Eid Ul Fitr Kab Hai: रमजान के महीने में मुस्लिम लोग रोजा रखते हैं और अल्लाह की इबादत करते हैं. रमजान के बाद शव्वाल महीने के पहले दिन ईद का पर्व मनाया जाता है. रमजान के बाद मनाई जाने वाली ईद को ईद उल फितर और मीठी ईद के नाम से जानते हैं. ईद की तारीख को लेकर लोगों के बीच अभी कन्फ्यूजन बना हुआ है. ईद की तारीख चांद दिखने के बाद तय होती है. सऊदी में ईद का चांद नजर आने के बाद ईद की तारीख तय होगी.
कब दिखेगा चांद?
सऊदी अरब में चांद दिखने के बाद अगले दिन ईद मनाई जाती है. सऊदी अरब में 18 मार्च गुरुवार को चांद नजर नहीं आया है. ऐसे में आज चांद दिखने की उम्मीद है. सऊदी अरब में आज चांद नजर आता है तो कल वहां ईद का पर्व मनाया जाएगा. यानी 19 मार्च को चांद नजर आने पर सऊदी अरब में कल 20 मार्च को ईद मनाई जाएगी.
ये भी पढ़ें – Eid Ul Fitr 2026: खुशियों से मनाए ईद उल फितर, मीठी ईद पर जरूर करें ये 5 काम, मिलेगा सवाब और बरकत
भारत में कब मनाई जाएगी ईद?
भारत में ईद का पर्व सऊदी अरब में मनाए जाने के एक दिन बाद मनाया जाता है. आज सऊदी अरब में चांद नजर आता है 20 मार्च को ईद मनाई जाएगी. कल 20 मार्च दिन शुक्रवार को भारत में ईद का चांद नजर आता है तो भारत में ईद उल फितर 21 मार्च 2026, दिन शनिवार को मनाई जाएगी. आज शाम को ईद का चांद देखने के बाद ईद की अंतिम तारीख का ऐलान कर दिया जाएगा. ईद मनाने की संभावित तारीख 21 मार्च है.
कैसे मनाए ईद?
ईद के दिन नमाज अदा करें और एक-दूसरे को ईद मुबारकबाद दें, ईद के पर्व पर मीठी चीजें बनाकर खाएं. सेवइयां, शीर खुरमा और मिठाइयां खाएं. मीठे पकवान खाएं और दोस्तों और रिश्तेदारों को मीठे पकवान खिलाएं. ईद के दिन अल्लाह की इबादत कर शुक्र अदा करना चाहिए. ईद के दिन बड़े लोगों से आशीर्वाद लें और अपने से छोटो को ईदी दें. ईदी में गिफ्ट और पैसे दे सकते हैं.
डिस्क्लेमर: यहां दी गई जानकारी सामान्य मान्यताओं पर आधारित है तथा केवल सूचना के लिए दी जा रही है. News24 इसकी पुष्टि नहीं करता है.
संबंधित खबरें
वास्तु दोष का कारण बनती हैं बालकनी में रखी 5 चीजें, आज ही हटाएं
12 hrs agoआज चंद्रमा की रोशनी में करें ये महाउपाय, सेहत को मिलेंगे कई फायदे
12 hrs agoछिपाकर रखनी चाहिए ये 5 बातें, अपनों को बताने से भी बचें, वरना पछताएंगे
13 hrs agoआज शरद पूर्णिमा पर करें खीर वाला उपाय, होगी धन की प्राप्ति
16 hrs agoप्रेमानंद महाराज ने बताया, व्यक्ति की उम्र कम कर सकती हैं ये 4 आदतें
17 hrs agoआज शरद पूर्णिमा पर जरूर बनाएं खीर, जानिए चंद्रोदय का समय
20 hrs agoशरद पूर्णिमा का पर्व इन आरती के बिना है अधूरा, भूलकर भी ना करें गलती
1 day agoशरद पूर्णिमा पर मां लक्ष्मी की कृपा से जागेगा भाग्य, यहां जानिए उपाय
1 day agoशरद पूर्णिमा के उपाय दूर करेंगे पैसों की तंगी, खुलेंगे समृद्धि के द्वार
1 day agoशनिवार को शनि स्तोत्र के पाठ से मिलेगी शनिदोष से मुक्ति, जरूर करें ये उपाय
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines