First Ravan Dahan in History: देशभर में बड़ी ही धूमधाम के साथ दशहरे का पर्व मनाया जाता है. इस बार दशहरा 2 अक्टूबर 2025 को है. दशहरे के दिन कई स्थानों पर रावण का पुतला लगाते हैं और इसे जलाते हैं. रावण का पुतला जलाने की परंपरा कापी पुरानी है. क्या आपने सोचा है कि, पहली बार रावण कब और कहां जलाया गया था. चलिए जानते हैं कि, रावण दहन की शुरुआत कब हुई थी.
पहली बार रावण दहन कब हुआ था?
रावण दहन के इतिहास को लेकर पुख्ता प्रमाण तो नहीं हैं. जानकारी और दावो के मुताबिक, पहली बार रावण दहन साल 1948 में हुआ था. लोगों ने रांची शहर में रावण दहन किया था जो उस समय पर बिहार का हिस्सा था. यह रावण दहन भारत-पाकिस्तान बंटवारे के बाद पाकिस्तान से आए शरणार्थी परिवारों ने किया था. यहीं से रावण दहन की शुरुआत मानी जाती है.
ये भी पढ़ें – Shardiya Navratri 2025: नवरात्रि के बाद बची पूजा सामग्री का क्या करें? फेंकने की बजाय ऐसे करें इस्तेमाल
तब रावण दहन के लिए छोटे-छोटे आयोजन होते थे. अब यह बड़े रूप में किया जाता है. धीरे-धीरे लोगों की इसमें भागीदारी बढ़ती रही और अब देशभर में हजारों जगह रावण दहन किया जाता है. कई जगहों पर सौ फुट से भी लंबे रावण के पुतले जलाएं जाते हैं. शारदीय नवरात्रि के दौरान रामलीला का मंचर होता है और दशहरे पर रावण जलाया जाता है.
क्यों जलाया जाता है रावण का पुतला?
रामायण के अनुसार, दशहरे के दिन ही भगवान श्रीराम ने रावण का वध किया था. इस दिन को बुराई पर अच्छाई की जीत का प्रतीक माना जाता है. इसे विजयदशमी के रूप में मनाया जाता है. बुराई के प्रतीक के रूप में रावण दहन किया जाता है. कई जगहों पर रावण के साथ मेघनाद और कुंभकर्ण के पुतले भी जलाएं जाते हैं.
डिस्क्लेमर: यहां दी गई जानकारी धार्मिक मान्यताओं पर आधारित है तथा केवल सूचना के लिए दी जा रही है. News24 इसकी पुष्टि नहीं करता है.
संबंधित खबरें
आज से कार्तिक माह का शुभारंभ, यहां जानिए इस महीने का महत्व और नियम
3 hrs agoपैसों की किल्लत को दूर करेंगे ये खास उपाय, खुशियों से भरेगा जीवन
20 hrs agoइन उपायों से दूर होगी दरिद्रता, मां लक्ष्मी की कृपा से मिलेगी सुख-समृद्धि
22 hrs agoक्या करवा चौथ व्रत पर रहेगा पर भद्रा का साया? जानिए पूजा मुहूर्त
23 hrs agoघर की नकारात्मकता को दूर करेंगे ये वास्तु उपाय, जानें जरूरी टिप्स
1 day agoकब है देव उठनी एकादशी व्रत? इस दिन योग निद्रा से जागेंगे भगवान विष्णु
1 day agoआज है महर्षि वाल्मीकि जयंती, जानिए महत्व और उनके जीवन से जुड़ी बातें
1 day agoवास्तु दोष का कारण बनती हैं बालकनी में रखी 5 चीजें, आज ही हटाएं
1 day agoआज चंद्रमा की रोशनी में करें ये महाउपाय, सेहत को मिलेंगे कई फायदे
1 day agoछिपाकर रखनी चाहिए ये 5 बातें, अपनों को बताने से भी बचें, वरना पछताएंगे
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines