ञापन

कामदा एकादशी पूजा विधि (Kamada Ekadashi Puja Vidhi)

कामदा एकादशी की पूजा के लिए सुबह जल्दी उठकर स्नान करें. इसके बाद पूजा स्थान की सफाई कर चौकी स्थापित करें. चौकी पर पीला कपड़ा बिछाकर भगवान विष्णु और मां लक्ष्मी की प्रतिमा स्थापित करें. भगवान विष्णु और मां लक्ष्मी को फूल अर्पित करें. दीप और दीपक जलाएं. व्रत कथा का पाठ करें और आरती कर भोग लगाकर पूजा संपन्न करें.

विज्ञापन

कामदा एकादशी पर करें खास उपाय (Kamada Ekadashi Upay)

  • सुखी वैवाहिक जीवन के लिए कामदा एकादशी पर तुलसी के पौधे की पूजा करें. तुलसी के पौधे में मां लक्ष्मी का वास माना जाता है. यह भगवान विष्णु को अति प्रिय है. तुलसी की पूजा करें और श्रृंगार का सामान अर्पित करें.
  • जीवन में चल रही परेशानियों से मुक्ति के लिए आपको किसी जरूरतमंद को भोजन कराना चाहिए और धन का दान करना चाहिए. दान करना बेहद शुभ माना जाता है.
  • आपको कामदा एकादशी पर पीपल के पेड़ के नीचे घी का दीपक जलाना चाहिए. घी का दीपक जलाएं और पीपल के पेड़ की परिक्रमा करें. इस उपाय को करने से दरिद्रता दूर होती है.

डिस्क्लेमर: यहां दी गई जानकारी ज्योतिष शास्त्र पर आधारित है तथा केवल सूचना के लिए दी जा रही है. News24 इसकी पुष्टि नहीं करता है.

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Aman Maheshwari

Aman Maheshwari

अमन माहेश्वरी न्यूज 24 में सीनियर सब एडिटर के पद पर कार्यरत हैं. वह खबरों को समझकर पाठकों तक आसान शब्दों में पहुंचाने का काम बखूबी करते हैं. इन्होंने दिल्ली यूनिवर्सिटी के डॉ भीमराव अंबेडकर कॉलेज से पत्रकारिता में ग्रेजुएशन (BJMC) किया है. इसके बाद उत्तर प्रदेश राजर्षि टंडन मुक्त विश्वविद्यालय से पत्रकारिता में पोस्ट ग्रेजुएशन (MJMC) किया. पढ़ाई पूरी करने के बाद डिजिटल मीडिया में अपने करियर की शुरुआत की. सबसे पहले जी मीडिया डीएनए हिंदी के साथ जुड़े. पिछले 5 साल से अमन डिजिटल मीडिया से जुड़े हुए हैं. डीएनए हिंदी में बतौर ट्रेनी जर्नलिस्ट ज्वाइन किया. इसके बाद सब एडिटर के पद पर काम किया. वर्तमान में धर्म और ज्योतिष सेक्शन के लिए अपनी सेवाएं दे रहे हैं. अमन ने अयोध्या में भव्य राम मंदिर का निर्माण और प्रयागराज में महाकुंभ मेले के दौरान धार्मिक खबरों को बखूबी कवर किया. धर्म और ज्योतिष - अमन धर्म-ज्योतिष सेक्शन के लिए लिखने के दौरान अंक ज्योतिष, वास्तु, ग्रह गोचर, व्रत-त्योहार से जुड़े विषयों पर लेख तैयार करते हैं. देवी-देवता और उनसे जुड़ी पौराणिक कथाओं, मंदिर, तीर्थ, धार्मिक स्थल और धार्मिक परंपराएं से जुड़े लेख लिखते हैं. इसके साथ ही धार्मिक यात्राओं से जुड़े उपयोगी लेख अमन तैयार करते हैं. Email - aman@bagconvergence.in X Account - MrAman0501
... और पढ़ें
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ