Dussehra 2026 Ravan Dahan Upay: आश्विन माह की शुक्ल पक्ष दशमी तिथि को दशहरा मनाया जाता है. इस दिन कई स्थानों पर रावण दहन का कार्यक्रम आयोजित किया जाता है. आज 20 अक्टूबर को रावण दहन किया जाएगा. रावण दहन के बाद लोग वहां से रावण की राख या जली हुई लकड़ी लेकर आते हैं. रावण की राख या लकड़ी को घर लाने के पीछे क्या परंपरा है. इसके बारे में कम ही लोग जानते हैं. लंबे समय से चली आ रही इस परंपरा का क्या महत्व है, आइये इसके बारे में जानते हैं.
रावण दहन की राख के उपाय
धार्मिक मान्यताओं और स्थानिय परंपराओं के अनुसार, रावण दहन के बाद इसकी राख को घर लेकर आना सुख-शांति और समृद्धि के लिए अच्छा होता है. घर पर रावण दहन की राख लेकर आने से कई फायदे मिलते हैं. आइये इस परंपरा जुड़े फायदे के बारे में जानते हैं.
नजर दोष के लिए – रावण की राख या जली लकड़ी घर लाने से नजर दोष से मुक्ति मिलती है. यह नकारात्मकता को खत्म करने का काम करती है. घर में किसी को नजर लगी है तो, उसके ऊपर सात बार इसे घुमाने से नजर उतार सकते हैं.
सुख-शांति के लिए – घर-परिवार में सुख-शांति स्थापित करने के लिए आप रावण की राख लेकर आ सकते हैं. इससे वास्तु दोष को भी दूर कर सकते हैं. आप इस राख को पीले या लाल कपड़े में बांधकर घर के मुख्य द्वार पर रख दें.
ये भी पढ़ें – Aparajita Puja 2026: दशहरा पर करें अपराजिता स्तोत्र का पाठ, इस एक उपाय से हर कार्य में मिलेगी सफलता
आर्थिक समृद्धि के लिए – रावण की राख को लाल कपड़े में बांधकर तिजोरी में रखने से फायदा होता है. ऐसा करने से जीवन में आर्थिक समृद्धि आती है. आप इस उपाय को कर पैसों की तंगी को दूर कर सकते हैं. बता दें कि, यह सभी उपाय धार्मिक मान्यताओं पर आधारित हैं. इसका कोई वैज्ञानिक साक्ष्य नहीं है.
किन बातों का रखें ध्यान
आप रावण दहन देखने जा रहे हैं और रावण दहन की राख को घर लाने की सोच रहें है. ऐसे में आपको कई चीजों से सावधान रहने की जरूरत है. आप रावण दहन के दौरान रावण के पुतले के अधिक पास जाने से बचें. रावण दहन के बाद राख ठंडी होने के बाद ही पास जाएं. राख उठाते समय सावधान रहें. रावण दहन की राख में प्लास्टिक और लोहे की चीजें हो सकती हैं. इसलिए बड़ी सावधानी के साथ रावण की राख को घर लेकर आएं.
डिस्क्लेमर: यहां दी गई जानकारी धार्मिक मान्यताओं पर आधारित है और केवल सूचना के लिए दी जा रही है. News24 इसकी पुष्टि नहीं करता है.
संबंधित खबरें
आज दशहरा पर किस समय होगा रावण दहन? यहां जानिए शुभ मुहूर्त
2 hrs agoदशहरा पर करें अपराजिता स्तोत्र का पाठ, इस उपाय से दूर होगी हर बाधा
17 hrs agoशारदीय नवरात्रि की नवमी तिथि पर करें ये उपाय, चमक सकता है भाग्य
22 hrs agoराम जी की भक्ति के लिए खास है विजयादशमी, इन मंत्रों का करें जाप
23 hrs agoआज है अष्टमी-नवमी कन्या पूजन? जानें कन्याओं को भोजन कराने की सही विधि
1 day agoनवरात्रि में अष्टमी-नवमी की संयुक्त पूजा आज, जानिए सही विधि और आरती
1 day agoनवरात्रि में दुर्गा चालीसा के पाठ से मिलेंगे कई लाभ, दूर होगा तनाव
1 day agoनवरात्रि में करें दुर्गा अष्टोत्तर शतनाम स्तोत्र का पाठ, पढ़ें लिरिक्स
1 day agoकन्या पूजन में ना करें गलतियां, वरना नहीं मिलेगा व्रत का फल
1 day agoलंका विजय से पहले राम जी ने की थी खास पूजा? जानें रावण वध से जुड़ी बातें
2 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines