Dussehra 2024: रावण वध के लिए भगवान राम ने चलाए कितने बाण? दिव्यास्त्र से पहले की गिनती करेगी हैरान

Dussehra 2024: दशहरा या विजयादशमी वह दिन है, जब भगवान राम ने रावण का वध कर लंका पर विजय प्राप्त किया था और माता सीता को कैद से मुक्त किया था। लेकिन क्या आप जानते हैं, लंका युद्ध कितने दिनों तक चला था, भगवान राम ने कितने बाण चलाए थे और वे बाण रावण को कहां-कहां लगे थे?

dussehra-ram-ravan-ki-ladai

Dussehra 2024: शनिवार 12 अक्टूबर, 2024 को दशहरा यानी विजयादशमी का पर्व है। इस दिन का भारतीय इतिहास, संस्कृति और परंपरा में बेहद महत्वपूर्ण स्थान है। इस दिन मां दुर्गा ने महिषासुर का वध कर धरती को उसके अत्याचार से मुक्त किया था। वहीं, देवी माता की कृपा से भगवान राम ने लंका के राजा रावण को मारा था और विजय प्राप्त की थी। रामचरितमानस के मुताबिक, भगवान राम ने रावण को मारने के लिए 31 बाण चलाए थे। लेकिन क्या आप जानते हैं, कौन-सा बाण रावण को कहां लगा था और भगवान राम ने आखिरी बाण कौन-सा चलाया था?

विज्ञापन

विभीषण ने बताया मारने का तरीका

रामायण के अनुसार, रावण बहुत शक्तिशाली और युद्ध में निपुण था। उसने तीनों लोकों पर विजय प्राप्त किया था। इसके साथ ही वह मायावी भी था। भगवान राम के लिए उसे मारना कठिन होता जा रहा था। तब रावण के भाई विभीषण ने राम को उसे को मारने का तरीका बताया था। विभीषण ने बताया कि रावण को एक विशेष अस्त्र से नाभि पर प्रहार करके मारा जा सकता है, क्योंकि रावण की नाभि में अमृत था। उसने भगवान राम को इस अस्त्र के बारे में भी बताया था। कहते हैं, रावण का वध जिस अस्त्र से होता, वे अस्त्र ब्रह्माजी ने रावण को दिया था। वे अस्त्र लंका में मंदोदरी के कक्ष में रखे हुए थी। इस अस्त्र को पाने के लिए हनुमान वृद्ध ब्राह्मण का रूप धारण कर मंदोदरी के कक्ष पहुंच गए थे। इस दिव्यास्त्र को पाने के बाद भगवान राम ने उसका इस्तेमाल रावण को मारने के लिए किया।

विज्ञापन

भगवान राम का कौन-सा तीर कहां लगा?

रामचरितमानस के मुताबिक, भगवान राम ने रावण को मारने के लिए 31 बाण चलाए थे। इनमें 10 बाणों से रावण के 10 सिर अलग हो गए थे। 20 बाणों से उसके हाथ-धड़ अलग हो गए थे और अंतिम एक बाण रावण की नाभि पर लगा था, जो उसकी मृत्यु का कारण बना। रावण का धड़ जब पृथ्वी पर गिरा, तो पृथ्वी हिलने लगी थी। तब भगवान राम ने रावण की नाभि पर तीर चलाया, जिससे रावण का अंत हुआ। राम ने त्रेतायुग में आश्विन शुक्ल की दशमी तिथि को मारा था

विज्ञापन

कितने दिनों तक चला था राम-रावण युद्ध

कहते हैं कि राम-रावण युद्ध 84 दिनों तक चला था। लेकिन भगवान राम और लंकेश रावण के बीच लगातार 8 दिन युद्ध हुआ था। रामायण के अनुसार, आश्विन शुक्ल पक्ष की तृतीया तिथि को दोनों के बीच शुरू हुआ संग्राम दशमी को रावण वध के साथ समाप्त हुआ। रावण का वध वनवास के अंत में हुआ था। माना जाता है कि भगवान राम के पास कोदंड नाम का धनुष था, जिससे छोड़ा गया बाण अपना लक्ष्य भेदकर ही वापस आता था।

विज्ञापन

डिस्क्लेमर: यहां दी गई जानकारी धार्मिक शास्त्र की मान्यताओं पर आधारित है तथा केवल सूचना के लिए दी जा रही है। News24 इसकी पुष्टि नहीं करता है।

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Shyamnandan

Shyamnandan

श्यामनंदन कुमार News24.com में चीफ सब-एडिटर के पद पर कार्यरत हैं. पत्रकारिता के क्षेत्र में 20 वर्षों से अधिक का अनुभव रखने वाले श्यामनंदन ज्योतिष, अंक शास्त्र, सामुद्रिक शास्त्र, पर्व-त्योहार सहित भारतीय धर्म-संस्कृति के जानकार पत्रकार हैं. उन्होंने पत्रकारिता में एम.ए. की पढ़ाई काशी हिन्दू विश्वविद्यालय (BHU) से की है और ज्योतिष का अध्ययन भारतीय विद्या भवन, नई दिल्ली से किया है. अपने पेशे में डिजिटल करियर की शुरुआत उन्होंने एनडीटीवी कन्वर्जेंन्स के साथ की. श्यामनंदन हिंदुस्तान टाइम्स, बंसल न्यूज (भोपाल) जैसे न्यूज प्लेटफॉर्म्स के साथ भी जुड़े रहे हैं. उन्होंने देश के प्रसिद्ध संतों के सत्संग और समागम की रिपोर्टिंग की है.
... और पढ़ें
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ